Wednesday 4 November 2015

PavitraJyotish: Daily Rashifal

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 05  नवम्बर 2015

पंचांग 05 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास:कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः नवमीः (नवमी तिथि की वृद्धि है जो गुरूवार को) प्रातः 08.37 बजे तक है, वारः गुरूवार, नक्षत्रः मघा, रात्रि 10.47 बजे तक, योगः ब्रह्म रात्रि 12.52 तक, करणः गर, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः सिंह,  राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 6.39 सूर्यास्तः 5.31 बजे।
विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 05 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
उच्च शिक्षा, कला, तकनीक, प्रबंधन, चिकित्सा, उत्पादन के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतरी के संकेत देगी। संतान पक्ष की उन्नति का सुखद समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
भौतिक सुख के साधनों को विकसित करने के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। भवन व वाहन संदर्भों में किस्मत साथ देगी। निवास स्थान को आधुनिक रंग देने में कामयाबी हासिल होगी। अधीनस्थ कर्मियों के मध्य तालमेल होगा। जीवन के साथी के मध्य कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। बड़ी-पूंजी के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित होगी।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
निजी व सरकारी क्षेत्रों में दायित्वों का भार बढ़ सकता है। कला कौशल को निखारने के सुन्दर अवसर होगे। चिकित्सा, कला, कानून के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। ईष्ट मित्रों के साथ धार्मिक व वैवाहिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर होगे। बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पैतृक धन का लाभ होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। सामाजिक जीवन में इच्छित प्रगति के योग हैं। सेहत को खिलाएं रखने के हेतु नियमित व्यायाम की आवृत्ति करनी पड़ सकती है। पूंजी निवेश में लाभ होगा। निजी रिश्तों में अनबन की स्थिति अचानक ही उभर सकती है। अचानक गुस्से से बचें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सेहत में ताकत व जोश का एहसास होगा। मन में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। लंबी व सुखद यात्रा धर्म व अर्थ प्रयोजनों से हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में हंसी-खुशी के पल होगे। शत्रु पक्ष अचानक ही कानूनी विवादों में परेशानी दे सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आजीविका के क्षेत्रों से मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। राजनैतिक जीवन में जनाधार मजबूत करने की मुहिम छिड़ सकती है। यात्रा व विदेश मामलों में किस्मत साथ देगी। भौतिक सुख के विविध साधनों को संग्रहित करने की रूचि होगी। मातृ पक्ष से स्नेह व धन लाभ के योग हैं। संतान पक्ष को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
नगदी पूंजी के स्तर को उच्च करने हेतु अनुकूल अवसर होगे। पिछले प्रयासों को बेहतर असर होगा। प्रेम संबंधों में खुशहाली होगी। कला, शिक्षा, नेतृत्व क्षमताओं में दिनों-दिन प्रगति होगी। किसी निकट रिश्तें को लेकर अचानक ही चिंताएं हो सकती हैं। वाहन व भवन संदर्भों में कानूनी कार्यवाही की आशंका है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्य व व्यावसायिक क्षेत्रों में दक्षता का उत्तम लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। आय के नवीन स्रोत विकसित करने की ठोस पहल पर विचार हो सकता है। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
अर्थ लाभ हेतु किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। सुख के साधनों को विकसित करने की तमन्ना पूर्ण होगी। संतान पक्ष को विकास के रास्ते पर प्रशस्त करने की रूचि होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। कोई सुन्दर व मनोनुकूल जीवन साथी दाम्पत्य जीवन में आ सकता है। विदेश व यात्रा संबंधों में विवादो की आशंका है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आजीविका के क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। घर-गृहस्थी को चमकाने की नवीन पहल को बल प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों महती प्रगति होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। किसी नजदीकी रिश्तें को लेकर अचानक ही भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अपनों के मध्य सामाजिक पहलुओं को लेकर चर्चा हो सकती है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। संतान पक्ष की उन्नति का शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि-भवन संदर्भों में उठा-पटक हो सकती है। धैर्य से चलना लाभप्रद होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। यदि आप रोजगार की तलाश में है तो प्रयासों को जारी रखें निश्चित सफलता के योग हैं। धन मामलों में महती प्रगति के योग हैं। सुख के साधनों को जुटाने में रूचि होगी। भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। सेहत संदर्भों में नरमी न हो, अतएव उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment