Friday 7 August 2015

Daily Horoscope Prediction in Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 8 अगस्त 2015



पंचांग 8 अगस्त 2015

विक्रमी संवत्: 2072, शाक संवत्: 1937, मास:  श्रावण, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः नवमी  5.40 सांयकाल तक, वारः शनिवार,  नक्षत्रः कृतिका 6.26 सांय काल तक, योगः वृद्धि 10.13 सुबह तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः कर्क, चंद्र राशिः वृष, राहु कालः 9.00 बजे प्रातः से 10.30 बजे तक, सूर्योदयः 5.50, सूर्यास्त: 7.03, विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें।  (यदि आवश्यक हो तो अदरख खाकर यात्रा पर निकल सकते है, दिशाशूल के प्रकोप से बचा जा सकता है)

राशिफल 8 अगस्त 2015

जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 8 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है।    वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। चन्द्रमा मनसो जात:”    ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।   सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। पत्नी और बच्चों के कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी विवादों में आपका पक्ष अधिक मजबूत होगा। ईष्ट मित्रों के साथ धार्मिक कृत्य संभंव हो सकते है। कार्य क्षेत्र में कोई आपकी छबि खराब कर सकता है। सावधानी बनाए रखें। स्वास्थ्य मामलों में पीड़ाएं संभव है। लापरवाही से बचें।

वृषभ (Taurus):  , , , , बा, बी, बे, बो।
आज आधुनिक साधनों की खरीद हो सकती है। चित्त निर्मल और मन में संतोष उत्पन्न होगा। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसरों की तलाश रहेगी। स्वास्थ्य तरोताजा रहेगा। नियमित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें। अचानक ही कोई नजदीकी तनाव बढ़ा सकता है। प्रेम प्रसंगों में तालमेल आभाव हो सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं।

मिथुन (Gemini): , की, कू, , , , के, को, हा।
प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता के योग है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। स्वजनों के साथ चल रहे विवादों का अंत होगा। अचानक ही धन खर्च की अधिक संभवना है। स्वास्थ्य को लेकर सजगता जरूरी है। अजीर्ण व गुप्तांगों के रोग उत्पन्न हो सकते है। सावधानी रखें। व्यवसायिक क्षेत्रों में किसी नजदीकी का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
भूमि व भवन के सन्दर्भ में विजय होगी। चल रहे विवदों का निपटारा होने के योग है। रोजगार के नये क्षेत्रों में दिलचस्पी बढ़ेगी। पिछले दिनों से चल रही कसमकस समाप्त होगी। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते है । सिर, नेत्र व घुटनों के दर्द से परेशानी हो सकती है। निजी संबंधों में टकराव की स्थिति उत्पन्न होने के आसार है। नर्म रूख अपनाना पड़ सकता है।

सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
सेहत में पहले के मुकाबले अधिक चुस्ती रहेगी। नियमित दिनचर्या का लाभ होगा। सेवा व व्यावसाय के क्षेत्रों मे उन्नति के योग विद्यमान है। कार्य क्षेत्र में सम्मानित होंगे। पूंजी निवेश करने से पहले दस्तावजो को ध्यान से पढ़े। पुत्री के हाथ पीले करने की चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में टकराव उत्पन्न हो सकते है। सूझबूझ से चलना होगा।

कन्या (Virgo): टो, पा, पू, , , , पे, पी।
प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। यह समय भाग्य उदय का है। किसी धार्मिक आयोजन में आपके भागीदारी की सराहना हो सकती है। भ्राता से प्रेम व लगाव रहेगा। पे्रम प्रसंगों में नये साथी की ओर दिलचस्पी बढ़ सकती है। सेहत नर्मी के संकेत दे सकती है। पूंजी निवेश में सतर्कता आवश्यक रहेगी। अन्र्तदेशीय यात्रा सम्भव है।

तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
पारिवारिक जीवन में उन्नति के योग है। संतान के शैक्षिक पक्ष को उन्नत बनाने में व्यस्तता बढ़ेगी। पहले की अपेक्षा आमदनी में सुधार होगा। सामाजिक मान-सम्मान मे वृद्धि के योग है। यदि आपके पास ऋण है तो उसे चुकाने में समर्थ रहेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। व्यक्तिगत संबंधों में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
सेहत में जोश व उमंग बनी रहेगी। कार्य क्षमताओं मे वृद्धि के योग है। अचल संम्पत्ति के मामलों मे लाभ के होगा। पूंजी निवेश में लाभ की स्थिति रहेगी। शिक्षा व तनकीक के क्षेत्रों में उपहार मिलना तय है। ईष्ट मित्रों के साथ सामूहिक भोज के अवसर रहेंगे। प्रेम संदर्भो में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

धनु (Sagittarius): ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
आधुनिक सुख के साधनों मे इजाफा होगा। पितृ पक्ष से सम्पत्ति का लाभ मिलेगा। लेखन व गायन के क्षेत्र में सम्मान मे वृद्धि होगी। धनागमन के स्रोत बढेंगे । किसी अनजान व्यक्ति से अपनी स्थिति को न कहे अन्यथा हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र में कोई जाना पहचाना व्यक्ति अपकी छबि खराब कर सकता है। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

मकर  (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों मे तरक्की की ओर अग्रसर होंगे। स्वजनों के मघ्य कटुता का अंत होगा। संतान पक्ष के प्रतियोगी प्रर्दशन से मन प्रमुदित होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग है। दाम्पत्य जीवन में खटास हो सकती है। सूझबूझ से चलना होगा। गर्दन व गले में दर्द हो सकता है। किसी को अप्रिय शब्द न कहें। सफेद वस्तुओं का दान करें।

कुंभ(Aquarius):  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। आज अपनों के मध्य तालमेल का सुनाहरा अवसर है। यह समय मिलजुलकर चलने का है। तकनीक व साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अचानक ही शत्रु पक्ष उग्र हो सकता है। किसी अंतिम निर्णय से पहले सोच विचार कर लें।

मीन (Pisces):  दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची।
निजी व सरकारी सेवाओं में सम्मान बढ़ेगा। अकस्मात् कोई प्रसन्नता होगी। परिजनों के मध्य आपसी ताल-मेल बढ़ेगा। मतभेदों को भुलाने में आज का दिन अच्छा साबित होगा। किसी रिश्तेदार की सेहत की चिंताएं हो सकती है। सेहत में सुधार हेतु अपेक्षित नियमों का पालन करना अपेक्षित है।


 क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #Forecast #DailyHoroscope #राशिफल #दैनिकभविष्यफल 

No comments:

Post a Comment