![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 03 नवम्बर 2015 |
पंचांग 03 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः अष्टमीः प्रातः 06.39 बजे तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः पुष्य, सायं 05.53 बजे तक, योगः शुभ: रात्रि 11.51 तक, करण: बालव, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.37 सूर्यास्तः 5.34 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा
की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का
दान कर यात्रा करें।
राशिफल 03 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
पारिवारिक जीवन विकास की
ओर अग्रसर होगा। सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग हैं। कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, फिल्म के संबंधित
क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। वाहन व भवन संदर्भों में चल रहें विवादों का अंत
होगा। आमदनी के साधनों को उन्नत करने हेतु अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
सरकारी न निजी क्षेत्रों
में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आजीविका के क्षेत्रों में महती
प्रगति के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने
हेतु अधिक समय देना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के मध्य तनाव की
आशंका है। उग्रता से बचें।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
पितृ पक्ष से धन लाभ के
साथ ही सामांजस्य स्थापित होगा। मनोरंजन के साधनों में रूचि स्थापित होगी। फिल्म, कला, तकनीक, प्रबंधन, सैन्य, वाणिज्य के
संबंधित क्षेत्रों में तरक्की के योग हैं। अदालती मामलों में विवादों की आशंका है।
सेहत संदर्भों में पीड़ा हो सकती है। उचित चिकित्सीय सलाह लें।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सेहत खिली व जोश से पूर्ण
होगी। सधी हुई दिनचर्या का बेहतर असर होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियों का अनूठा लाभ होगा।
गृहस्थ जीवन में सुख-शांति स्थापित होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। यात्रा
व विदेश संदर्भों में अचानक ही विवादों की आशंका है। संबंधित पहलुओं का ध्यान
रखें।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सामाजिक जीवन में
महत्त्वपूर्ण कामयाबी हासिल होगी। किसी बड़े कार्यक्रम में आपको अतिथीय सम्मान
दिया जा सकता है। मनोरंजन के साधनों से लाभ लेने मे रूचि होगी। कार्य क्षेत्र में
कुशलता की सराहना होगी। प्रणय संबंधों में मधुरता हेतु और समय देना पड़ सकता है।
सेहत संबंधों में नरमी के आसार हैं।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
आर्थिक स्थिति को उन्नत
करने में महती प्रगति होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में कामयाबी हासिल
होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में साख बनाएं रखने में सफलता होगी।
चटपटे व स्वादिष्ट आहारों में रूचि होगी। भ्रात पक्ष के मध्य अनबन हो सकती है।
गुस्से से बचना लाभप्रद होगा।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
राजनैतिक जीवन में पहचान
का स्तर उच्च होगा। आपकी विश्वसनीयता की पुष्टि होगी। सरकारी क्षेत्रों से धन लाभ
प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। वाणिज्यि, कला, प्रबंधन, साहित्य, तकनीक, चिकित्सा के
संबंधित मामलों में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति हो सकती है। पितृ
पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
उत्पादन, विक्रय, कला, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून, सैन्य, क्रीड़ा फिल्म से
संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन उन्नति होगी। धन निवेश के संदर्भों में लाभ होगा।
किसी बाहरी संस्था के मध्य अल्पकालिक लाभ के समझौते पर हस्ताक्षर को सकते हैं।
सेहत के लिहाज से आज का दिन सुस्ती से भरा हो सकता है।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
स्थानीय व दूरस्थ
क्षेत्रों में प्रभावशाली संस्था के मध्य कार्य व व्यावसाय के लघु समझौतों पर
हस्ताक्षर हो हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो दाम्पत्य के सूत्रों में बंधने के
सुन्दर संकेत प्राप्त होगे। कोई सुन्दर व अनकूल जीवन साथी जीवन संवारने हेतु
अग्रसर होगा। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। विरोधी नीचा दिखाने का
प्रयास कर सकते हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
कार्य व व्यापारिक
संदर्भों की लंबी अवधि की दूरस्थ क्षेत्रों की सुखद यात्रा के योग हैं। धन मामलों
में लाभ होगा। अदालती पहलुओं में विजय के होगी। निजी संबंधों में निकटता का लाभ
कुछ समय पश्चात् होगा। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका हैं। उचित आहार-विहार के
क्रम को अवरूद्ध होने से बचाएं।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
उच्च शिक्षा, अध्यापन, कला, सौदर्य, साहित्य, संगीत, नृत्य, फिल्म, के संबंधित
क्षेत्रों में प्रगति के योग हैं। सुख के साधनों को विकसित करने हेतु नया उत्साह
प्राप्त होगा। धन मामलों में इच्छित प्रगति के योग हैं। यात्रा व धन निवेश के
संदर्भों में जरूरी दस्तावेजों के विवाद हो सकते हैं। सावधानी अपेक्षित होगी।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
किसी उच्च पदस्थ अधिकारी
से प्रशंसा प्राप्त होगी। कार्य व व्यावसाय की शैली की सराहना स्थानीय स्तर पर
होगी। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहार प्रसन्न कर सकते हैं। बड़ी पूंजी के
मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका है। उग्रता में कोई अंतिम निर्णय न लें। यह
समय बुद्धिमत्ता से कार्य करने का है।
क्या आप भी जानना चाहते है
अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment