![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 25 अगस्त 2015 |
पंचांग 25 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण,
पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः दशमी 1.05 दोपहर तक, वारः मंगलवार नक्षत्रः
मूल रात्रि 11.00 बजे तक, योगः विष्कुम्भ 09.33
सुबह तक,
करणः गर, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः धनु,
राहु कालः अपराह्न 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 5.59, सूर्यास्त: 6.47 बजे। विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा
न करें।
राशिफल 25 अगस्त 2015
जिज्ञाशु
ज्योतिष प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक
कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 25 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में
चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:”
ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि
चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।
सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता
है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से
भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी
दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम
विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि
कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक
राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही
अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
ज्ञान-विज्ञान के
क्षेत्र मे कला कौशल का स्तर उच्च होगा। कार्य क्षेत्र मे पिछले प्रयासों का उत्तम
लाभ होगा। किसी अधिकारी के मध्य निकटता हो सकती है। धार्मिक प्रयोजनों की कोई लंबी
यात्रा हो सकती है। पति-पत्नी के मध्य आपसी ताल-मेल होगा। पूंजी निवेश में लाभ सतर्कता
से होगा। नजदीकी रिश्तों में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
सहकर्मियों के साथ
उत्तम तालमेल के योग हैं। कार्य कौशल की सराहना होगी। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ नवीन
परिधानों की खरीद के योग हैं। अचल सम्पत्ति में विवादों का अंत होना तय है। बशर्ते
प्रयासों को कम न करें। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। दिनचर्या का
उचित क्रम बनाएं रखें।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
पारिवारिक जीवन में
खुशी के पल होगे। सेहत खिली हुई व चुस्त होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन
आपके पक्ष में होगा। वैवाहिक जीवन में उन्नति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। भू-जायदाद
के संदर्भों में अचानक ही कोई उग्र विवाद हो सकते हैं। कोई व्यक्ति अपना दावा पेश कर
सकता है।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पारिवारिक जीवन में
खुशियां होगी। यह समय स्वजनों के मध्य तालमेल बढ़ाने का है। शत्रु पक्ष पराजित होगा।
संतान पक्ष की ओर से कोई प्रसन्नता का समाचार प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से प्रगाढ़ता
स्थापित होगी। आय के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।
सेहत पक्ष की उपेक्षा से बचें।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
गृहस्थ जीवन में
प्रसन्नता व उन्नति होगी। अपनो के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धर्म लाभ हेतु धार्मिक
प्रयोजन के कार्य हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक सहायता करने की शक्ति
होगी। बौद्धिक विकास को उच्च करने में सफल होगे। किसी उत्तम व्यक्ति से मित्रता का
लाभ होगा। सेहत संदर्भों मे पीड़ाएं हो सकती हैं। सावधानी रखें।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
भौतिक सुख के साधनों
को उच्च करने में सफलता हासिल होगी। भवन के संदर्भों में लाभ के योग विद्यमान हैं।
पूंजी निवेश करने में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में आपसी सामांजस्य स्थापित होगा। पिछले
तनाव समाप्त होगे। स्वजनों के मध्य तनाव उभर सकते हैं। किसी निकट रिश्ते में सेहत की
चिंताएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन चिंता पूर्ण हो सकता है।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
अचल सम्पत्ति में
लाभ बढ़ेगा। भवन को आधुनिक सुखों से लैस करने में सफल होगे। प्रबंधन, कला, चिकित्सा, तकनीक, के कार्यों में सफलता
हासिल होगी। प्रेम संबंधों मे उच्च प्रगति होगी। साथी का रूख चाहत भरा होगा। पूंजी
निवेश करने में थोड़ी सावधानी अपेक्षित रहेगी। बड़ी पूंजी के लेन-देन में सतर्क रहें।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
भू-जायदाद के संदर्भों
मे अचानक ही कोई लाभ होगा। पितृ पक्ष से अचल सम्पत्ति प्राप्त होने के योग हैं। धन
निवेश में किस्मत साथ देगी। वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल होगे। शिक्षा, तकनीक, प्रबंधन के कार्यो में उन्नति हेतु प्रयासों को तेज
करना होगा। सेहत के लिहाज से आज दिन मध्यम हो सकता है।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
आमदनी के स्रातों
से इच्छित लाभ होगा। किए प्रयासों का पूरा लाभ होगा। सामाजिक पहचान का स्तर उच्च होगा।
राजनैतिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है। किसी जरूरत मंद व्यक्ति का सहयोग
करने से प्रसन्नता होगी। संतान पक्ष के संदर्भों मे चिंताएं उभर सकती हैं। कोई जाना
पहचाना व्यक्ति परेशानी कर सकता है।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
आजीविका के क्षेत्रों
मे इच्छित प्रगति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं मे आपका दिया गया साक्षात्कार सफल
होगा। भू-भवन के क्रय-विक्रय में लाभ के योग हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा।
स्वास्थ्य संदर्भों में नरमी के संकेत हैं। दैनिक आहार-विहार का उचित क्रम बनाएं रखें।
निजी मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। सावधानी रखें।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आमदनी के साधनों
से इच्छित लाभ प्राप्त करने में सफलता के योग हैं। शिक्षा, कला, साहित्य के मामलों
मे सम्मान होगा। पूंजी निवेश में लाभ होगा। सामाजिक जीवन का स्तर उच्च होगा। संतान
पक्ष की उन्नति की चिंताएं हो सकती हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज दिन तनाव भरा
हो सकता है। प्रबंधन के कार्यो में भागदौड़ होगी।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
आजीविका के क्षेत्र
में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। फिल्म, कला, साहित्य व प्रबंधन
के संबंधित कार्यों मे तरक्की के योग हैं। अचल सम्पत्ति में लाभ होगा। ससुराल पक्ष
व पत्नी के मध्य मतभेद उभर सकते हैं। सेहत संदर्भों में नरमी हो सकती है। उचित खान-पान
का क्रम सावधानी के साथ आपेक्षित है।
क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment