Thursday 20 August 2015

Daily Horoscopes in Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 2अगस्त 2015


पंचांग 21 अगस्त 2015 
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः षष्टी  10.41 सुबह तक, वारः शुक्रवार नक्षत्रः स्वाती सायं 07.04 बजे तक योगः शुक्ल 11.30 सुबह तक, करणः तैतिल सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः दोपहर 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 5.57, सूर्यास्त: 6.51, विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें।

राशिफल 21 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 21 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। चन्द्रमा मनसो जात:”   ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।  सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
वैवाहिक जीवन में तरक्की के योग विद्यमान है। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होगा। शारीरिक पीड़़ाओं का अंत होगा। नियमित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें। पूँजी निवेश में जरूरी तथ्यों की उपेक्षा से बचें। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।

वृषभ (Taurus):  , , , , बा, बी, बे, बो।
रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग विद्यमान है। बुद्धिमत्ता व साहस का लाभ होगा। पितृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। बंधु पक्ष के मतभेद समाप्त होंगे। अपनों के मध्य रहकर खुशहाली का एहसास होगा। आध्यात्मिक उन्नति के योग विद्यमान है। सेहत के लिहाज से आज दिन मध्यम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

मिथुन (Gemini): , की, कू, , , , के, को, हा।
कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग विद्यमान है। संबंधित अधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। फिल्म, कला, साहित्य, के क्षेत्रों मे निपुणता का लाभ होगा। पूंजी निवेश में धन लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। सूझबूझ  से चलना लाभप्रद होगा। अदालती मामलों में भागदौड़ हो सकती है।

कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त होगा। कार्य क्षमता व ज्ञान का स्तर अधिक उच्च होगा। भू-जायदाद में धन लाभ के योग हैं। भौतिक जीवन मे सुख के साधनों में वृद्धि  होगी। पूंजी निवेश में सूझबूझ से चलना होगा। किसी निकट रिश्ते में तनाव हो सकत है। अचानक क्रोध से बचें। कार्यालय संबंधी कोई लंबी यात्रा हो सकती है।

सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
पितृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। फिल्म, संगीत, राजनीति व सरकारी कार्यो में सम्मान के योग विद्यमान हैं। उच्चाधिकारियों से कार्य कौशल को प्रोत्साहन मिल सकता है। अचल सम्पत्ति के मामलों में साहस व धैर्य से कार्य लेना होगा। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

कन्या (Virgo): टो, पा, पू, , , , पे, पी।
संतान पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ के योग हैं। सूचना प्रसारण व साहित्य के संबंधित क्षेत्रों मे पहचान का स्तर बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल स्थापित होगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी निजी रिश्ते में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।

तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण होगी। ज्ञान व साहस का स्तर उच्च होगा। ईष्ट मित्रों के साथ धार्मिक प्रयोजनों के कार्य होगे। साहित्य, शिक्षा, विज्ञान के कार्य में मनोबल उच्च होगा। गृहस्थ जीवन में कोई अचानक ही खुशी का समाचार प्राप्त होगा। यात्रा में सावधानी अपेक्षित है। भूमि भवन के मामले  में अदालती कार्यवाही हो सकती हैं।

 वृश्चिक (Scorpio): तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
भौतिक सुख के नवीन साधनों को संग्रहित करने में सफलता होगी। निजी व सरकारी क्षेत्र के संबंधित कार्यों में उच्च पदवी के योग हैं। अचल सम्पत्ति के विवादों मे आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूती से उभरेगा। शरीर में घुटना, कर्ण, सिर, पेट में विकार की आशंका है। सावधानी अपेक्षित।

धनु (Sagittarius): ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।     
सामाजिक मान सम्मान का स्तर उच्च होगा। आय के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन में खुशी के पल होगे। पूंजी निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं का अध्ययन करें। निकट जनों की उन्नति से मन में प्रसन्नता होगी। कार्य व अजीविका के क्षेत्रों मे तनाव हो सकते हैं। उग्रता से बचें।

मकर  (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
जीवन साथी के साथ मधुरता स्थापित होगी। पुराने मतभेदों का अंत होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। उद्योग व फिल्म संगीत के क्षेत्रों में साख होगी। पैतृक सम्पत्ति में लाभ के योग है। आमदनी के साधनों से अपेक्षित लाभ प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। धैर्य बनाएं रखें।

कुंभ (Aquarius):  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।    
निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिए गए साक्षात्कार के परिणाम मनोनुकूल होंगे। भाई व पिता के साथ तालमेल होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग है। संतान पक्ष के वैवाहिक पहलुओं की चिंता हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। खान-पान का उचित क्रम बनाएं रखें।

मीन (Pisces):  दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची।
तकनीक, कानून, कला, शिक्षा के क्षेत्रों मे साख स्थापित होगी। भू-जायदाद के संबंधित विवादों में विजय के योग है। धन के लेन-देन मे तनाव हो सकते है। धर्म लाभ की लंबी यात्रा के योग हैं। निजी संबंधों में मधुरता के योग है। धार्मिक कार्यो के आयोजन मे सरीक होंगे। किसी निकट संबंधों मे सेहत की चिंताएं हो सकती है। धैर्य बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment