![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 24 अगस्त 2015 |
पंचांग 24 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः नवमी 1.41 दोपहर तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः ज्येष्ठा, रात्रि 11.12 मिनट
तक, योगः वैधृति 10.58 सुबह
तक, करणः कौल, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः
9 बजे तक, सूर्योदयः 5.59, सूर्यास्त: 6.48 बजे। विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें।
राशिफल 24 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना
राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 24 अगस्त
का वैदिक विश्लेषण चन्द्र राशि आधारित
राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो
जात:” ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया
है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के
माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही
किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत
महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो
जायेगी, अन्यथा यह क्रम
विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि
कहलायेगी, अत: दिये गये
बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका
प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल
पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आजीविका के प्रयासों को उत्तम सफलता प्राप्त होगी।
सूचना, प्रसारण, प्रबंधन के क्षेत्रों
मे साख स्थापित होगी। पारिवारिक जीवन में धार्मिक लाभ के कार्य संपन्न होने के योग
हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता होगी। धन व भूमि मामलों में किसी निकटवर्ती व्यक्ति
से उचित सलाह लेकर ही अंतिम फैसला लें। सेहत में नरमी हो सकती है।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
वाहन व भवन के संदर्भों में इच्छित प्रगति के योग
हैं। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में
निकटता व मधुरता होगी। सेहत में चुस्ती व फुर्ती के योग विद्यमान हैं। धन लाभ प्राप्त करने में कशमकश करनी पड़ सकती
हैं। यात्रा मे लापरवाही से बचें। कार्य क्षेत्र में किसी निकटवर्ती व्यक्ति से तनाव
उत्पन्न हो सकता है।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की
होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। चल रहे विवादों का अंत होगा। पिता से धन
लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो
सकती हैं। सेहत संदर्भों में आंतरिक पीड़ाएं हो सकती है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं
रखें।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
शिक्षा, साहित्य, फिल्म, कला, अध्यापन के संबंधित क्षेत्रों मे महती प्रगती होगी।
सामाजिक पहचान का स्तर उच्च होगा। दाम्पत्य जीवन में अचानक ही कोई खुशी प्राप्त होगी।
प्रेम संबंधों मे अत्याधिक निकटता होगी। आमदन को बढ़ाने में भागदौड़ करनी पड़ सकती
है। किसी नजदीकी रिश्तें में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।
सिंह: (Leo) म,मि, मु, मे, मो, टा, टि, टू, टे
आजीविका के क्षेत्रों में किए गए प्रयासों उत्तम
लाभ होगा। सहकर्मियों के साथ उत्तम तालमेल स्थापित होगा। आमदनी को बढ़ाने में सफलता
हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। निजी संबंधों
के लिहाज से आज का दिन तनाव पूर्ण हो सकता है। किसी निकट रिश्ते को लेकर भागदौड़ हो
सकती है।
कन्या: (Virgo) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। चले रहे
विवादों का अंत होगा। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में तरक्की के योग हैं। सामाजिक
जीवन में पहचान स्तर उच्च होगा। वाहन व भवन के संदर्भों में लाभ प्राप्त करने हेतु
अधिक मेहनत करनी पड़़ सकती है। निजी रिश्तों मे तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। उग्रता से
बचें।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
फिल्म, कला, साहित्य, अध्यापन, संगीत, के क्षेत्रों में महारथ हासिल होगी। अचल सम्पत्ति
में नई ऊॅंचाई प्राप्ति होगी। चल रहे विवादों का अंत होगा। आमदनी बढ़ाने हेतु अधिक
मेहनत करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों में मधुरता होगी। पूंजी निवेश में लाभ प्राप्त
हेतु सावधानी अपेक्षित होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति आपके सम्मान को हानि पहुंचा सकता
है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
दाम्पत्य जीवन में चल रहे विवादों का अंत होगा। पति-पत्नी
के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। मन में प्रसन्नता होगी। बौद्धिक ज्ञान का स्तर उच्च
होगा। फिल्म, कला, साहित्य, प्रबंधन के क्षेत्रों
में मान सम्मान हासिल होगा। धन संदर्भों में अधिक व्यय के योग हैं। किसी निकट व्यक्ति
से आपसी विवाद छिड़ सकते हैं।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
भू-जायदाद के संदर्भों मे उन्नति के योग हैं। अदालती
विवादों का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। कार्य कौशल व बौद्धिक ज्ञान का स्तर उच्च
होगा। गृहस्थ जीवन में नन्हें मेहमान के आगमन से खुशी होगी। धार्मिक कार्यों के श्रद्धा
पूर्ण आयोजन होगे। आय के साधनों से लाभ प्राप्त करने बिलम्ब हो सकता है। अचानक ही कोई
लंबी यात्रा हो सकती है।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु, खे, खो, ग,गी
वाहन व भवन के संबंधित मामलों मे लाभ के योग विद्यमान
हैं। कला व तकनीक कौशल को निखारने में रूचि होगी। पुत्र/पुत्री की प्रगति का समाचार
प्राप्त होगा। मामा से स्नेह व लगाव होगा। पूंजी निवेश व विदेशी मामलों में लाभ के
योग हैं। प्रेम संदर्भों में अचानक ही साथी उग्रता दे सकता है। सावधानी रखें।
कुम्भ: (Aquarius) गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उच्च
प्रगति के योग हैं। किए गए प्रयत्नों का उत्तम लाभ होगा। विदेश व निवेश संदर्भों मे
लाभ के योग हैं। पितृ पक्ष से भूमि व भवन का लाभ होगा। सेहत मे हंसी व खुशी होगी। सूनसान
स्थानों की लंबी यात्रा अकेले न करें। प्रेम संबंधों मे अनबन की स्थिति उभर सकती है।
कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
सामाजिक पहचान का स्तर उच्च होगा। राजनैतिक पहलुओं
को संवारने के अवसर होगे। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ के
योग हैं। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से आमदन बढ़ाने में सफलता हासिल होगी। लंबी यात्रा
के सुखद योग हैं। अचल सम्त्ति के संदर्भों में कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। निजी
संबंधों में साथी अरूचि पैदा कर सकता है। आपसी समझ बनाएं रखें।
क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत
भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment