![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 10 अगस्त 2015 |
पंचांग 10 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः एकादशी, 4.46 सांयकाल तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः मृगशिरा 07.01 सांयकाल तक, योगः व्याघात 07.11 सुबह तक, करणः बव, सूर्य राशिः कर्क, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः प्रातः7.30 से 9.00 बजे तक, सूर्योदयः 5.51, सूर्यास्त 7.01, विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें।
राशिफल 10 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 10 अगस्त का वैदिक विश्लेषण
चन्द्र राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त
महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:”
ज्योतिष में चन्द्रमा को मन
का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के
माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही
किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत
महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो
जायेगी, अन्यथा यह क्रम
विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप
ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा
है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।
मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
पिछले दिनों से चल रही स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। शुभ
कार्यों के आयोजन के योग है। स्वजनों के मध्य नई खुशियों का आगाज होगा। पूंजी
निवेश में भाग्य साथ देगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में अचानक ही
कोई सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। प्रेम संदर्भो में साथी का रूख नरम हो सकता है।
वृषभ (Taurus): उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
तकनीक, कला, विद्या व चिकित्सीय
क्षेत्रों में उच्च पदवी के योग हैं। अचल सम्पत्ति में लाभ हो सकता है। पारिवारिक संतोष
में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की उन्नति होगी। पूंजी निवेश में आपकी सूझबूझ का असर
साफ दिखेगा। अचानक ही किसी विद्वान व्यक्ति की मित्रता का लाभ होगा। वैवाहिक जीवन
में तनाव उभर सकते हैं। धैर्य बनायें रखें |
सुख के साधनों में इच्छित वृद्धि के योग विद्यमान है।
इंजीनियरिंग, चिकित्सा, अध्यापन के संबंधति क्षेत्रों मे उन्नति के योग
है। भू-जायदाद के संदर्भों में प्रारम्भिक विवादों के बाद लाभ होगा। संतान सुख के
सुन्दर योग हैं। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बढे़गा। किसी निकट व्यक्ति के स्वास्थ्य
की चिंताएं हो सकती है। लापरवाही से बचें।
कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
भू-जायदाद के सन्दर्भ में लाभ के योग है। भ्रात पक्ष से
तालमेल बढे़गा। व्यापारिक क्षेत्र में साख स्थापित होगी। संतान पक्ष की उन्नति की
चिंता हो सकती है। ससुराल पक्ष से टकराव न हो, अस्तु उग्रता से बचें। सेहत के सम्बन्ध में
अजीर्ण सहित कंधों या हाथों में दर्द संभव है। उचित आहार-विहार का क्रम बनायें
रखें।
सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
आमदन के साधनों को बढ़ाने में सहायता प्राप्त होगी। किसी
योग्य व्यक्ति से अनुभव का लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
सेहत चुस्त और ऊर्जावान रहेगी। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में अचानक ही कोई गोपनीय
तथ्यों का सहारा लेकर हानि पहुंचा सकता है। रोमांश में साथी से तनाव हो सकते हैं।
कन्या (Virgo): टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
आज कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में पहले के मुकाबले अधिक
लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं की आवृत्ति बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य में
सुधार होगा। लघु भ्राता के मध्य विवादों की आशंका है, सूझबूझ से चलना लाभप्रद रहेगा। सेहत में सिर
दर्द, दांतों, कंधों तथा पेट में दर्द की अशंका है। प्रेम मामलों
मे अचानक ही विवाद हो सकते है।
तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान है ।
उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल बढ़ेगा। स्वजनों के मध्य आनन्द के पल बीतेंगे। वाहन
व भूमि में लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष को पराजित करने में सफलता रहेगी। सेहत
संदर्भो में आंखों, सिर में दर्द व वी0
पी0 की शिकायत हो सकती है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।
वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
लाभ के साधनों को सुदृढ़ रखने में रूचि रहेगी। स्वजनों के
मध्य तालमेल बढ़ेगा। चल रहे ववादों का अंत होगा। किसी सरकारी ओहदे से लाभ अर्जित
होगा। नजदीकी रिश्तों में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। पे्रम प्रसंगों में साथी
के बर्ताव से मन खिन्न हो सकता है। सूझबूझ बनाये रखें। विरोधी विवादों को हवा दे
सकते हैं।
धनु (Sagittarius): ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
सेहत खिली हुई व चुस्त रहेगी। पहले की अपेक्षा शरीर
ऊर्जावान रहेगा। रोमांश व निजी संबधों के लिहाज से मन प्रसन्न होगा। कार्यालय संबंधी
दूरदेश की यात्रा के योग है । कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में अचानक ही मनमुटाव
हो सकता है। अनावश्यक तर्क करने से बचें। यह समय मन से कार्य करने का है।
मकर (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
भू-जायदाद के संदर्भो में लाभ की स्थिति पहले से अधिक बेहतर
होगी। अचानक ही अचल संपत्तियों में लाभ के योग हैं। किसी योग्य व्यक्ति के सहयोग
से व्यावसायिक कौशल प्राप्त होगा। निकट व्यक्ति के सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।
पूंजी निवेश सूझ-बूझ कर ही करें। व्यक्तिगत संबंधों में गिरावट हो सकती हैं। सही
तर्क देना लाभप्रद हो सकता है।
कुंभ(Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
ईष्ट मित्रों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। विद्या, तकनीक, साहित्य कला, अध्ययन, के संबंधित क्षेत्रों में सफलता के उत्तम योग
हैं। दाम्पत्य जीनव में खुशी के पल रहेंगे । कोई नन्हा मेहमान प्रसन्नता को बढ़ा
सकता है। भू-जायदाद के संदर्भों अदालती कार्यावाही हो सकती है। शत्रु पक्ष तनाव
बढ़ाने की साजिश कर सकते हैं। धैर्य व साहस बनायें रखें ।
मीन (Pisces): दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
निजी व सरकारी सेवा क्षेत्रों मे उच्च पदवी प्राप्ति के योग
हैं। सुख के साधनों को बढ़ाने में रूझान बढ़ेगा। मातृ पक्ष आज आपके कार्यो से
प्रसन्न होगा। पूंजी निवेश में उम्दा किस्म का लाभ हो सकता है। जरूरी तथ्यों की
अनदेखी न करें। स्नेही मित्रों के मध्य तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। निजी संबंधों
में प्रारम्भिक विवाद हो सकते हैं। सावधानी रखें।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | Pavitra Jyotish Kendra Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment