Thursday 6 August 2015

Daily Predictions (Rashifal) in Hindi



दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 7 अगस्त 2015

पंचांग 7 अगस्त

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः अष्टमी, 6.48 सांय काल तक, वारःशुक्रवार, नक्षत्रः भरणी 6.49 सांय काल तक,  योगः गंड 12.48 दोपहर तक, करणः बालव, सूर्य राशिः कर्क, चंद्र राशिःवृष, राहु कालः 10.30 से दोपहर 12 बजे तक,  सूर्योदयः 5.49, सूर्यास्त: 7.04,  विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। (यदि आवश्यक हो तो जौ खाकर यात्रा पर निकल सकते है)

राशिफल 7 अगस्त

जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 7 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है।    वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। चन्द्रमा मनसो जात:”    ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।   सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ। बंधुओं से सहयोग मिलेगा। अचल संपत्ति बनाने में सफलता के योग हैं। स्नेही मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्या व प्रतियोगी क्षेत्रों का परिणाम आपके पक्ष में हो सकता है। प्रेम संदर्भो में विवादों का अंत होगा। सेहत थोड़ी सुस्त हो सकती है। गुप्तांगों मे पीड़ा व मूत्र रोग की आशंका है। सावधानी जरूरी है। नित्य व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

वृषभ (Taurus):  , , , , बा, बी, बे, बो। सेहत खिली हुई तथा जोश पूर्ण रहेगी। सुख के साधनों को जुटाने मे सफलता के योग है। व्यवसाय के क्षेत्र में उत्तम लाभ होगा। गोपनीय तथ्यों की मर्यादा बनायें रखें, इन्हें उजागर करने से बचें। संबंधी या मित्र के मध्य तकरार हो सकती है। मृदु शब्दों का प्रयोग करें। रोमांश मामलों में साथी का रूख नर्म होगा। हरा चारा गाय को खिलाने से लाभ होगा।

मिथुन (Gemini): , की, कू, , , , के, को, हा। परिजनों के साथ तालमेल के योग है। पुराने विवाद समाप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन और सुखद होगा। रोजगार के क्षेत्र में प्रयासों को जारी रखें निश्चित सफलता के योग है। सेहत को लेकर अधिक धन व्यय की संभवना है। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में कोई अचानक सहयोग देगा। मन की बात को सही समय पर शेयर करे। आज कोई धार्मिक कृत्य संभव है।

कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो। निजी व सरकारी सेवाओं में कद और ऊॅचा होगा। किसी खास व्यक्ति से संबंध मजबूत होने के योग है। अचानक ही अचल संपत्ति में लाभ होगा। नेत्र व सिर में पीड़ा संभव है। मन को अशांत न होने दें। परिजनों के मध्य तालमेल बढे़गा। प्रेम संदर्भो में नए विवाद हो सकते है। सूझबूझ से चलना लाभप्रद है।

सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे। सुख के साधनों में मन के मुताबिक इजाफे की स्थिति है। बीमारी से छुटकारा मिलेगा। सधी हुई दिनचर्या का असर दिखेगा। रोजगार के क्षेत्र में किस्मत अच्छी रहेगी । लेखन व गायन कार्यों में उपहार प्राप्त होगा। संतान व दाम्पय की चिंताएं उभर सकती है। यात्रा में सावधानी रखे। किसी गरीब की मद्द कर सकते हैं।

कन्या (Virgo): टो, पा, पू, , , , पे, पी। भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक आयोजन के योग है। कैरियर के क्षेत्र में उत्तम सफलता की स्थिति बन रही है। भ्रात पक्ष में तालमेल रहेगा। सिर व हाथ में दर्द की शिकायत हो सकती है। धन निवेश के संदर्भो में थोड़ी सावधानी बनायें रखें। वैवाहिक जीवन में कहासुनी हो सकती है। क्रोध से बचना लाभप्रद रहेगा।

तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते। व्यवसाय व सेवा के क्षेत्रों में पदोन्नति होगी। कार्यों को लंबे समय तक करने की क्षमताएं बढ़ेगी। संतान पक्ष से खुशी का समाचार मिल सकता है। आमदन के साधनों में वृद्धि के योग है। प्रेम सदर्भो में नरमी रहेगी। सेहत का ख्याल रखना उत्तम रहेगा। चिकित्सा व शिक्षा के संबंधित क्षेत्रों में पुरूस्कृत होने के योग है।

वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू। प्रतियोगी व तकनीक परीक्षा में सफलता के उत्तम योग है। स्नेही मित्रों के साथ सामांजस्य बढे़गा। चेहरे में रौनक रहेगी। शारीरिक पीड़ाओं के समाप्त होने के योग हैं। आज अधिक धन व्यय की संभावना है। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढे़गी। प्रेम प्रसंगों में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

धनु (Sagittarius): ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे। आज का दिन मान-सम्मान मे वृद्धि देगा। पिछले दिनों से चल रही परेशानी का अंत होगा। आर्थिक व्यय की अधिकता हो सकती है। सूझ-बूझ कर ही खर्च करे। पूंजी निवेश में सावधानी रखें। मित्रता व प्यार के क्षेत्र में तनाव पूर्ण स्थिति हो सकती है। लंबी यात्रा के योग है। जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।

मकर  (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी। अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता के योग है। दैनिक कार्यो में व्यस्तता होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने के योग है। आमदनी के साधनों मे बढ़ोत्त्तरी होगी। पूंजी निवेश में महत्वपपूर्ण सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकते है। क्रोध से बचना लाभप्रद होगा। माथे पर सफेद चंदन लगाये।

कुंभ(Aquarius):  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। अपनों से प्यार एवं सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में इच्छित वृद्धि के योग है। निजी व सरकारी क्षेत्र की सेवाओं में पदोन्नति होगी। विरोधियों के मध्य तकरार बढ़ सकता है। उग्रता से बचना होगा। धन विवेश करने से पहले जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़े, अन्यथा कोई बड़ी चूक हो सकती है।

मीन (Pisces):  दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। तकनीक व अध्ययन के क्षेत्रों मे उपहार मिलने के योग है। स्वजनों के मध्य अत्मीयता होगी। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संदर्भो में पीड़ा की संभवना हैं। संबधित पहलुओं का ध्यान रखें। गोपनीय तथ्यों को उजागर न करे, इससे हानि संभव है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #Forecast #राशिफल #दैनिकभविष्यफल  














No comments:

Post a Comment