![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 13 नवम्बर 2015 |
पंचांग 13 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः द्वितीयाः रात्रि 01.48 बजे तक, वारः
शुक्रवार, नक्षत्रः अनुराधा सायं 05.26 बजे तक है, योगः अतिगण्ड रात्रि (प्रातः) 05.09 बजे तक, करणः
बालव, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 6.46 सूर्यास्तः 5.26 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न
करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।
नोटः आज भैया दूज या यम द्वितीया है।
अतः सभी भाइयों को बहनों से मिलना और उन्हें उपहार देना चाहिए तथा बहिनों को भाइयों का टीका कर उन्हें
मिष्ठान आदि व्यंजनों को खिलाना चाहिए।
राशिफल 13 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सामाजिक जीवन में साख स्थापित होगी। पिछले दिनों
के कठिन प्रयासों अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। अपनों
के मध्य तालमेल स्थापित करने की महती प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में कटु शब्दों
के प्रयोग से बचें। सेहत संदर्भों में अचानक ही उतार-चढ़ाव हो सकता है। उचित
खान-पान का क्रम आपेक्षित है।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
स्वास्थ्य संदंर्भों में बेहतर प्रगति के योग
हैं। उचित आहार-विहार का अच्छा असर होगा। धन संग्रहण की कोशिशों में उल्लेखनीय
प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा
होगा। अदालती मामलों में कशमकश करनी पड़ सकती है। जरूरी दस्तावेजों को संभाल करे
रखें।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
वैवाहिक जीवन में कोई खुशी का समाचार प्राप्त
होगा। तकनीक कौशल निखारने की कोशिशों को महती प्रगति होगी। मातृ पक्ष को आपके
कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता होगी। विदेश व निवेश में भाग्य साथ देगा। लंबी
यात्रा में सावधानी आपेक्षित होगी। सेहत संदर्भों में शारीरिक पीड़ाओं की आशंका
है। तामसिक आहारों के सेवन हानिप्रद होगे।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भवन निर्माण, उत्पादन, विक्रय के संबंधित मामलों में उच्च
मुकाम हासिल होगा। सामाजिक जीवन में आपकी छवि उच्च होगी। पिछले दिनों से चल रहा
धनाभाव समाप्ति के संकेत देगा। नवीन वस्त्राभूषण की खरीद में रूचि होगी। निजी
संबंधों में निकटता का लाभ होगा। ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती हैं।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आजीविका के संदर्भों में महती प्रगति के योग
हैं। आर्थिक उन्नति के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। तकनीक व क्रीड़ा क्षमताओं को
उच्च बनाने हेतु नए अवसर होगे। मनोरंजन के साधनों को जुटाने में उत्साह होगा। निजी
संबंधों में निकटता का लाभ होगा। अदालती व निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन में
समस्याएं हो सकती हैं।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
निजी व सरकारी, अर्द्धसरकारी संस्थाओं में कार्य के सुअवसर होगे। शैक्षिक योग्यताओं
का बढि़या लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति स्थापित होगी। पूंजी निवेश में
इच्छित लाभ के योग हैं। सामाजिक पहलुओं को निखारने हेतु और प्रयासों को तीव्र करना
होगा। लंबी यात्रा व सेहत संदर्भों में सावधानी आपेक्षित होगी।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
अचल सम्पत्ति में आपके प्रयासों को कामयाबी
हासिल होगी। सौंदर्य व निर्माण के कार्यों को उच्च मुकाम तक पहुंचाने हेतु भागदौड़
बढ़ सकती है। अदालती मामलों में किस्मत बलवती होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित
करने हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं। उचित
आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सेहत संदर्भों की तंदुरूस्ती में इजाफा होगा।
दूरस्थ क्षेत्रों में व्यापारिक प्रसार के नवीन प्रयास हो सकते हैं। पति/पत्नी के
मध्य मधुरता कायम होगी। भोग-विलास के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग
हैं। धर्म कार्यों के आयोजन में रूचि होगी। धन निवेश के मामलों अचानक ही विवादों
की आशंका है।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
आजीविका के क्षेत्रों में कोई खुशी का समाचार
प्राप्त होगा। राजनैतिक जीवन में नया मोड़ पाप्त होगा। धन मामलों में दूसरों पर
निर्भरता कम होगी। प्रणय संबंधों में साथी से मिलकर प्रसन्नता होगी। धन निवेश में
लाभ के योग हैं। लंबी यात्रा व सेहत संदर्भों में सावधानी आपेक्षित होगी। किसी
अजनबी से झांसे में न आएं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
तकनीक, कानूनी, साहित्य, फिल्म, प्रबंधन, विक्रय, निर्माण के कार्यों में इच्छित प्रगति
होगी। अर्थ मामलों में दिनों-दिन तरक्की होगी। स्वजनों में मध्य तालमेल स्थापित
होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। सहकर्मियों के मध्य अचानक
ही विवाद हो सकते हैं। उग्रता से बचना होगा।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
भू-जायदाद के संदर्भों में चल रहा विवाद
समाप्ति के संकेत देगा। सैन्य, कला, तकनीक, चिकित्सा, कानून के संबंधित क्षेत्रों में
प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। शुभ मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। भ्रात पक्ष के मध्य
अचानक ही हक की लड़ाई छिड़ सकती है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें। अत्यांधिक क्रोध
हानिप्रद हो सकता है।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
आजीविका के क्षेत्रों में आ रही बाधायें
समाप्ति के संकेत देगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी।
पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। धर्म व अर्थ प्रयोजन की लंबी यात्रा के सुखद योग
हैं। विरोधियों द्वारा अचानक ही अनुचित मार्ग से धनार्जन के आक्षेप लगाएं जा सकते
हैं, सावधानी आपेक्षित होगी।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment