![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 18 अगस्त 2015 |
पंचांग 18 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः चतुर्थी 05.53 सुबह तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः उत्तराफाल्गुनी 10.11 बजे सुबह तक योगः
सिद्ध 08.32 सुबह तक, करणः वणिज, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः अपराह0 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 5.55, सूर्यास्त 6.55, विशेषः आज उत्तर दिशा
की लंबी यात्रा न करें।
राशिफल 18 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 18
अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र
राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी
गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:”
ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा
पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों
का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का
नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक
ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही
हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा
जिस राशि में थे, वही आपकी राशि
कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप
ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा
है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।
मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
आर्थिक क्षेत्र में धन लाभ के उत्तम योग है। विद्या तकनीक व
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। किसी मित्र के साथ सुखद व लंबी
धार्मिक यात्रा हो सकती। पूँजी निवेश मे लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के
योग हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। खान-पान का उचित क्रम
बनाएं रखें।
वृषभ (Taurus): उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
संतान पक्ष की उन्नति से मन में प्रसन्नता होगी। अध्यापन व
शैक्षिक क्षेत्रों मे किस्मत साथ देगी। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा।
पूँजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। पिता से अचल सम्पत्ति का लाभ होगा। कार्य
व व्यावसाय के क्षेत्रों में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्य कौशल निखारने
मे भागदौड़ हो सकती है।
मिथुन (Gemini): क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि के योग हैं। कार्य क्षेत्र
में कौशल को निखारने में सहायता प्राप्त होगी। हृदय, श्वास तथा पेट के रोगो से छुटकारा मिलेगा। पूँजी निवेश करने
से पहले उसके कानूनी पहलुओं का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में सुधार के योग
विद्यमान हैं। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। सावधानी
रखें।
कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
भू-जायदाद के संदर्भों में प्रगति के योग विद्यमान है। जीवन
स्तर में सुधार होगा। स्वजनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होगा। मातृ पक्ष से
मान-सम्मान प्राप्त होगा। पूँजी निवेश के मामलों मे सावधानी आपेक्षित है। ईष्ट
मित्रों से साथ धार्मिक प्रयोजन की लंबी यात्रा हो सकती है। आमदनी के साधनों को
उच्च करने मे कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है।
सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
अचल सम्पत्ति में मनोनुकूल लाभ के योग विद्यमान हैं।
स्वजनों के मध्य मतभेदों का अंत होगा। सेहत खिली हुई व जोश पूर्ण होगी। अचानक ही
सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। अदालत के कानूनी विवादों में विजय के योग है।
कार्य व व्यावसाय के स्तर को उच्च करने थोड़ा समय लग सकता है। धैर्य से काम लें।
कन्या (Virgo): टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
सेहत संदर्भों में मनोनुकूल प्रगति होगी। पिछली पीड़ाओं का अंत
होगा। संतान पक्ष की ओर से खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आधुनिक सुख के साधनों को
बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन मे आपसी तालमेल स्थापित होगा। अचानक ही
कोई धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में विवाद हो सकते हैं। सावधानी
रखें।
तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों मे उन्नति के योग है। कार्य
कौशल का सुन्दर लाभ होगा। राजनैतिक स्तर उच्च होगा। सहकर्मियों के साथ मधुरता
स्थापित होगी। पूँजी निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं का सावधानी पूर्वक अध्ययन
करें। आज अधिक धन व्यय हो सकता है। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति का विश्वास न
करें।
वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
आमदनी के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। किये गए
प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। संतान पक्ष से उन्नति का समाचार प्राप्त होगा।
स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सम्मान
मिलेगा। व्यक्तिगत रिश्तों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। अचानक क्रोध
से बचना होगा।
धनु (Sagittarius): ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
रोजगार के क्षेत्र में मनोनुकूल प्रगति होगी। प्रतियोगी
परीक्षा में किस्मत साथ देगी। स्वजनों के मध्य चल रही तकरार समाप्ति होगी। वैवाहिक
जीवन में खुशी के पल होंगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में सफलता होगी। प्रेम
संबंधों मे मनमुटाव हो सकता है। उग्रता से बचना लाभप्रद होगा। सेहत के लिहाज से आज
का दिन मध्यम हो सकता है।
मकर (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
कार्य क्षेत्र में महती प्रगति के योग हैं। किए गए प्रयासों
का उत्तम लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के योग विद्यमान है। मातृ पक्ष की
खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। पूँजी निवेश में लाभ होगा। सेहत के मामलों मे नरमी
हो सकती है। खान-पान का उचित क्रम बनाएं रखें। निजी संबंधो में निकटता होगी।
कुंभ (Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
रोजगार के प्रयासों को भरपूर सफलता होगी। दिए गए
साक्षात्कार में आपका नाम हो सकता है। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा।
भू-जायदाद के संदर्भों में अदालती विवाद हो सकते है । किसी ईष्ट मित्र के साथ लंबी
व सुखद यात्रा के योग है। स्वास्थ्य संदर्भों में पीड़ाएं हो सकती हैं। अचानक ही
कोई सामाजिक छबि खराब करने की कोशिश कर सकता है।
मीन (Pisces): दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
सेहत सम्बन्धी पीड़ाओं का अंत होगा। शरीर में पहले के
मुकाबले अधिक चुस्ती होगी। पूँजी निवेश
में लाभ के योग विद्यमान है। संतान पक्ष की उन्नति से मन में प्रसन्नता के योग
हैं। दामपत्य जीवन में मधुरता होगी। आय के साधनों से इच्छित धन लाभ हेतु कशमकश
करनी पड़ सकती है। धैर्य से काम लें।
क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज
ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल
#दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment