Saturday 22 August 2015

Daily Horoscope For You


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 2अगस्त 2015

पंचांग 23 अगस्त 2015 

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः शुक्ल पक्षतिथिः अष्टमी 1.26 दोपहर तक, वारः रविवार, नक्षत्रः अनुराधा रात्रि 10.36 बजे तक,  योगः ऐन्द्र 11.44 सुबह तककरणः बवसूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः वृश्चिकराहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तकसूर्योदयः 5.58, सूर्यास्त: 6.49 बजे। विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें।

राशिफल 23 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 23 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। चन्द्रमा मनसो जात:”   ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।  सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
शिक्षा, कला, साहित्य, संगीत व तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में कार्य का दायरा बढ़ेगा। आमदनी के स्रोतों से अचानक कोई लाभ होगा। ईष्ट मित्रों के साथ धार्मिक कार्यों के आयोजन के योग हैं। संतान पक्ष के प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। निजी संबंधों मे व्यर्थ की बहस छिड़ सकती है।

वृष: (Taurus) , , , , वा, वि, वू, वे, वो
भौतिक सुख के साधनों से मन में संतोष उत्पन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आपकी साख स्थापित होगी। लेखन, पठन, अध्यापन के कार्यों में किस्मत साथ देगी। संतान पक्ष से एकाएक कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सेहत खिली हुई व चुस्त होगी। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में कोई जाना पहचाना व्यक्ति विवाद खड़ा कर सकता है।

मिथुन: (Gemini) , की, कु, , ड.,, के, को, हा
भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ के योग विद्यमान हैं। वैवाहिक जीवन मे मधुरता स्थापित होगी। शिक्षा, कला, साहित्य के क्षेत्र में प्रगति के योग विद्यमान हैं। कार्य व व्यावसाय में सम्मान की वृद्धि होगी। मातृ पक्ष के लेकर चिंताएं हो सकती हैं। वाहन व भवन संदर्भों मे अचानक कोई विवाद हो सकते हैं। धैर्य व साहस बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भूमि-भवन के सुखों को प्राप्त करने में सफलता होगी। पुराने विवादों का अंत होगा। फिल्म, कला, मोटर वाहन के व्यावसाय में उन्नति के योग विद्यमान हैं। पुत्र/पुत्री के हाथ पीले करने की चिंताएं हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में तालमेल स्थापित करने में अभी और वक्त लग सकता है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। पूंजी निवेश में सावधानी आपेक्षित रहेगी।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
मोटर वाहन व भवन के क्षेत्र में महती प्रगति के योग हैं। किए गए प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। मातृ पक्ष से स्नेह प्राप्त होगा। किसी ईष्ट मित्र से अचानक ही मुलाकात के योग हैं। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। यात्रा व बड़ी पूंजी के संदर्भों में सावधानी अपेक्षित है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
भौतिक जीवन में सुखों का आगमन होगा। जीवन स्तर को उच्च बनाने में सफलता के योग हैं। धार्मिक कार्यों के आयोजन में रूचि होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित मामलों में इच्छित लाभ के योग विद्यमान हैं। पूंजी निवेश में लाभ प्राप्त करने हेतु ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है। निजी संबंधों में अचानक ही तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
भूमि-भवन के संदर्भों में उत्तम लाभ के योग विद्यमान हैं। आय के स्रोतों से उत्तम लाभ हासिल होगा। अदालत के कानूनी पहलुओं में किस्मत साथ देगी। किसी विद्वान व्यक्ति से मित्रता का लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता के योग हैं। सेहत में स्फूर्ति व नई ऊर्जा का एहसास होगा। निजी संबंधों व यात्रा में चिंताएं हो सकती हैं। सावधानी बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्ती से युक्त होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल और गहरा होगा। निजी व सरकारी क्षेत्र में कार्य व व्यावसाय का दायरा उच्च होगा। सहकर्मियों के साथ खुशी के पल होगे। बड़ी पूंजी के संदर्भों मे सावधानी रखें। कोई जाना पहचाना व्यक्ति हानि पहुचाने की फिराक में हो सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
सामाजिक मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। स्वजनों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होगा। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफलता हासिल होगी। आमदन के साधनों को उच्च करने में भागदौड़ हो सकती है। नजकीदी रिश्तों में सेहत की चिंताएं उभर सकती हैं। अचानक ही आर्थिक व्यय हो सकता है। साहस व धैर्य से चलना लाभप्रद होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
शारीरिक क्षमताओं में मनोनुकूल प्रगति के योग हैं। नियमित खान-पान व व्यायाम में रूचि होगी। मातृ पक्ष से लगाव होगा। राजनैतिक पहलुओं को उच्च करने में सफलता हासिल होगी। धन निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं का गौर करें। सामाजिक स्तर को उच्च करने हेतु भौगदौड़ करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
वाहन व भवन सुखों में वृद्धि के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा व साहित्य में सम्मान का स्तर उच्च होगा। स्वजनों के मध्य चल रहे विवादों को हल करने में सफला होगी। पितृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। यात्रा व निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यय हो सकता है। सूझबूझ से चलें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
राजकीय कार्यों मे सफलता हासिल होगी। संबंधित अधिकारियों के साथ विदेशी यात्रा के सुखद योग हैं। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। सेहत में चुस्ती व फुर्ती का संचार होगा। भूमि-भवन व लेन-देन के संदर्भों मे अदालती कार्यावाही हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में अचानक ही बहस छिड़ सकती है। बुद्धिमता से चलना होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment