![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 20 अगस्त 2015 |
पंचांग 20 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः पंचमी की वृद्धि गुरूवार 08.26 सुबह तक, वारः गुरूवार नक्षत्रः
चित्रा सायं 04.24 बजे तक योगः शुभ 10.43 सुबह तक, करणः बालव, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00 बजे तक, सूर्योदयः 5.56, सूर्यास्त: 6.52, विशेषः आज दक्षिण दिशा की
लंबी यात्रा न करें।
राशिफल 20 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष
प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना
राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली
पूर्वानुमान दिनांक 20 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में
चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:”
ज्योतिष में चन्द्रमा को मन
का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के
माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही
किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत
महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो
जायेगी, अन्यथा यह क्रम
विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप
ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा
है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।
मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
जीवन साथी के साथ मधुरता होगी। दाम्पत्य जीवन में अचानक ही
कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सेहत खिली हुई व चुस्त रहेगी। संतान पक्ष की
उन्नति के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में सम्मान में वृद्धि
के योग हैं। शत्रु पक्ष अचानक ही विवादों को हवा दे सकते हैं। सावधानी अपेक्षित
रहेगी।
वृषभ (Taurus): उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार का परिणाम आपके पक्ष
में होगा। स्वजनों के मध्य मेल-मिलाप बढ़ेगा। धार्मिक आयोजनों में रूचि होगी।
पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। मामा से धन लाभ के योग है। अचानक ही
शारीरिक पीड़ाएं हो सकती है। सावधानी रखें। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन
मध्यम हो सकता है।
मिथुन (Gemini):
क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
शिक्षा, तकनीक, संगीत, साहित्य से सम्बंधित क्षेत्रों में लाभ के योग
हैं। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मित्रता का लाभ होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार
प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव के योग हैं। उग्रता से बचना होगा। पूँजी
निवेश करने से पहले उसके जरूरी तथ्यों का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मनमुटाव
उभर सकते हैं। उग्रता से बचें।
कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
आधुनिक सुख के साधनों में वृद्धि के योग हैं। पितृ पक्ष से
धन लाभ के योग हैं। शारीरिक पीड़ाओं का अंत होना तय है। बशर्तें खान-पान के साथ ही
व्यायाम का उचित क्रम बनायें रखें। धन निवेश में थोड़ी सावधानी अपेक्षित रहेगी।
बंधु वर्ग के मध्य तनाव उत्पन्न हो सकते है। सूझबूझ से चलना लाभप्रद होगा।
सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में लाभ होगा। धन
निवेश करने में लाभ के योग हैं। सेहत में तरोताजगी का अहसास होगा। पिता से धन लाभ
होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में कानूनी विवाद हो सकते हैं। भ्रात पक्ष को लेकर
चिंताएं हो सकती हैं। प्रयण संदर्भों में साथी से मतभेद उभर सकते हैं। धैर्य से
चलना लाभप्रद होगा।
कन्या (Virgo): टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
अचल सम्पत्ति के मामलों मे मनोनुकूल लाभ के योग हैं। चल रहे
विवादों का हल होगा। पुत्र की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। अध्यापन व तकनीक के
क्षेत्रों मे उत्तम लाभ के योग है। वाहन सुख प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में धन
व्यय हो सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति सामाजिक छवि खराब करने की कोशिश कर सकता
है। सावधानी अपेक्षित रहेगी।
तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
स्वास्थ्य संदर्भों में मनोनुकूल प्रगति होगी। पिछली
पीड़ाओं का अंत होगा। बुद्धि व बल में वृद्धि के योग हैं। शिक्षा, कला, साहित्य के क्षेत्र में मान-सम्मान हासिल होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपका
चुनाव होगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशहाली होगी। पूँजी निवेश में जरूरी तथ्यों की
अनदेखी न करें। शत्रु पक्ष पुराने मामलों की फाइल को पुनः खोल सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio): तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। सहकर्मियों के
साथ उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग हैं। आधुनिक सुख के
साधनों मे तरक्की होगी। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। सेहत में नरमी हो सकती
है। उचित आहार-विहार का क्रम बनाएं रखें। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता बनाने हेतु
और समय लग सकता है। व्यय की अधिकता होगी।
धनु (Sagittarius): ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
आमदनी के स्रोतों से भरपूर लाभ के योग हैं। बुद्धिमत्तापूर्ण
लिए गए निर्णयों के सुखद परिणाम होगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से पहचान का लाभ
होगा। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों मे निकटता
होगी। निजी व सरकारी क्षेत्र के संबंधित कार्यों में तनाव हो सकता है। धैर्य व
साहस बनाएं रखें।
मकर (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
निजी व सरकारी क्षेत्र के संबंधित कार्यों में पदोन्नति के
योग विद्यमान हैं। पिता से धन लाभ होगा। आध्यात्मिक पुण्य लाभ के आयोजन हो सकते है।
वैवाहिक जीवन में अचानक ही कोई प्रसन्नता होगी। सेहत के संदर्भों में रक्त चाप, मानसिक पीड़ाएं हो सकती हैं। धन निवेश में जरूरी
तथ्यों का ध्यान रखें। विदेशी मामलों में सावधानी अपेक्षित है।
कुंभ (Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
रोजगार के प्रयासों मे सफलता प्राप्त होगी। दिया गया
साक्षात्कार सफल होगा। स्वजनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होगा। संतान पक्ष की
उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। चेतना शक्ति व ज्ञान का स्तर उच्च होगा। स्वास्थ्य
संदर्भों में गिरावट हो सकती है। यथा संभव जागरूकता रखें। लंबी यात्रा में सावधानी
अपेक्षित रहेगी।
मीन (Pisces): दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
वैवाहिक जीवन मे खुशी के पल आनंदित कर देंगे । कार्य
क्षेत्र में अधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। कार्य क्षमताओं को निखारने
मे रूचि होगी। पत्नी से मधुरता के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। कोई जाना
पहचाना व्यक्ति सामाजिक सम्मान खराब कर सकता है। संबंधित तथ्यों की अनदेखी से
बचें। लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment