![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 31 अगस्त 2015 |
पंचांग 31 अगस्त 2015
विक्रमीसंवत्: 2072, शकसंवत्: 1937, मास: भाद्रपद, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः द्वितीया सायं 04.50 तक, वारःसोमवार, नक्षत्रः पूर्वा भाद्रपद प्रातः
09.56 बजे तक, योगः शूल प्रात:05.51 तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिःसिंह, चंद्र राशिः मीन, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 6.02, सूर्यास्तः 6.42 बजे।
विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को
दर्पण देखकर, दही, शंख,मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा
करें।
राशिफल 31 अगस्त 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आजीविका के क्षेत्र में
अपेक्षित लाभ होगा। सरकारी व अर्द्धसरकारी इकाइयों में संबंधित पद हेतु बुलावा आ
सकता है। स्वजनों के मध्य निकटता व लगाव होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में किस्मत
साथ देगी। प्रणय प्रसंगों में साथी का सहयोग प्राप्त करने में थोड़ा समय लग सकता
है। एकाएक गुस्से से बचें। सेहत पक्ष में नरमी के संकेत हैं।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
आमदनी के स्रोतों से
अनूठा लाभ होगा। तकनीक, कानून व शैक्षिक पहलुओं
उच्च करने में सहायता प्राप्त होगी। परिवार में आपकी इज्जत व सम्मान होगा। संबंधित
कार्य क्षेत्रों मे कार्य कौशल निखारने में सहायता प्राप्त होगी। निजी संबंधों में
मधुरता के योग हैं। अचल सम्पत्ति के सदंर्भों में तनाव हो सकते हैं। धन निवेश में
सावधानी अपेक्षित होगी।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
प्रबंधन, कला, शिक्षा, कानून, तकनीक के क्षेत्रों में
साख स्थापित होगी। किसी राष्ट्रीय प्रदर्शनी मे उत्पादों की उत्कृष्टता का
पुरूस्कार प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। स्वजनों के मध्य चल रहे
विवादों को अंत होगा। संबंधित कार्य क्षेत्र में मैत्री पूर्ण माहौल होगा। किसी
धार्मिक व्यक्ति के सहयोग से धर्म लाभ प्राप्त होगा। भू-जायदाद व मोटर वाहन को
लेकर अकस्मात् तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। प्रणय संदर्भों में मधुरता हेतु और समय
देना होगा।
कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
प्रतियोगी परीक्षा में
आपकी किस्मत साथ देगी, संबंधित मामलों में आपका भाग्योदय होना तय है।
बशर्ते उम्दा प्रयासों को जारी रखें। भू-जायदाद के क्रय-विक्रय में इच्छित लाभ
होगा। शत्रु पक्ष को परास्त करने में कामयाबी हासिल होगी। निजी रिश्तों व बड़ी
पूंजी के लेन-देन में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बनाएं रखें।
सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
वैवाहिक जीवन में अनूठा
तालमेल विकसित होगा। नन्हें मेहमान के आगमन से घर आँगन में खुशियों के पल होगे। आय
के स्रोतों से लाभ प्राप्त करने के प्रयास सफल होगें। कार्य व व्यावसायिक स्थल को
नवीन स्तर से सजाने की लालसा होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत के लिहाज से
आज का दिन सुस्ती भरा हो सकता है।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
व्यापारिक स्तर को उच्च
उठाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल होगी। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत
होगा। ससुराल पक्ष के मध्य उत्तम तालमेल स्थापित होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग
विद्यमान हैं। विरोधी पक्ष को उनकी भाषा में उत्तर देने की क्षमता विकसित होगी।
किसी नजदीकी रिश्तें को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं।
तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
आमदनी के स्रोतों को
उन्नत करने में सुन्दर सफलता के योग हैं। राजनैतिक जीवन उच्च होगा। धन निवेश में
किस्मत साथ देगी। स्वजनों के मध्य लगाव स्थापित होगा। दाम्पत्य जीवन की डोर से
बंधने के आहट होगी। मातृ पक्ष से स्नेह व सम्मान प्राप्त होगा। अदालती संदर्भों
में विरोधी परेशानी दें सकते हैं। सावधानी अपेक्षित है।
वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
शिक्षा, कला, साहित्य, तकनीक व प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों मे भाग्य
जाग्रित होगा। स्वजनों के सहयोग से धार्मिक कार्यों के आयोजन होगे। धन निवेश की
सतर्कता का उम्दा फायदा होगा। संतान पक्ष को दाम्पत्य के पवित्र बंधन से जोड़ने की
चिंताएं हो सकती हैं। लंबी यात्रा व विदेशी कार्यों मे आंशिक रूकावट की आशंका है।
धनु: (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
राजनैतिक व सामाजिक
पहलुओं को उन्नत करने तीव्र इच्छा होगी। मोटर वाहन व भवन के संबंधित मामलों में
किस्मत साथ देगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। पुराने लेन-देने के मामलों को
सुलझाने में निश्चित सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक संबधों में अचानक ही मतभेद उभर
सकते हैं। शत्रु पक्ष हावी हाने के प्रयास कर सकते हैं।
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
पारिवारिक जीवन में
खुशियों के अनूठे पल होगे। भौतिक सुखों को जुटाने की ललक होगी। राजनैतिक व शैक्षिक
पहलुओं को उच्च करने की कोशिशों को तरक्की हासिल होगी। देशीय व विदेशी यात्रा के
सुखद योग विद्यमान हैं। सेहत के लिहाज से आज दिन मध्यम हो सकता है। प्रेम मामलों
में अचानक ही उग्र स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
भूमि व भवन के संदर्भों
मे मनवांछित लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत की पीड़ाओं का अंत होना तय है। बाजुओं, कर्ण, नेत्र में पीड़ाएं
धीरे-धीरे कम होगी। अपेक्षित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें। धन निवेश करने में लाभ
होगा। मातृ पक्ष के लेकर चिंताएं हो सकती हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही
विवादों को बढ़ा सकता है।
मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
मन व आत्मा में
प्रसन्नता की स्थिति कायम होगी। वैवाहिक जीवन में संतति के प्रगति की प्रसन्नता
होगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल कायम होगा। पूंजी निवेश की सक्रियता का उत्तम
लाभ होगा। ससुराल पक्ष के विवादों को सुलझाने मे कशमकश करनी पड़ सकती हैं। धैर्य
से काम लें। शत्रु पक्ष अचानक ही तनाव दे सकते हैं।
क्या आप भी जानना चाहते है
अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment