![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 24 नवम्बर 2015 |
पंचांग 24 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मास:कार्तिक, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः त्रयोदशी सायं 10.14 बजे तक, वारः
मंगलवार, नक्षत्रः अश्वनी 09.58 बजे तक, योगः
वरीयान रात्रि 11.56 बजे तक, करणः
तैतिल, सूर्य राशिः वृश्चिक,चंद्र राशिः मेष, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.54 सूर्यास्तः
5.21 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें।
अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल
चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।
राशिफल 24 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। मन में उमंग
व उत्साह की आवृत्ति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल होगा। पूंजी निवेश
में लाभ के योग विद्यमान हैं। अर्थ लाभ की कोशिशों को मूर्तरूप देने में कामयाबी
हासिल होगी। निजी रिश्तों में लगाव व चाहत विकसित होगी। शत्रु पक्ष अचानक ही
परेशानी दे सकते हैं।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
सामाजिक जीवन में पहचान का स्तर उच्चता के
संकेत देगा। स्वजनों के मध्य किसी खास मुद्दे पर अंतिम चर्चा हो सकती है। कार्य व
व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन प्रगति के योग हैं। धन मामलों में
अधिक व्यय की आशंका है। सेहत के लिहाज से आज का दिन नरम हो सकता हैं। उचित
आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा।
शैक्षिक प्रगति के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। रोजगार के प्रयासों को बेहतर कामयाबी
प्राप्त होगी। संतान पक्ष की उन्नति का शुभ समाचार प्राप्त होगा। निजी संबंधों में
मधुरता कायम होगी। भवन व वाहन संदर्भों में कशमकश करनी पड़ सकती है।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में
मनोनुकूल उन्नति के योग विद्यमान हैं। सुख के साधनों को विकसित करने की तमन्ना
बलवती होगी। अर्थ संबंधों में किए गए प्रयासों का अच्छा असर होगा। आपकी दक्षताओं का
बढि़या लाभ होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन तनाव भरा हो सकता हैं।
अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सरकारी, अर्द्धसरकारी
व निजी क्षेत्रों में कार्य व व्यावसाय को प्रगति देने की इच्छा होगी। आपका रूझान
कला कौशल को निखारने की तरफ हो सकता है। भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने में
सफलता हासिल होगी। प्रणय संबंधों में मधुरता का एहसास होगा। पितृ पक्ष को लेकर
चिंताएं हो सकती हैं। अचल सम्पत्ति में विवादों के गहराने की आशंका है।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
सेहत खिली हुई व जोश से युक्त होगी। मन में
सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। स्नेही मित्रों के साथ कोई लंबी व सुखद यात्रा
के योग हैं। धन निवेश में प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। प्रणय संबंधों में साथी के
मध्य मधुर वार्ता छिड़ सकती हैं। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। शत्रु पक्ष
अचानक ही विवादों को बढ़ा सकते हैं।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
स्वजनों के मध्य तालमेल का क्रम अधिक सबल होगा।
रोजगार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। कला, कौशल को निखारने की तरफ रूझान बढ़ सकता
है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्प धन का लाभ होगा।
लंबी व लाभकारी यात्रा के सुखद योग हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति को लेकर चिंताएं हो
सकती हैं।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
फिल्म निर्माण, सौंदर्यं, नेतृत्व, सैन्य, वाणिज्य के संबंधित क्षेत्रों में लाभ
के योग विद्यमान हैं। किए गए प्रयासों का अनूकूल प्रभाव होगा। किसी नामी संस्था के
मध्य कार्य व व्यावसाय के दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। प्रणय
संबंधों में निकटता का लाभ होगा। धन मामलों में अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
आजीविका के क्षत्रों को उन्नत करने की तमन्ना
होगी। कार्य व व्यावसाय में सक्रियता का बाखूब लाभ होगा। धन निवेश में दिनो-दिन
प्रगति के योग हैं। प्रणय संबंधों में निकटता का अहसास होगा। मातृ पक्ष के मध्य
स्नेह व अल्प धन लाभ के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रूप देने में
धनाभाव चिंताएं दे सकता है।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
मोटर वाहन, भवन, कला, सौंदर्यं, चिकित्सा, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में महती
प्रगति के योग हैं। आजीविका के क्षेत्रों में किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ होगा।
यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। अग्रज के मध्य तालमेल
स्थापित करने की चुनौती हो सकती है। कटु शब्दों
के प्रयोग से बचें।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
बंधु पक्ष के मध्य चल रहें विवादों को समाप्त
करने की क्षमता होगी। कार्य व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में दिनों-दिन लाभ
प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य
तालामेल स्थापित होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन तनाव भरा हो सकता हैं। उचित
खान-पान का क्रम बनाएं रखें।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में
किस्मत साथ देगी। तकनीक क्षमताओं को निखारने की इच्छा बलवती होगी। धन निवेश में
लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में मधुरता हेतु और अधिक प्रयासों को तीव्र करना पड़
सकता हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन सुस्ती भरा हो सकता है। अचानक ही व्यय भार
बढ़ने की आशंका है।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment