![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 27 नवम्बर 2015 |
पंचांग 27 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास, मार्गशीर्ष,
पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः द्वितीया रात्रिः 11.31 बजे तक, वारः
शुक्रवार, नक्षत्रः मृगशिरा रात्रि 02.14 बजे तक, योगः
सिद्धि दोपहर 01.43 बजे तक, करणः
तैतिल, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः वृष, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 6.57, सूर्यास्तः 5.20
बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न
करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।
राशिफल 27 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
पितृ पक्ष के मध्य चल रहे विवादों को हल करने
के अवसर होगे। भू-जायदाद में लाभ के पहलुओं को बढ़ाने हेतु अमल हो सकता है। किसी
चिर परिचित मित्र के सहयोग से धर्म कार्यों के आयोजन होगे। प्रणय संबंधों में
किस्मत साथ देगी। धन मामलों में उन्नति हेतु प्रयासों को तीव्र करना होगा।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा। अपनों
के मध्य तालमेल बिठाने के सुअवसर प्राप्त होगे। माता-पिता को आपके से संतोष
उत्पन्न होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन उन्नति के
अवसर प्राप्त होगे। निजी संबंधों में मधुरता होगी। नगदी पूंजी के लेन-देन में
विवादों की आशंका है, उग्रता से बचना होगा।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक सबल होगी।
खरीद व विक्रय के संबंधित कार्यों में अनूठा लाभ होगा। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ
होगा। तकनीक कौशल को निखाने हेतु नवीन प्रयासों को तेज करना होगा। धन लाभ का स्तर
उच्च करने की कोशिशों को आंशिक सफलता प्राप्त होगी।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भौतिक सुख के साधनों को जुटाने हेतु उत्सुकता
होगी। जीवन साथी के सहयोग से नवीन वस्त्राभूषण की खरीद हो सकती है। आर्थिक स्थिति
पहले के मुकाबले अधिक सुदृढ़ होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। यह
समय कार्य को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाने का है। किसी निकट रिश्तें में चिंताएं हो
सकती हैं।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
ज़मीन-जायदाद के संदंर्भों में अनुकूलता के
पहलुओं को विस्तारित करने की मुहिम छिड़ सकती हैं। अचानक ही कहीं से धन लाभ होगा।
अर्थ निवेश करने के मामलों में तरक्की होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित
क्षेत्रों में कार्य का दबाव बढ़ सकता है। प्रणय संबंधों में अचानक ही अनबन हो
सकती हैं।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
निजी व सरकारी, अर्द्धसरकारी ईकाइयों से इच्छित लाभ के योग विद्यमान हैं। तकनीक व
अकादैमिक योग्यताओं को निखाने की इच्छा बलवती होगी। पारिवारिक जीवन में सुख के
सुनहरे अवसर होगे। धर्म कार्यों के अवसर होगे। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही अनबन
की स्थिति हो सकती हैं। धैर्य व साहस आपेक्षित होगा।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
आजीविका के क्षेत्रों में इच्छित लाभ के योग
हैं। सामाजिक जीवन में अहम स्थान प्राप्त होगा। आपकी पहचान एक नेक व सभ्य व्यक्ति
के रूप में होगी। आमदनी के साधनों को उच्च करने हेतु और अधिक समय देना पड़ सकता
हैं। प्रेम संबंधों में निकटता कुछ समय पश्चात् होगी। सेहत संदर्भों में शिथिलता
हो सकती है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सेहत तरोताजी व खिली हुई होगी। मन मे सकारात्मक
विचारों की आवृत्ति होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में साख स्थापित
करने की उत्सुकता होगी। किसी प्रतिस्पर्धी व्यक्ति को पीछे छोड़ने में कामयाब
होगे। शत्रु पक्ष अदालती विवादों में कानूनी पेंच फंसा सकते हैं। सूझबूझ का उचित
क्रम बनाएं रखें।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
निजी, सरकारी, अर्द्धसरकारी क्षेत्रों में दिया गया
साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। पूंजी के स्तर को उच्च करने की ललक होगी।
आजीविका के क्षेत्रों में चल रही चुनौतियों को बाखूबी संभालने की क्षमता होगी।
निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। सेहत को खिलाएं रखने हेतु कशमकश करनी पड़
सकती हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों से जोड़ने में
इच्छित सफलता प्राप्त होगी। अचानक ही कहीं से धन लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति को
उच्चता के मुकाम तक पहुंचाने की मंशा होगी। शरीरिक मामलों में चल रही उदर पीड़ाओं
का अंत होगा। लंबी व स्थानीय यात्रा में सावधानी आपेक्षित होगी, किसी अजनबी के झांसें में न आएं।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
भूमि व भवन के मामलों में इच्छित सफलता के योग
हैं। आजीविका के क्षेत्रों में इच्छित लाभ के योग हैं, अपनों के मध्य तालमेल का स्तर बेहतरी
की ओर प्रशस्त होगा। बशर्ते अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें। सेहत संदंर्भों में
उन्नति के योग हैं। पूंजी में अचानक ही व्यय की अधिकता चिंता जनक हो सकती है।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
निजी व सरकारी संस्थाओं में रोजगार के प्रयास
सफल होगे। आपकी योग्यताओं का अनूठा लाभ प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग
विद्यमान हैं। निजी संबंधों में अनुकूलता का एहसास होगा। सेहत संबंधों में शीरीरिक
पीड़ाओं की आशंका हैं। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा। स्थानीय यात्रा में
लापरवाही से बचें।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment