![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 11 नवम्बर 2015 |
पंचांग 11 नवम्बर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास: कार्तिक, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः
अमावसः रात्रि 11.17 बजे तक, वारः
बुधवार, नक्षत्रः स्वाती दोपहर 01.34 बजे तक, योगः
सौभाग्य रात्रि (प्रातः) 05.34 बजे तक, करणः
चतुष्पद, सूर्य राशिः तुला, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.44 सूर्यास्तः 5.27 बजे।
विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें।
अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल
सरसों का दान देकर यात्रा करें।
नोटः आज दीपावली हैं जिसे दीप पर्व भी कहा जाता है। आज
के दिन धार्मिक स्थलों जैसे मन्दिर, देवालय तथा अपने निवास स्थान, व्यावसायिक केन्द्रों सहित सभी संबंधित स्थानों पर दीप प्रज्जवलित
करने का विधान हैं। आज ही के दिन महालक्ष्मी पूजन व्रत का किया जाता है।
राशिफल 11 नवम्बर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
गृहस्थ जीवन में सुख-शांति के पल होगे। आधुनिक
सुख के साधनों को जुटाने में महती तरक्की होगी। सेहत संदर्भों में स्फूर्ति व उमंग
निश्चित रूप से होगी। नियमित व्यायाम का बेहतर लाभ होगा। निजी संबंधों में मधुरता
होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित तरक्की के योग हैं। विदेश
व यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
कार्य व व्यावसायिक क्षेत्रों की पहुँच में
इजाफा होगा। धन लाभ के स्रोतों को विकसित करने की महती प्रगति होगी। स्वजनों के
मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ होगा। यात्रा व विदेश संदर्भों में
मनोनुकूल प्रगति होगी। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। सेहत में नरमी के आसार
हैं। तामसिक आहारों के सेवन से बचे।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के पल होगे। संतान
पक्ष की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा, तकनीक, कला, चिकित्सा, प्रबंधन, लेखन के संबंधित क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। प्रेम
संबंधों में दिनों-दिन प्रगति के योग हैं। भूमि-भवन व वाहन संदर्भों में अचानक ही
विवाद हो सकते हैं। धैर्य व साहस आपेक्षित है।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भू-जायदाद के संदर्भों में निश्चित लाभ के योग हैं।
सृजनात्क कार्यो में रूचि होगी। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति
होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य चाहत विकसित होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं।
आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्य व व्यावसाय के
संबंधित क्षेत्रों में अचानक ही भागदौड़ हो सकती है।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
फिल्म, कला, औद्योगिक क्षेत्रों में कामयाबी के
येाग हैं। धन लाभ के प्रयत्नों को मनवांछित लाभ होगा। धन निवेश में लाभ होगा। किसी
ईष्ट मित्र के सहयोग से इच्छित साहित्य संग्रहित करने में मदद प्राप्त होगी।
सहकर्मियों के मध्य कठोर वचनों के प्रयोग से बचें। उग्रता हानिप्रद हो सकती है।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
पितृ पक्ष से स्नेह व अचल सम्पत्ति का लाभ
होगा। आपके कार्य व व्यावहारों की प्रसंशा होगी। प्रबंधन, चिकित्सा, अनुसंधान, फिल्म, संगीत के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश
में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में चाहत व लगाव उत्पन्न होगा। सेहत सदंर्भों में नरमी
के आसार हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
आजीविका के क्षेत्रों में इच्छित प्रगति के योग
हैं। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। किसी चिर परिचित व्यक्ति के साथ
व्यावसायिक यात्रा के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में कुशलता के योग हैं। अचानक ही कोई
खुशी का समाचार प्राप्त होगा। ऋणों के भुगतान की चिंताएं उभर सकती हैं। धैर्य से चलना
लाभप्रद होगा।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
फिल्म, कला, चिकित्सा, अनुसंधान, लेखन, गायन, वादन, सैन्य, कानून व धर्म के संबंधित क्षेत्रों में
प्रगति के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सामांजस्य
स्थापित होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सेहत संदर्भों में अचानक ही
गिरावट की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, उत्पान, फिल्म प्रबंधन, कानून, नेतृत्व से संबंधित क्षेत्रों में लाभ
के योग हैं। अपनों के मध्य चल रहे विवादों को अंत होगा। निजी संबंधों में अपनेपन
का एहसास होगा। सेहत में चुस्ती कायम रखने हेतु प्रयासों को तीव्र करना पड़ सकता
है। स्थानीय यात्रा व विदेश संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
स्वजनों के मध्य अपनेपन का एहसास होगा। कार्य व
व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में अधिक व्यस्तता के योग हैं। धर्म कार्यों के
आयोजन होगे। किसी ईष्ट मित्र के साथ लंबी दूरी की सुखद यात्रा हो सकती हैं। सेहत
मामलों में पीड़ाओं की आशंका है। नियमित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सरकारी व निजी क्षेत्रों में उन्नति के अनूठे
योग विद्यमान हैं। पिछले प्रयासों का बढि़या असर होगा। पूंजी मामलों में किस्मत
साथ देगी। अपनों के मध्य सामाजिक मुद्दों की निर्णायक चर्चा हो सकती है। भ्रात, बंधु पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती
हैं। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। यह समय होशियारी से चलने का है।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
व्यापारिक उन्नति के सुअवसर प्राप्त होगे।
पिछले प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। वाहन व भवन सुख का भरपूर लाभ प्राप्त होगा।
अधीनस्थ कर्मियों के मध्य जोश भरने की कोशिश हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में तनाव
उत्पन्न हो सकते हैं। कठोर वचनों के प्रयोग से बचें। सेहत संदर्भों में सुस्ती के
आसार हैं।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment