Friday 28 August 2015

Daily Horoscope For You


 
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 29 अगस्त 2015
पंचांग 29 अगस्त 2015

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्:1937, मास: श्रावण, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः पूर्णिमा रात्रि 12.05 तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः धनिष्ठा दोपहर 03.32 बजे तक, योगः अतिगण्ड सांय 06.0 तक, करणः वणिज, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः कुम्भ, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 6.02, सूर्यास्तः 6.42 बजे।

विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। आज रक्षा बंधन है और श्रावण पूर्णिमा भी है। किन्तु भद्रा से युक्त होने के कारण आज दोपहर 01.50 बजे तक राखी बंधन का कार्य निषिद्ध होगा। इसके बाद ही रक्षा बंधन का कार्य शुभप्रद होगा। अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क करें।

राशिफल 29 अगस्त 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
सेहत संदर्भों में स्वाभाविक उन्नति के योग हैं। आपके कार्य व व्यावहार सराहनीय होगे।
सामाजिक सम्मान में वृद्धि के योग हैं। स्वजनों के मध्य मधुरता व तालमेल कायम होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। जीवन साथी को लेकर चल रही चिंताओं का अंत होगा। विद्युत व अग्नि के कार्यो में सावधानी अपेक्षित होगी। अदालती मामलों मे चिंताएं हो सकती है।

 
वृष: (Taurus) , , , , वा, वि, वू, वे, वो
कार्य व व्यावसाय के सन्दर्भ में कीर्ति स्थापित होगी। कार्य कुशलता को निखारने में प्रगति होगी। कार्यालय संबंधी देशीय व अन्र्तदेशीय यात्रा के योग हैं। देव पूजन व आध्यात्मिक उन्नति होगी। निजी संबंधों में कशमकश करनी पड़ सकती हैं। सूझबूझ से चलना लाभप्रद होगा। किसी निकट रिश्तें को लेकर सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।


मिथुन: (Gemini) , की, कु, , ड.,, के, को, हा
मातृ पक्ष  से निरन्तर स्नेह प्राप्त होगा। संतान पक्ष की उन्नति से मन में प्रसन्ना होगी। रोजगार की तलाश को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। दिया गाया साक्षात्कार सफल होगा।
धन निवेश में निश्चित लाभ के योग हैं। बशर्ते सावधानी बनाएं रखें। सेहत पक्ष कुछ सुस्त हो सकता है। सावधानी अपेक्षित है। यात्रा में लापरवाही से बचें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
अचल संम्पत्ति में लाभ के योग हैं। किया गया क्रय-विक्रय लाभकारी सिद्ध होगा। स्नेही मित्रों के सहयोग से धर्म लाभ के कार्य सम्पन्न होगे। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संदर्भों में को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
वैवाहिक जीवन में इच्छित प्रगति के योग हैं। जीवन साथी के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। आजीविका के संदर्भों में निश्चित सफलता के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत खिली व जोश से युक्त होगी। भू-जायदाद में अचानक ही अदालती विवाद हो सकते हैं। संबंधित मामलों मे सतर्क रहें।


कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्रयासो को मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष की उन्नति की का समाचार प्राप्त होगा। शैक्षिक प्रगति के उत्तम अवसर प्राप्त होगे। धन निवेश में लाभ के योग है। नवीन वस्त्राभूषण की खरीद में तनाव उत्पन्न हो सकते है। बंधु पक्ष से मनमुटाव हो सकते हैं। सेहत पक्ष में नरमी हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आधुनिक सुख के साधनों को बढ़ाने निश्चित सफलता के योग हैं। नवीन वस्त्राभूषण की खरीद में सफलता में के योग विद्यमान हैं। भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ प्राप्त होगा।
 विदेश व निवेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। सेहत संदर्भों में उत्तम लाभ होगा। विरोधी पक्ष अचानक ही उग्रता दे सकते हैं। अदालती संदर्भो में भागदौड़ हो सकती है। सावधानी रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
शिक्षा, कला, तकनीक व प्रबंधन के कार्यों मे महारथ हासिल होगी। सामाजिक मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। मातृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग है। निजी संबंधों में निकटता प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत संदर्भों में बाजुओं, घुटनों, सिर व दांत की पीड़ाएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
स्वजनों के मध्य उत्तम तालमेल स्थापित होगा। पिछले विवादों को हल करने में इच्छित उन्नति के योग हैं। ईष्ट मित्रों के सहयोग धार्मिक कार्यों के आयोजन होगे। अचल संम्पत्ति में किस्मत साथ देगी। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी निकट व्यक्ति से विवाद हो सकते हैं। क्रोध से बचें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
भू-जायदाद के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। अदालती विवादों में आपका पक्ष सबल होगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में साख स्थापित होगी। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग है। ससुराल पक्ष के मध्य विवावदों की आशंका है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
सेहत खिली हुई व ताकत से भरपूर होगी। अपनों के मध्य हंसी खुशी के पल होगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के योग हैं। भू-जायदाद में अकस्मात् लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग है। कार्य क्षेत्र में आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे में सहयोग जुटाने में तनाव हो सकते हैं। संबंधित मामलों का ध्यान रखें।


मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। भौतिक सुख के साधनों का नवीनी करण हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत पक्ष के संदर्भों में मनोनुकूल प्रगति होगी। किसी निजी रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती है। आमदनी बढ़ाने हेतु भागदौड़ हो सकती है। अचानक की व्यय भार बढ़ सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501


#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल 

No comments:

Post a Comment