Tuesday 25 August 2015

Daily Horoscope For You


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 26 अगस्त 2015

पंचांग 26 अगस्त 2015

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः एकादशी 11.40 सुबह तक, वारः बुधवार नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ा रात्रि 09.59 बजे तक, योगः प्रीति 07.28 सुबह तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः सिंह,  चंद्र राशिः धनु, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 6.00, सूर्यास्त: 6.45 बजे। विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें।  जरूरत होने पर राई रखकर या दान देकर यात्रा करें।

राशिफल : 26 अगस्त 2015

मेष : (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
रोजगार के प्रयासों को उत्तम सफलता के योग हैं। स्वजनों के मध्य ताल-मेल स्थापित होगा। सूचना प्रसारण व तकनीक के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता के योग हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। खान-पान का उचित क्रम बनाएं रखें।
 
वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
बौद्धिक क्षमताओं में महती प्रगति के योग हैं। सहकर्मियों के साथ उत्तम तालमेल होगा। पारिवारिक जीवन में प्रगति होगी। मातृ पक्ष से स्नेह होगा। पूंजी निवेश मे लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति मानसिक तनाव दे सकता है। क्रोध से बचें।
  

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
सेहत मामलों में पीड़ाओं का अंत होगा। कार्य क्षमताओं में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। अचल सम्पत्ति के क्रय-विक्रय में लाभ के योग हैं। पितृ पक्ष से स्नेह व लगाव बढ़ेगा। धन निवेश के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। निजी संबंधों मे मधुरता स्थापित होगी। आज अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है। बड़ी पूंजी के लेन-देन में सावधानी रखें।


कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आजीविका के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति के योग हैं। दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में मनोनुकूल लाभ होगा। पूंजी निवेश मे लाभ के योग हैं। स्वजनों के मध्य सामाजिक पहलुओं की महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य संदर्भों में नरमी के संकेत हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
शिक्षा, तकनीक, कला, संगीत, फिल्म व प्रबंधन के कार्यों में उन्नति के योग हैं। राजनैतिक पहचान का स्तर उच्च होगा। प्रेम संबंधों मे आपसी चाहत होगी। धनार्जन के प्रयासों को सफलता हाथ लगेगी। मातृ व भ्रात पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। लंबी यात्रा व महत्वपूर्ण निर्णय में साधानी रखें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
प्रतियोगी परीक्षाओं मे किस्मत साथ देगी। आपकी बौद्धिक क्षमताओं की सराहना होगी। मातृ पक्ष से स्नेह होगा। वाहन व भवन के क्रय-विक्रय में लाभ के उत्तम योग हैं। किए गए पूंजी निवेश मे लाभ प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य अचानक ही तनाव उभर सकते हैं। उग्रता से बचें सेहत संदर्भों में सूझबूझ से लाभ होगा। निजी संबंधों में साथी की अरूचि हो सकती है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन में खुशी के पल होगे। स्वजनों के मध्य मधुरता व तालमेल स्थापित होगा। धार्मिक लाभ के कार्यों के आयोजन सफलता पूर्ण संचालित होगे। फिल्म, कला, संगीत, प्रबंधन व राजनीति से संबंधित क्षेत्रों मे साख होगी। निजी संबधों में मधुरता के योग हैं। सेहत के लिहाज से आज दिन मध्यम हो सकता है। पूंजी संदर्भो में लेन-देन के विवाद हो सकते हैं।


वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सामाजिक जीवन मे पहचान का स्तर उच्च होगा। निजी व सरकारी सम्पत्तियों मे लाभ के योग हैं। सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण होगी। कार्य क्षमताओं मे इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन में नन्हें मेहमान के आगमन से हर्ष-उल्लास होगा। विरोधी पक्ष कानूनी मामलों में अचानक ही उग्रता दे सकते हैं। धैर्य व साहस बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
स्वास्थ्य संदर्भों में मनोनुकूल प्रगति होगी। सेहत में तरोताजगी का अहसास होगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशहाली के पल होगे। धन निवेश मे लाभ के योग हैं। राजनैतिक जीवन मे प्रगति के योग हैं। बौद्धिक व शारीरिक कार्य क्षमताओं की सराहना होगी। प्रतिद्वंदी पक्ष अचानक ही
तनाव दे सकता है। प्रेम संदर्भों में साथी उग्र हो सकता है। धैर्य रखें।


मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
सामाजिक व राजनैतिक जीवन स्तर में आपेक्षित उन्नति होगी। आपकी पहचान एक नेक इंसान के रूप मे होगी। पति-पत्नी के मध्य मधुरता कामय होगी। बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज अचानक ही धन व्यय का भार बढ़ सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति आपकी छबि धूमिल करने का प्रयास कर सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आय के स्रोतों से आपेक्षित लाभ होगा। किसी बड़े लेन-देन का निपटान करने की क्षमता होगी। संतान पक्ष की ओर से खुशी का समाचार प्राप्त होगा। निजी संबंधों मे मधुरता के योग हैं। शिक्षा, साहित्य कला व संबंधित कार्य क्षेत्र में अचानक ही विवाद हो सकते हैं। सेहत पक्ष मे खान पान का ध्यान अपेक्षित होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयास सफल होगे। दिया गया साक्षात्कार सफल होगा।  स्वजनों कें मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। मातृ पक्ष से स्नेह होगा। धन निवेश करने मे लाभ के योग विद्यमान हैं। संतान पक्ष की उन्नति की चिंताएं हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। निजी संबंधों मे उग्रता से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment