![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 23 नवम्बर 2015 |
पंचांग 23 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः द्वादशी सायं 01.17 बजे तक, वारः
सोमवार, नक्षत्रः रेवती दोपहर 12.18 बजे तक, योगः
सिद्धि प्रातः 07.22 बजे तक, करणः
बालव, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः मीन, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 6.54, सूर्यास्तः 5.21
बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें।
अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।
नोटः आज पंचक 12.18 दोपहर से समाप्त हो रहे हैं, तथा तुलसी विवाह भी है।
राशिफल 23 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
व्यावसायिक जीवन मे अनूठी तरक्की के योग
विद्यमान हैं। भौतिक सुख के नवीन साधनों को संग्रहित करने की तमन्ना बलवती होगी।
स्वजनों के मध्य सामाजिक संदर्भों की महत्वपूर्ण वार्ता के योग हैं। पूंजी निवेश
में लाभ विद्यमान है। धन संबंधों में अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है। सेहत
संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
आमदनी के साधनों से इच्छित लाभ के योग हैं।
पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। योग्यताओं का अच्छा लाभ होगा।
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में उच्च पदवी प्राप्त होने के योग हैं। धन निवेश
में भाग्य साथ देगा। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य मधुर वार्ता छिड़ सकती है। भू-जायदाद
के संबंधों में चिंताएं हो सकती हैं।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
शिक्षा, कला, साहित्य, लेखन, वाणिज्य, चिकित्सा, निर्माण सौंदर्यं के संबंधित कार्यो
में तरक्की के योग हैं। आपकी दक्षताओं की सराहना उच्च स्तर पर हो सकती है। धन
निवेश करने के उद्देशों को सफलता प्राप्त होगी। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा।
भ्रात पक्ष के मध्य अनबन की स्थिति उभर सकती है, उग्रता से बचना होगा।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। अपनों के
मध्य सुखानुभूति होगी। धर्मकार्यों के दीर्घकालिक आयोजनों के योग हैं। प्रतियोगी
क्षेत्रों में सफलता हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। धन निवेश में लाभ हेतु और
समय देना पड़ सकता है। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है। कठोर शब्दों
के प्रयोग से बचें।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान स्थापित होगा।
आपकी छबि एक प्रभावशाली व्यक्त्वि के रूप में स्थापित होगी। गृहस्थ जीवन में सुख
के साधनों को जुटाने हेतु रूझान बढ़ सकता है। पितृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ
होगा। सेहत संदर्भों में अचानक ही नरमी के आसार है। उचित चिकित्सीय सलाह लेने में
कोताही न करें।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
कार्य व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में
मनोनुकूल तरक्की होगी। वित्तीय स्थिति को उच्च करने की तरफ रूझान हो सकता है। धन
निवेश में प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। सेहत में तरोताजगी का अहसास होगा। जीवन
साथी के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। लंबी यात्रा विदेश व पूंजी मामलों में
अचानक ही तनाव हो सकते हैं।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
वैवाहिक जीवन में तरक्की के अनुकूल अवसर होगे।
माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से संतोष होगा। आपको अपने व्यक्त्वि की चमक
बढ़ाने की तरफ रूझान हो सकता है। ससुराल पक्ष से मधुरता स्थापित होगी। धन निवेश
में लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत में नरमी के आसार हैं। तामसिक आहारों
से दूरी आपेक्षित है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
दाम्पत्य जीवन के आँगन में खुशियों की बहार
होगी। कोई नन्हा मेहमान मातृत्व सुख की सुखानुभूति देगा। आमदनी का स्तर उच्च करने
की मंशा और भी सफल होगी। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास अल्प समय के लिए होगा।
धन मामलों के लेन-देन में विवादों की आशंका है। संबधित पहलुओं की उपेक्षा से बचें।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में
दिनों-दिन उन्नति के योग हैं। कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आपकी
दक्षताओं को सराहा जा सकता है। बशर्तें प्रयासों को कम न करें। धन मामलों में लाभ
हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं।
संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचें।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
अचल सम्पत्ति के विस्तार की योजना को बल
प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग व प्रोत्साहन प्राप्त होने के योग हैं।
कार्य क्षेत्र में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। पितृ पक्ष के मध्य लगाव होगा।
धन-निवेश में लाभ होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं। शत्रु पक्ष आपके
बढ़ते प्रभाव को कम करने की साजिश कर सकते हैं।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
जीवन साथी के सहयोग से गृहोपयोगी वस्तुओं की
खरीद हो सकती हैं। कार्य क्षेत्रों में क्षमताओं को बेहतर बनाने के अवसर होगे। धन
निवेश में किस्मत साथ देगी। भूमि विवादों में आपकी विजय के योग हैं। सेहत के लिहाज
से आज का दिन कुछ सुस्ती भरा हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम आपेक्षित होगा।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
वैवाहिक जीवन में हंसी-खुशी के पल होगे। गृहस्थ
जीवन को संवारने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। आजीविका क्षेत्रों में लाभ की
स्थिति होगी। धन निवेश के मामलों में किस्मत साथ देगी। सेहत में अनूठी स्फूर्ति का
अहसास होगा। विरोधी पक्ष अचानक ही कानूनी मामलों में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment