Friday 14 August 2015

Your Daily Predictions

                दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 15 अगस्त 2015

पंचांग 15 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937,  मास: श्रावण, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः प्रतिपदा 10.22 सांयकाल तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः मघा 04.06 रात्रि तक, योगः परिघ 06.31 सुबह तक,  करणः किस्तु सूर्य राशिः कर्क, चंद्र राशिः सिंह,  राहु कालः दोपहरः प्रातः 09.से 10.30 बजे तक, सूर्योदयः 5.54, सूर्यास्त: 6.57 विशेषः आज पूर्व दिशा की यात्रा न करें। आज मेला चिन्तपूर्णी,  भारत स्वतंत्रता दिवस

राशिफल 15 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 15 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। चन्द्रमा मनसो जात:”   ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।  सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
तकनीक व शिक्षा में उच्च कोटि का सम्मान हासिल होगा। संतान पक्ष के उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। रोजगार के क्षेत्र मे मनोनुकूल प्रगति के योग विद्यमान हैं। कार्य क्षेत्र में चल रहे तनावों का अंत होगा। वाहन सुख के नवीन योग हैं। व्यक्तिगत रिश्तों के लिहाज से आज का दिन मध्यय हो सकता है।

वृषभ (Taurus):  , , , , बा, बी, बे, बो।
पारिवारिक जीवन का स्तर अधिक उच्च होगा। स्वजनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होगा। वैवाहिक जीवन में चल रहे मतभेदों को दूर करने में थोड़ा समय और लग सकता है। शिक्षा व संगीत के मामलों मे कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी ईष्ट मित्र के साथ  विवाद होने की आशंका है। सावधानी बनाएं रखें।

मिथुन (Gemini): , की, कू, , , , के, को, हा।
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होगा। पिछले दिनों से चल रहे मतभेदों को दूर करने में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में नई खुशियों के योग है। पत्नी के मध्य कहा सुनी हो सकती है। क्रोध से बचना लाभप्रद होगा। पूंजी निवेश में सावधानी अपेक्षित है।

कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
अचल सम्पत्ति के में इच्छित लाभ के योग हैं। कानूनी विवादों मे आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। पूंजी निवेश में अचानक ही लाभ के योग हे। ननिहाल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा। निजी संबंधों में मनमुटाव समाप्त होने के योग हैं। सेहत संदर्भों में गुप्तांगों में पीड़ा हो सकती है। सावधानी रखें।

सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
सेहत खिली हुई व चुस्त होगी। नियमित दिनचर्या का बेहतर लाभ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि के योग है। दाम्पत्य जीवन में अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। मतभेदों को दूर करने में सहायता मिलेगी। पूँजी निवेश व कार्य क्षेत्र में कशमश करनी पड़ सकती है। धार्मिक प्रयोजन की लंबी यात्रा के योग है।

कन्या (Virgo): टो, पा, पू, , , , पे, पी।
स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में सहयोग होगा। किसी निकट व्यक्ति के सहयोग से कार्य कौशल को बढ़ाने के योग हैं। पूँजी निवेश में जरूरी तथ्यों की उपेक्षा से बचें। अचानक ही कोई लंबी यात्रा हो सकती है। निजी संबधों मे साथी का रूख नरम हो सकता है। आज धन के अधिक व्यय होने की आशंका है। सेहत मे गिरावट की आशंका है।

तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
आमदन के साधनों को उच्च करने में सफलता होगी। पूंजी निवेश में अचानक ही लाभ होगा।  लाभ के नये स्रोतों को सृजन में प्रगति होगी। निजी रिश्तों की अनबन दूरी होगी। शैक्षिक और तकनीक स्तर को सुधारने में सहायता मिलेगी। कानूनी पहलुओं को लेकर पुनः परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
कार्य व व्यावसाय के संबंघित क्षेत्रों मे उच्च लाभ के योग है। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होगा । दैनिक जीवन का स्तर उच्च होगा। आधुनिक सुख में वृद्धि के योग विद्यमान है। अचानक की होई सामाजिक सम्मान खराब करने की कोशिश कर सकता है।  संबंधित पहलुओं को नजर अंदाज न करें।

धनु (Sagittarius): ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।  
स्वजनों के सहयोग से कोई धार्मिक कार्य हो सकते है। भू-जायदाद के मामलों मे पहले की अपेक्षा अधिक प्रगति हो सकती है। पंजी निवेश में किस्मत साथ देगी। कार्य क्षेत्र में आपका कद और ऊॅचा होगा। प्रणय प्रसंगों में साथी के साथ कहा-सुनी हो सकती हैं सावधानी रखें। लम्बी व सुखद के यात्रा के योग विद्यमान है।

मकर  (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य स्थापित होगा। सेहत खिली हुई व जोश पूर्ण होगी।  आमदनी को बढ़ाने मे थोड़ा कशमकश करनी पड़ सकती है। शत्रु पक्ष अचानक ही कानूनी विवादों को हवा दे सकते हैं। जरूरी तथ्यों को नज़र अंदाज न करें। पूँजी निवेश में सावधानी आपेक्षित होगी। कोई नजदीकी सम्मान खराब कर सकता है।

कुंभ (Aquarius):  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा। 
कार्य व व्यावसाय में मान-सम्मान हासिल होगा। स्वजनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होगा। सेहत संदर्भो में लाभ होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। स्वास्थ्य संदर्भों में नियमित दिनचर्या का लाभ होगा। संतान पक्ष के विकास को लेकर चिंताएं हो सकती है। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

मीन (Pisces):  दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची।
आमदनी के साधनों को बढ़ाने मे सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से तालमेल स्थापित करने मे सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में तनावों को अंत होगा। ईष्ट मित्रों के साथ धार्मिक कार्यो की आवृत्ति होगी। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। सावधानी रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment