![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 12 अगस्त 2015 |
पंचांग 12 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्:1937, मास: श्रावण, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः त्रयोदशी, 5.41 सांयकाल तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः पुर्नवसु 09.23 सांयकाल तक, योगः वज्र 05.36 सुबह तक, करणः वणि, सूर्य राशिः कर्क, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः दोपहरः 12 से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 5.52, सूर्यास्त 7.00 विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें।
राशिफल 12 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष
प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना
राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली
पूर्वानुमान दिनांक 12 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त
महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:”
ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि
चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।
सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता
है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से
भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी
दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म
समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि
कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप
ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा
है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।
मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
राजनीतिक स्तर उच्च
होगा। निकट जनों की खुशहाली का समाचार मिलेगा। धनार्जन के क्षेत्र में महती प्रगति
होगी। अचानक ही लाभ के योग हैं। धर्म लाभ के कार्यक्रम संचालित करने का मौका होगा।
प्रेम प्रसंगों में साथी की खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। सेहत संदर्भो में आलस्य
होगी। यात्रा में सावधानी बनायें रखें।
वृषभ (Taurus): उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
रोजगार के क्षेत्र
में मनोवांछित सफलता के योग है । अपने प्रयासों को तन मन से जारी रखें। समाज में पहचान का स्तर उच्च होगा। धार्मिक व
सहयोग की प्रवृत्ति सराहनीय होगी। भूमि विवादों मे आपका पक्ष मजबूत होगा। धनार्जन
में शिथिलता हो सकती है। स्वास्थ्य में पीड़ाएं हो सकती हैं। खान-पान का उचित क्रम
बनाएं रखें। निजी संबंधों में लगाव बढ़ाने हेतु धैर्य बनाना होगा।
मिथुन (Gemini): क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
कार्यक्षमताओं में
इजाफा होगा। तकनीक व अध्यापन के क्षेत्रों में साख होगी। पारिवारिक जीवन के
मतभेदों का अंत होगा। खुशहाली के सुखद पल रहेंगे। संतान पक्ष को लाभ प्रदान करने की
चिंताएं हो सकती हैं। निजी संबंधों में मधुरता के योग हैं। सेहत के लिहाज से आज का
दिन मध्यम हो सकता है। उचित चिकित्सीय सलाह लें।
कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
सरकारी कार्यो में
सफलतता के योग है। इंजीनियरिंग, शैक्षिक, चिकित्सीय क्षेत्रों में कार्य विस्तार की योजना
पर आज विचार हो सकता है। किसी ईष्ट मित्र से मुलाकात के मधुर योग है। पूंजी निवेश
में सावधानी रखें। भू-जायदाद के संदर्भो में अचानक ही विवाद हो सकते हैं। संतान
पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती है। जिनी रिश्तों के लिहाज से आज का समय मध्यम हो
सकता है।
सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
कानूनी पहलुओं को मजबूती
देनें मे सफल होंगे। पूँजी निवेश में लाभ के योग हैं। परिजनों के मध्य तनाव समाप्त
होंगे। सेहत खिली हुई व चुस्त होगी। ससुराल पक्ष के विवादों का अंत होगा। रोजगार
तलाशने मे सफल रहेंगे। शत्रु पक्ष अचल सम्पत्ति के विवादों को अचानक ही बढ़ा सकते
हैं। धैर्य के साथ उचित कार्यवाही को अंजाम दे |
कन्या (Virgo): टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
धनार्जन में पहले की
अपेक्षा अधिक सफलता के योग हैं। पिछले प्रयासों से मन में संतोष होगा। सरकारी व
निजी सेवाओं के क्षेत्रों में सम्मानित होंने के योग हैं। ईष्ट मित्रों के साथ कोई
लंबी यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य मामलों मे गिरावट की आशंका है। लापरवाही से
बचें। निजी रिश्तों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
पूँजी निवेश में लाभ
के योग है। कार्यालय संबंधी कोई लंबी यात्रा हो सकती है। ईष्ट मित्रों के सहयोग से
तकनीक क्षमताओं से बढ़ाने में सहायता होगी। संतान पक्ष की खुशहाल का समाचार
प्राप्त होगा। वाहन सुख में वृद्धि के के योग हैं। निजी संबंधों में अचानक ही
विवाद हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
निजी व सरकारी
सेवाओं में कार्य का दायरा बढे़गा। स्वजनों के मध्य तालमेल व मधुरता रहेगी। आर्थिक
क्षेत्रों में पहले के मुकाबले अधिक उन्नति होगी। निजी रिश्तों मे मनमुटाव की
आशंका है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। विरोधी सामाजिक छबि खराब करने की कोशिश
कर सकते हैं। सावधानी आपेक्षित है।
धनु (Sagittarius): ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
रोजगार के प्रयासों
को उत्तम सफलता मिलेगी। कार्यालय संबंधी लंबी यात्रा के योग है। वैवाहिक जीवन में
मधुरता होगी। आमदन बढ़ाने में सफल होंगे। पूंजी निवेश में लाभ होगा। स्वजनों के
मध्य तालमेल बढ़ेगा। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। निकटस्थ व्यक्ति साख खराब
करने की कोशिश कर सकता है। सावधानी रखें।
मकर (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
दाम्पत्य जीवन में
मधुरता के योग हैं। पिछले दिनों के मतभेद दूर होंगे। धन संदर्भों में अधिक सफल
होंगे। अचल सम्पत्ति में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। तकनीक क्षमताओं
को बढ़ाने में सहयोग होगा। व्यक्तिगत रिश्तों में अनबन की स्थिति हो सकती है।
अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें।
कुंभ (Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
सरकारी व निजी
क्षेत्रों मे साख होगी। स्वजनों मे मध्य तालमेल बढ़ेगा। ईष्ट मित्रों के सहयोग से
धार्मिक कार्यो का आयोजन सफलता पूर्ण होगा। निजी रिश्तों में प्रगाढ़ प्रेम उत्पन्न
होगा। पूंजी निवेश में थोड़ी सावधानी रखें। अचल सम्पत्ति में अचानक कोई विवाद
उत्पन्न हो सकते हैं। सावधानी रखें।
मीन (Pisces): दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
व्यावसाय व कार्य
क्षेत्र में महती तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में उन्नति के योग है। पूंजी निवेशी
में लाभ होगा। लंबी यात्रा में सावधानी रखे । संतान सुख के योग हैं। सेहत संदर्भों
में सुधार होगा। खान-पान का उचित क्रम बनाये रखें। रोमांस संदर्भों मे कटु शब्दों
के प्रयोग से बचें। उग्रता से बचना लाभप्रद होगा।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment