Thursday 27 August 2015

Daily Horoscope For You



दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 28 अगस्त 2015

पंचांग 28 अगस्त 2015

विक्रमी संवत्: 2072] शक संवत्: 1937] मास: श्रावण] पक्षः शुक्ल पक्ष] तिथिः त्रियोदशी  06-48 सुबह तक] वारः शुक्रवार] नक्षत्रः श्रवण रात्रि 06-07 बजे तक] योगः शोभन 09-55 रात्रि तक] करणः तैतिल] सूर्य राशिः सिंह] चंद्र राशिः मकर] राहु कालः प्रातः 10-30 बजे से दोपहर 12 बजे तक] सूर्योदयः 6-01] सूर्यास्तः 6-44 बजे। विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन] शंख] देशी घी का दान देकर यात्रा करें।W नोटः पंचक प्रारम्भ प्रातः 04-52] चतुदर्शी तिथि का क्षय है।

राशिफल 28 अगस्त 2015

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
कार्य व व्यावसाय में तरक्की के योग हैं। किए गए प्रयासों का इच्छित लाभ होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल स्थापित होगा। किसी घनिष्ट मित्र के सहयोग से कार्य कौशल को निखारने में सहायता प्राप्त होगी। भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ के योग हैं। प्रेम मामलों में तनाव की आशंका है। विरोधी पक्ष अचानक ही उग्र हो सकते हैं। सावधानी रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
उच्च शिक्षा के मामलों मे तरक्की के योग हैं। निजी व सरकारी इकाइयों में कार्य व व्यावहार की प्रशंसा होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन निवेश में किमस्मत साथ देगी। लंबी दूरी की सुखद यात्रा के योग हैं। लघु भ्राता/बहन से तनाव हो सकते हैं। निजी रिश्तों में मतभेद की स्थिति हो सकती है। सूझबूझ से चलना लाभप्रद होगा।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
पारिवारिक जीवन में लगाव होगा। अचल संपत्ति के संदर्भों मे लाभ के योग विद्यमान हैं। क्रय-विक्रय में किस्मत साथ देगी। किए गए धन निवेश में लाभ के योग हैं। प्रेम संदर्भों मे किस्मत साथ देगी। सेहत मामलों मे गुप्तांगों की पीड़ाएं उभर सकती हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति चिंताएं दे सकता है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सामाजिक जीवन में आपके व्यावहारिकता की प्रशंसा होगी। देश ही नहीं बल्कि विदेशी कार्य व व्यापार में साख स्थापित होगी। राजनैतिक जीवन में महत्वपूर्ण उन्नति के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। सेहत खिली हुई व जोश से युक्त होगी। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में अदालती विवाद गहरा सकते हैं। संबंधित मामलों की उपेक्षा से बचें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। आपसी मतभेदों को कम करने में सहायता प्राप्त होगी। धन निवेश करने से पहले किसी संबंधित विश्वसनीय व निपुण व्यक्ति से सलाह लें। सामाजिक व राजनैतिक जीवन में प्रतिष्ठा का स्तर उच्च होगा। अचानक ही पुराने लेन-देन के विवाद हो सकते हैं। किसी निकट रिश्तें मे सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। कमर, बांह, घुटनों का दर्द तनाव दे सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
फिल्म, कला, संगीत, प्रबंधन से संबंधित क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। कार्य व व्यावसाय के प्रसार में देशी/विदेशी स्तर में सक्रिया होगी। किए गए प्रयासों का इच्छित लाभ होगा। शिक्षण संस्थानों में आपका चुनाव किसी बड़े ओहदे पर हो सकता हैं। अकस्मात् ही पुराने मामलों के दास्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। विरोधी पक्ष सामाजिक छबि धूमिल कर सकते हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
मातृ पक्ष से स्नेह व निकटता का लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण होगा। अचानक ही कोई गुप्त धन प्राप्त होने के योग हैं। ससुराल पक्ष से नजदीकियां होगी। किसी घनिष्ठ मित्र के साथ नये वस्त्राभूषण व परिधानों की खरीद हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में तनाव से बचें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य मधुरता के योग हैं। धन निवेश मे लाभ होगा। व्यापारिक संदर्भों की देशीय अन्र्तदेशीय लंबी यात्रा हो सकती है। बौद्धिक क्षमताओं का उत्तम विकास होगा। प्रेम संबंधों मे अचानक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। सूझबूझ से चलना लाभप्रद होगा। सेहत मामलों की चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
कार्य व व्यावसाय में उत्तम प्रगति के योग हैं। पारिवारिक जीवन मे आपसी तालमेल स्थापित होगा। आर्थिक तरक्की हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। प्रेम संबंधों में चाहत उत्पन्न होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। संतान पक्ष के उन्नति की चिंताएं हो सकती है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति कार्य क्षेत्र में तनाव दे सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
व्यापारिक संबंधों मे निश्चित उन्नति के योग हैं। कार्यालय की नई शाखाओं के संचालन में कुशलता आयेगी। भू-जायदाद के संदर्भों में भाग्य साथ देगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। निवेश संदर्भों में इच्छित लाभ प्राप्त करने में विलम्ब हो सकता है। किसी निकट रिश्तें में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।


कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। स्वजनों के मध्य मतभेदों का अंत होगा। सामाजिक स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उन्नत होगा। राजनैतिक पहचान का लाभ होगा। धन निवेश करने में लाभ के योग हैं। अचल सम्पत्ति मे देनदारी के मामलों में तनाव हो सकते हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। सूझबूझ बनाएं रखें।


मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
कला, प्रबंधन, शिक्षा, तकनीक के क्षेत्रों में कार्य कुशलता में इजाफा होगा। भौतिक सुख के साधनों को उच्च करने में सफलता होगी। किसी मित्र के सहयोग से धार्मिक उन्नति के कार्य हो सकत हैं। पूंजी निवेश व राष्ट्रीय स्तर की पहचान पाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में चिंताएं हो सकती हैं। सूझबूझ के क्रम को बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल





No comments:

Post a Comment