![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 08 नवम्बर 2015 |
पंचांग 08 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,
शक
संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः द्वादशीः दोपहरः 04.32 बजे तक है, वारः रविवार, नक्षत्रः हस्त
प्रातः 08.10(हस्त नक्षत्र की
वृद्धि है जो सोमवार को प्रातः 08.10) बजे तक है, योगः विष्कुम्भ रात्रि 03.53 तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः तुला,चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः सायं, 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 6.42 सूर्यास्तः
5.29 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की
लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का
दान देकर यात्रा करें।
राशिफल 08 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
भूमि-जायदाद के संदर्भों में किस्मत साथ
देगी। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबलता के संकेत देगा। धन
निवेश में लाभ के योग हैं। धार्मिक लाभ की सुखद यात्रा के योग हैं। अपनों के मध्य
तालमेल स्थापित होगा। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित आहार-विहार का
क्रम बनाएं रखें।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
कला, साहित्य संगीत व
उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। सृजनात्मक कार्यो में रूचि
होगी। आय के साधनों से उत्तम लाभ होगा। संतान पक्ष के व्यावसायिक हुनर को बढ़ाने
में रूचि होगी। धर्म कार्यों के सफल आयोजन होगे। लंबी यात्रा व ऋणों में भुगतान
में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। धैर्य से काम लें।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग
विद्यमान हैं। सुख के साधनों को विकसित करने में कामयाबी होगी। धन निवेश में लाभ
के योग हैं। अपनों का स्नेह व सहायोग प्राप्त होगा। किसी समकक्ष व्यक्ति के सहयोग
से तकनीक कौशल निखारने मे मदद प्राप्त होगी। प्रणय संबंधों मधुरता का लाभ होगा।
लेन-देन के संदर्भों में विवादों की आशंका है।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
निजी व सरकारी क्षेत्रों में दीर्घकालिक
अनुबंध प्राप्त होगा। सेहत संदर्भों में उमंग व उत्साह व्याप्त होगा। मन शांत व
चित्त निर्मल होगा। पूंजी निवेश में लाभ
के योग विद्यमान हैं। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। अदालती मामलों में आपका पक्ष
अधिक प्रबल होगा। सुख के साधनों को जुटाने में कशमकश करनी पड़ सकती हैं।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
अचल सम्पत्ति के मामलों में किए गए
प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। रोजगार के क्षेत्रों से मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी।
धन निवेश में लाभ के योग हैं। यात्रा व विदेशी संदंर्भों में किस्मत साथ देगी।
तकनीक कौशल को निखारने के अनूकूल अवसर होगे। शत्रु पक्ष कानूनी मामलों में अचड़ने
पैदा कर सकते हैं।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
शारीरिक व मानसिक क्षमताओं में वृद्धि के
योग हैं। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। वैवाहिक जीवन में मातृत्व सुख
की सुखद अनुभूति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता का
एहसास होगा। शत्रु पक्ष अचानक ही पुराने विवादों को उठा सकते हैं। सूझबूझ का क्रम
आपेक्षित होगा।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
सामाजिक जीवन में उन्नति के योग हैं।
व्यावसायिक जीवन में उन्नति के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। कार्य व व्यावहार की
प्रशंसा होगी। वित्तीय स्थिति सुधारने हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम
संबंधो में अचानक ही अनबन हो सकती है। लंबी यात्रा व सेहत संदर्भों में चिंताएं
उभर सकती हैं। सावधानी आपेक्षित होगी।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
वित्तीय स्तर पहले के मुकाबले अधिक सबल
होगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों के संचालन में वित्तीय समस्याओं को दूर करने में
प्रगति के योग हैं। कला, शिक्षा, तकनीक कौशल को
चमकाने के सुअवसर होगे। नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद पर विचार हो सकता है। लंबी
यात्रा व कानूनी़ विवादों में अचानक ही चिंताए उभर सकती हैं।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
व्यापारिक जीवन में महत्वपूर्ण कामयाबी के
योग हैं। आधुनिक बाजार में उभरती हुई चुनौतियों का सामना करने की क्षमता होगी।
रोजी-रोटी के क्षेत्रों में प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। सुख के साधनों को नयापन
देने की कोशिश हो सकती है। भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। सेहत मामलों
में स्कंधों, जोड़ों में विकार हो सकते हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति होगी। अपनों
के मध्य तालमेल स्थापित होगा। चल रहे विवादों को समाप्त करने में महती प्रगति के
योग हैं। धन मामलों में प्रयासों को जारी रखें निश्चित सफलता प्राप्त होगी। निजी
संबंधों के लिहाज से आज दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। उग्रता से बचना होगा।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
कला, शिक्षा, अध्यापन, तकनीक, प्रबंधन, कानून के संबंधित
मामलों में प्रगति होगी। यदि आपके ऊपर कोई देनदारी हैं तो उसे चुकाने की क्षमता
होगी। धन निवेश व विदेश मामलों में महती प्रगति के योग हैं। सेहत संदर्भों में
पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा।
शारीरिक क्षमताओं में व्यापक वृद्धि के योग हैं। जीवन साथी के मध्य हंसी-खुशी के
पल होगे। उत्पादन व विक्रय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं।
पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। कोई नजदीकी अर्थ हानि पहुंचाने की साजिश
रच सकता है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment