Wednesday 26 August 2015

Daily Horoscope For You


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 27 अगस्त 2015
पंचांग 27 अगस्त 2015

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः द्वादशी 09.32 सुबह तक, वारः गुरूवार, नक्षत्रः उत्तराषाढ़ा रात्रि 08.19 बजे तक, योगः सौभाग्य 01.33 रात्रि तक, करणः बालव, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः मकर, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 6.00, सूर्यास्तः 6.45 बजे। विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 27 अगस्त 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आजीविका के क्षेत्रों में व्यापक प्रगति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा मे दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। धन निवेश में लाभ मे होगा। अचल सम्पत्ति के क्रय-विक्रय का उत्तम लाभ होगा। लंबी यात्रा व बड़ी पूंजी के लेन-देन में सावधानी रखें। निजी रिश्तों में साथी का रूख अचानक ही उग्र हो सकता है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें, सावधानी रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
कार्य व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे भाग्योदय होगा। आपकी मेहनत रंग लायेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। निजी रिश्तों में मधुरता के योग हैं। विरोधी पक्ष अचानक ही कानूनी मामलों को उठा सकते हैं। लंबी यात्रा में लापरवाही से बचें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
अध्यापन, कला, साहित्य प्रबंधन के संबंधित कार्यों में भाग्य साथ देगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। मातु पक्ष स्नेह व निकटता होगी। संबंधित कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। भवन को आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस करने में सफलता होगी। स्वास्थ्य संदर्भों में हाथ, दांत, कान, सिर मे पीड़ाओं की आशंका है। उचित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
वैवाहिक जीवन मे आपसी तालमेल का विकास होगा। नन्हें मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल होगा। भू-जायदाद के क्रय-विक्रय के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में किसी अनुभवी व विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह अपेक्षित है। निजी रिश्तों में अचानक ही अनबन की स्थिति उभर सकती है। सोच समझकर ही अंतिम निर्णय लें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
सामाजिक व राजनैतिक पहचान का स्तर उच्च होगा। किसी प्रतिष्ठत व्यक्ति से सम्मान का लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं में मनोकूल प्रगति के योग हैं। धन निवेश में बुद्धिमत्ता का लाभ प्राप्त होगा। सेहत संदर्भों मे अनुकूलता बनाएं रखने हेतु नित्य व्यायाम के साथ ही खान-पान का उचित क्रम बनाएं रखें। निजी रिश्तों में अनबन हो सकती है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
संतान पक्ष के शैक्षिक कौशल मे इच्छित प्रगति के योग हैं। निजी व सरकारी क्षेत्र के संबंधित कार्यों मे महारथ हासिल होगी। राजनैतिक जीवन में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। पूंजी निवेश व अचल सम्पत्ति में लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति लेन-देन मे मामालों मे विवाद खड़ा कर सकता है। धैर्य बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भूमि-भवन के संदर्भों में भाग्य साथ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से पुराने विवादों को हल करने मे सफल होगे। माता व मामा से स्नेह व धन लाभ होगा। सेहत खिली हुई व जोशपूर्ण होगी। दाम्पत्य जीवन में निकटता का लाभ होगा। धार्मिक प्रयोजन की लंबी व सुखमय यात्रा के योग हैं। निकट रिश्तों को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
प्रतियोगी व पूरक परीक्षाओं मे आशा के मुताबिक सफलता प्राप्त होगी। दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। किसी प्रभावशाली व बुद्धिजीवी व्यक्ति से निकटता का लाभ होगा। वैवाहिक जीवन मे खुशहाली होगी। धन निवेश व अदालती मामलों मे भागदौड़ हो सकती है। स्वजनों के मध्य अचानक मतभेद उभर सकते हैं। चतुराई व धैर्य बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
अचल सम्पत्ति के मामलों मे किस्मत चमकेगी। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। सेहत खिली हुई व जोश से युक्त होगी। नियमित दिनचर्या को असर साफ दिखेगा। समाज मे आपकी छबि एक कुशल सलाहकार के रूप मे हो सकती है। प्रेम संबंधों व यात्रा के लिहाज से आज का दिन तनाव पूर्ण हो सकता है। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आय के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त करने मे सफल होगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आमदनी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन मे हंसी खुशी के पल होगे। पूंजी निवेश में लाभ होगा। प्रेम संबंधों मे निकटता व मधुरता स्थापित होगी। सेहत खिल हुई होगी। पितृ पक्ष से मतभेद हो सकते हैं। वाहन व भवन संदर्भों मे लाभ हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
प्रतियोगी क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। तकनीक व कानून के संबंधित क्षेत्रों मे नई जिज्ञासायें हो सकती हैं। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से विदेशी संदर्भों मे प्रगति के योग हैं। निजी संबंधों मे महती प्रगति होगी। धन निवेश में कानूनी अड़चनें हो सकती हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने मे समय लग सकता है। सूझबूझ बनाएं रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
सामाजिक जीवन में उन्नति के योग हैं। पिता व चाचा से स्नेह का लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र मे महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश के प्रयासों में सफलता होगी। अचानक की किसी बुद्धिजीवी से मित्रता का लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में असंतोष हो सकता है। सेहत मे नरमी के संकेत हैं। आवश्यक तथ्यों की उपेक्षा से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment