Wednesday 5 August 2015

Know your Daily Forecast-Rashifal 6 August 2015

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 6 अगस्त 2015

पंचांग 6 अगस्त
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्ष: कृष्ण पक्ष, तिथि: सप्तमी, वार: गुरूवार, नक्षत्र : अश्वनी, योग : शूल, करण: विष्टि, सूर्य राशि: कर्क, चंद्र राशि: मेष, राहु काल: 1.30 से 3.00 बजे तक, सूर्योदय: 5.50, सर्यास्त: 7.09, विशेष: आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। (यदि आवश्यक हो तो दही खाकर यात्रा कर सकते है)
राशिफल 6 अगस्त
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 6 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:” ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।
मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
शरीरिक पीड़ाओं का अंत होगा ।अपनों के मध्य खुशी के पल बीतेंगें। संतान पक्ष से प्रसन्नता होगी। लाभ के स्रोतों को मजबूत करने की जल्दी रहेगी। शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में घनिष्ठता आएगी। नये वाहन खरीदने के योग है।अचानक ही अचल संपत्ति का लाभ होगा। लंबी यात्रा के योग रहेंगे।
वृषभ (Taurus): उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
संबंधित कार्य क्षेत्रों में लाभ के योग है। पदोन्नति के अवसर और मजबूत होंगे। परिजनों की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। स्नेही मित्रों के सहयोग से कोई पुराना विवाद आज हल हो सकता है।आंखों और पेट में दर्द हो सकता है। उचित चिकित्सीय सलाह लें। विद्या लाभ हेतु कड़ी मेहनत अपेक्षित रहेगी। गोपनीय तथ्य प्रकाशित न करें।
मिथुन (Gemini): क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
पूजी लाभ का स्तर ऊॅचा उठेगा। घर में कोई नयी खुशी प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में अपका कद ऊॅचा होगा। स्वास्थ्य का स्तर धीरे-धीरे सुधरेगा। समय-समय पर उचित चिकित्सीय सहलाह लेते रहें। रोंमास के क्षेत्र में तनाव हो सकता है।आवेशित होने से बचें। अचल संपत्ति के जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। सुखद यात्रा के योग विद्यमान रहेंगे।
कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
दाम्पत्य जीवन में चल रहे विवाद धीरे- धीरे समाप्त होंगे। तन पुलकित मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक स्नेह मिलेगा। पैसे की आमद और बढे़गी। कोई नजदीकी अचानक विवाद खड़ा कर सकता है। अचल संम्पति के मामलों सावधानी अपेक्षित रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूर्ण योग है। किन्तु प्रयासों को जारी रखें। लंबी यात्रा में सावधानी जरूरी है। गहरे जल में तैराकी से बचें।
सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
भ्रात पक्ष आपका साथ निभायेगा। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन की स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगी। भाग्य आपका साथ देगा। बंधु वर्ग से सहयोग मिलेगा। किसी के निजी मामलों में हस्ताक्षेप करने से बचें। लंबी व्यापारिक यात्रा के योग है। सेहत थोड़ी मध्यम हो सकती है । तले –भुले पदार्थो का अधिक सेवन न करे। रोमांस के संदर्भ में तनाव हो सकता है। सावधानी रखे ।
कन्या (Virgo): टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
संपत्ति के विवादों में आपका पक्ष पिछले दिनों के अपेक्षा आज अधिक प्रबल रहेगा। स्वजनों से मिलजुलकर चलना होगा। नगदी पूंजी का स्तर और बढ़ेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। किसी इष्ट मित्र के साथ यात्रा के योग है। स्वास्थ्य शिथिलता के संकेत दे सकता है । नियमित दिनचर्या के क्रम को बनाये रखें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। अचानक यात्रा से बचें।
तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
आपकी कार्यशैली सहयोगियों के मनको लुभायेगी। आज कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। शारीरिक पीड़ाओं का अंत होगा। नियमित दिनचर्या का क्रम एक नया जोश देगा। रोमांश में एक नई उमंग रहेगी। अचल संपत्ति में कोई अचानक ही विवाद खड़ा कर सकता है। सावधानी बनाये रखें।गोपनीय फाइलों को संभालकर रखना हितकर रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
सुख के साधन बढेंगे । पिछले दिनों के प्रयासों का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। इंजीनियरिंग या तकनीक चिकित्सा के क्षेत्रों में आपका कद बढे़गा। संबंधित अधिकारी द्वारा आपको इनाम दिया जा सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकते है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। शरीरिक पीड़ाओं में इजाफा हो सकता है। लापरवाही से बचे । प्रातः उगते हुए सूर्य को प्रणाम करे।
धनु (Sagittarius): ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
दाम्पत्य जीवन का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग वि़द्यमान है। लंबी यात्रा के समय जरूरी दास्तवेजों को संभालकर रखें। पितृ पक्ष से टकराव की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी नये कार्य की शुरूआत जल्दबाजी में न करें। बड़ी पूंजी के लेन-देन को स्वतः ही सत्यापित करे। पक्षियों को दाना डालना शुभ रहेगा।
मकर (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
अपनों के प्रति सहानुभूति रहेगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में सेवा के नये सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा मे विवाद गहरा सकते है। अनावश्यक क्रोध से बचें। रोमांश के मामलों में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचना लाभप्रद रहेगा। सेहत नरम हो सकती हैं, लापरवाही से बचना होगा।
कुंभ(Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
भवन व भूमि संदर्भो में विजय होगी। लंबे समय से चल रहा विवाद सुलझेगा। संतान पक्ष से खुशी का समाचार प्राप्त होगा। शरीर में आन्तरिक पीड़ाये हो सकती है। धैर्य बनायें रखे। जीवन साथी से अनबन हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत है। प्रयासों को कम न करें। लंबी व सुखद यात्रा के योग आज विद्यमान है।
मीन (Pisces): दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
चिकित्सा, कानूनी व तकनीक क्षेत्रों में आपकी सराहना होगी। संबंधित उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनागमन के स्रोतों मे सुधार होगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। किसी इष्ट मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पीड़ायें हो सकती है। उचित खान-पान बनाये रखें। तैराकी व यात्रा में लापरवाही से बचें। आज कोई अचानक खुसखबरी मिल सकती है।
क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | Website: http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

No comments:

Post a Comment