Thursday 5 November 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscopes

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 06  नवम्बर 2015
पंचांग 06 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937, मास: कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः दशमीः प्रातः 11.05 बजे तक है, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः पूर्वाफाल्गुनी, रात्रि 01.52 बजे तक, योगः ऐन्द्र रात्रि 01.50 तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः सिंह, राहु कालः izkr%10-30 cts ls nksigj 12 cts rd] सूर्योदयः 6.40 सूर्यास्तः 5.30 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 06 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
वित्तीय स्तर सुधारने के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। दाम्पत्य जीवन में मातृत्व सुख की सुखद अनुभूति के योग हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो शिक्षा, कला, तकनीक, प्रबंधन चिकित्सा के संबंधित क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। सुख के साधनों को जुटाने में रूचि होगी। लंबी दूरी की यात्रा व धन मामलों में चिंताएं हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
वाहन व भवन संदर्भों में इच्छित लाभ के योग हैं। निवास स्थान को नयापन देने की कोशिश सफलता के संकेत दे रही है। धर्म कार्यों के सफल आयोजन के योग हैं। ईष्ट मित्र के सहयोग से कोई जरूरी साहित्य प्राप्त होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ हेतु और समय देना पड़ सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सामाजिक जीवन में नाम व बड़ाई हासिल होगी। आपकी छबि एक सभ्य सुशील व्यक्ति के रूप में उभर सकती हैं। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सरकारी क्षेत्रों से कोई लंबे समय के अनुबुध प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में तकरार से बचें। कार्य क्षेत्र में अचानक ही भागदौड़ का क्रम हो सकता है। धैर्य का क्रम अपेक्षित होगा। 

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अचल सम्पत्ति के मामलों में किस्मत साथ देगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। पिता से स्नेह व धन का लाभ होगा। विरोधी पक्ष को पराजित करने की अनूठी शक्ति होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति हो सकती है। सेहत संदर्भों में चुस्ती कायम रखने हेतु प्रयासों को जारी रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
व्यापार के संबंधित पहलुओं को निखारने की महत्वपूर्ण पहल के योग हैं। गृहस्थ जीवन को संवारने के खूबसूरत अवसर होगे। पत्नी व बच्चों के मध्य हंसी-खुशी के पल होगें। बड़ी पूंजी के लेन-देन में अचानक तनाव से बचें, किसी मध्यस्थ का सहारा लेना पड़ सकता है। लंबी व स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग हैं। धर्म व अर्थ संबंधी लंबी व सुखद यात्रा होगी। किसी पहुंचे हुए व्यक्ति से मित्रता का लाभ होगा। प्रणय संबंधों में निकटता का क्रम कुछ समय पश्चात प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष अचानक ही कानूनी विवादों को उठाने की साजिश कर सकते हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
सौंदर्यं कला, उच्च शिक्षा के संदर्भों में महती प्रगति के योग हैं। सुख के साधनों को विकसित करने के अवसर होगे। वित्तीय स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती है। क्रोध से बचना होगा।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
तकनीक कौशल निखारने के सुन्दर अवसर होगे। सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयासों को महत्त्वपूर्ण कामयाबी होगी। भौतिक सुख के साधनों विकसित करने की रूचि होगी। पितृ पक्ष के मध्य तालमेल हेतु चिंताएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में अचानक ही तनाव उभर सकते हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
भू-जायदाद के क्षेत्रों में व्यापक लाभ हेतु अनुकूल अवसर होंगे। सेहत को चुस्त रखने की कला विकसित होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को इच्छित कामयाबी होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के योग हैं। कार्य व व्यावसाय की संबंधित यात्रा हो सकती है। सुख के साधनों को जुटाने की कठिन चुनौती हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आर्थिक तरक्की हेतु सुन्दर अवसर प्राप्त होगे। विदेश व यात्रा मामलों से इच्छित लाभ की कामना पूर्ण होगी। ईष्ट मित्रों के सहयोग से धर्म कार्यों के सफल आयोजन होगे। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका है। तामसिक आहारों के सेवन से बचना होगा।
कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। व्यापारिक पहल को कामयाबी हासिल होगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। तन सुन्दर व मन प्रसन्न होगा। देवाराधन में रूचि होगी। प्रणय संबंधों में मधुरता स्थापित करने में कामयाबी हासिल होगी। यात्रा व ऋणों संदर्भों में चिंताएं उभर सकती है। सावधानी अपेक्षित होगी।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
गृहस्थ जीवन को प्रगति के रास्ते पर अग्रसर करने के अनुकूल अवसर होगे। सामाजिक जीवन में ख्याति अर्जित करने की महत्त्वपूर्ण पहल होगी। कार्य व व्यावसाय में प्रगति हासिल करने हेतु भागदौड़ बढ़ सकती हैं। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं। उचित चिकित्सीय सलाह लें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment