![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 30 अगस्त 2015 |
पंचांग 30 अगस्त
2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष,
तिथिः प्रतिपदा रात्रि 08.27 तक, वारः रविवार, नक्षत्रः शतभिषा
दोपहर 12.45 बजे तक, योगः सुकर्मा 01.56 तक, करणः बालव, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः कुम्भ, राहु कालः सायं 4.30 से सायं
6.00 बजे तक, सूर्योदयः 6.02, सूर्यास्तः 6.42 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की
लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर, लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान
देकर यात्रा करें।
राशिफल 30 अगस्त
2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों
को सफलता प्राप्त होगी। संबंधित स्रोतों से अनूठा लाभ प्राप्त होगा। धन निवेश में किस्मत
साथ देगी। शिक्षा, कला साहित्य के क्षेत्रों में प्रगति हेतु प्रयासों को तेज करना
होगा। भू-जायदाद के संबंधित क्षेत्रों में कोई जाना पहचाना व्यक्ति तनाव दे सकता है।
निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
निजी व अर्द्धसरकारी
क्षेत्रों के संबंधित कार्यों मे किस्मत साथ देगी। उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने
मे प्रगति होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी।
निजी संबंधों में अचानक उग्रता हो सकती है। विरोधी पक्ष सामाजिक साख खराब करने की कोशिश
कर सकते हैं। संबंधित मामलों में सावधानी रखें।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
वैवाहिक जीवन में मनोनुकूल
उन्नति होगी। उच्च शिक्षा, तकनीक, मोटर वाहन के संबंधित मामलों मे सौभाग्य में वृद्धि के योग हैं।
ईष्ट मित्रों के सहयोग से लंबी दूरी की सुखद तीर्थ यात्राएं हो सकती हैं। आमदनी बढ़ाने
हेतु कमकश करनी पड़ सकती हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।
अचानक क्रोध से बचें।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
निजी व सरकारी इकाइयों
में किस्मत साथ देगी। संबंधित कार्यों में कार्यभार बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में
सुख संतोष का स्तर उच्च होगा। समाज में आपकी छबि एक सुलझे हुए बुद्धि जीवी के रूप में
हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज दिन मध्यम हो सकता है। लेन-देन के विवाद पनुः उभर
सकते हैं। सावधानी रखें।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
तन विकसित व मन खिला
हुआ होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होना तय हैं। जीवन साथी के साथ मधुरता व सुख संतोष
का एहसास होगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो सुन्दर अनुकूल जीवन
साथी आप से डोर में बांधने की दस्तक दे सकता है। धन संदर्भों में विवाद से बचें। देशीय
व विदेशीय संदर्भों में प्रगति होगी। अचल सम्पत्ति के अदालती विवाद गहरा सकते हैं।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
उच्च शिक्षा,
कला, साहित्य, प्रबंधन से संबंधित
कार्यों मे भाग्य साथ देगा। किसी सुलझे हुए व्यक्ति के साथ निकटता का लाभ होगा। पितृ
पक्ष आपके कार्य व व्यावहार से प्रसन्न होगा। कन्या के विवाह हेतु प्रयासों को संतोष
जनक सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को जांच लें। सेहत
के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन स्तर
उच्च होगा। स्वजनों के मध्य आपसी ताल स्थापित करने में सफलता प्राप्त होगी। आमदनी के
साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। प्रतियोगी परीक्षा
के प्रयासों को निश्चित सफलता के योग हैं। कानूनी पहलुओं के लेकर तीव्र भागदौड़ हो
सकती है। विरोधी पक्ष तकरार पैदा कर सकते हैं।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
दाम्पत्य जीवन में
मधुरता के योग विद्यमान हैं। किसी उच्च व्यक्ति के साथ मैत्री का उत्तम लाभ होगा। स्वजनों
के मध्य चल रह तनावों का अंत होगा। संतान पक्ष के शैक्षिक उन्नति हेतु भागदौड़ करनी
पड़ सकती है। स्वास्थ्य संदर्भों में नरमी के संकेत हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं
रखें। लंबी यात्रा में लापरवाही से बचें।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
पारिवारिक जीवन में
रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में सफलता हाथ लगेगी। कार्य
क्षेत्र से संबंधित लंबी देशीय व विदेशी यात्रा हो सकती है। पूंजी निवेश में सफलता
हाथ लगेगी। किसी प्रतिष्ठत व्यक्ति से मैत्री का लाभ होगा। प्रेम संबंधों मे अचानक
ही साथी का रूख बदल सकता है।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
शिक्षा, कला, साहित्य, तकनीक से संबंधित क्षेत्रों
में धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों मे प्रगाढ़ता स्थापित होगी। आमदनी बढ़ाने हेतु
कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पूंजी निवेश में लाभ होगा। अदालती मामलों में पकड़ होगी।
किसी निकट रिश्तें में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। सबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
वैवाहिक जीवन में सुख
संतोष का विकास होगा। नन्हें मेहमान के आगमन से नया उत्साह होगा। स्वास्थ्य खिला हुआ
चुस्त रहने के संकेत देगा। धन निवेश हेतु किए प्रयास सफल होगे। अचल संपत्ति में संदर्भों
में लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयासों को बढ़ाना होगा। निजी व सरकारी सेवा क्षेत्रों
में तीव्र भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
पारिवारिक जीवन में
आधुनिकता का क्रम स्थापित होगा। सूचना, मनोरंजन के संबंधित साधनों का लाभ होगा। रोजगार
के प्रयासों को निश्चित सफलता के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में दिया गया साक्षात्कार
सफल होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।
निकट जनों की चिंताएं हो सकती हैं।
क्या आप भी जानना चाहते है
अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment