Tuesday 4 August 2015

राशिफल दिनांक 5/8/2015


कल का पंचांग दिनांक 5/8/2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्ष: कृष्ण पक्ष, तिथि: षष्ठी, वार: बुधवार, नक्षत्र : रेवती, योग : धृति, करण: गर, सूर्य राशि: कर्क, चंद्र राशि: मेष, राहु काल: दोपहर 12 से 1.30 बजे तक, सूर्योदय: 5.50, सर्यास्त: 7.15, विशेष: उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। (यदि आवश्यक हो तो हरा धनिया खाकर चले)

कल का राशिफल दिनांक 5/8/2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना राशिफल---
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 5/8/2015 वैदिक विश्लेषण चन्द्र राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:” ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।
मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
गृहस्थ जीवन में खुशी रहेगी। अपनों का सहयोग व प्यार रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी । धन प्राप्ति मे कठिनाई रहेगी। धन अधिक खर्च हो सकता है। किसी इष्ठ मित्र से मुलाकात होगी। रोमांस में घनिष्ठता आयेगी। वाहन व भूमि मे लाभ योग है। कोई पुराना विवाद पुनः खड़ा हो सकता है। सावधानी अपेक्षित है।
वृषभ (Taurus): उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
कार्य क्षेत्र में सफलता के योग है। पिछले दिनों के मुताबिक आज अधिक सफलता मिलेगी। पारिवार में तरक्की के योग है। नेत्रों में विकार उत्पन्न हो सकते है। किसी मित्र या नजदीकी से विवाद उत्पन्न हो सकते है यदि आप विद्यार्थी है तो अध्ययन में कोताही न करे। पेट में दर्द की शिकायत संभव है। खान-पान का ध्यान रखें। माथे में लाल सिंदूर लगाये।
मिथुन (Gemini):क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
कार्य क्षेत्र में विस्तार हेतु नये अवसर प्राप्त होंगे, प्रयासों को जारी रखें। अध्ययन के क्षेत्र में नयी कीर्ति स्थापित होगी। संतान सुख का प्रबल योग है। नगदी पूंजी का स्तर बढ़ेगा। स्वास्थ्य में पीड़ाये हो सकती है। जुकाम व गले में खरास सम्भव है। संपत्ति के विवादों को सुलझाने में सफल रहेंगे। कार्यालय हेतु लंबी यात्रा संभव है। सावधानी जरूरी है।
कर्क (Cancer):ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
आर्थिक क्षेत्र में अधिक धन लाभ के योग है। तन व धन सुख में विस्तार होगा। पिता से संपत्ति लाभ होगा। वाहन खरीदने में सफल रहेंगे। पत्नी व मित्र से विवाद होने की आशंका रहेगी। अनावश्यक क्रोध से बचें। सिर व पेट में दर्द हो सकता है। शैक्षिक क्षेत्रों मे अधिक परिश्रम करना पडे़गा। संतान पक्ष को लेकर सावधानी रखें।
सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
भाग्य आपका साथ देगा। बंधु वर्ग से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रसन्नता होगी। विदेश यात्रा के योग है। जरूरी फाइलों को संभाल कर रखें। माता के सेहत की चिंतायें हो सकती है। शत्रु को पराजित करने में सफल रहेंगे। अचल सम्पत्ति की खरीद आज न करे। स्वास व हृदय पीड़ा की आशंका है। सावधानी रखें।
कन्या (Virgo): टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
धन लाभ के योग विद्यमान है। आपकी पसंद के अनुसार संपत्ति में हिस्सा मिलेगा। अपनों से मिलकर चलना होगा। तकनीक क्षेत्रों में उच्च सफलता प्राप्त हो सकती है। सेहत के मामलों में गिरावट के आसार है। व्यवस्थित जीवन शैली अपनाना जरूरी है। कोई नजदीकी उलझाने का प्रयास कर सकता है। जागरूकता आपेक्षित है ।
तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
मन में शान्ति रहेगी। तन स्वस्थ रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी प्रेम बढे़गा। भूमि व भवन संदर्भो में सावधानी रखें। किसी कारण दवाब मे हस्ताक्षर न करें। विद्या व मित्रता के क्षेत्र में नई ऊॅंचाई हासिल होगी। कार्यालय कार्यो में कोई आपकी छबि खराब करने की कोशिश कर सकता है। उग्रता से बचना होगा। सुबह सूर्य देव को प्रणाम करें।
वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
तकनीक के क्षेत्रों मे आपके कार्यो की सराहना होगी। भौतिक सुख के नये साधनों में इजाफा होगा। उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। रोमांश के क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें। शरीर में पीड़ा व रोग उत्पन्न हो सकते है। खान पान का ध्यान रखें। लाल सिंदूर माथे पर लगाये व बच्चों को प्रसाद बांटे।
धनु (Sagittarius): ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
कार्य क्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे। आज दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। रोमांश में साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के साधन बढे़गें। पारिवारिक प्रयोजन से लंबी यात्रा हो सकती है। मातृ पक्ष का ख्याल रखना होगा। पूंजी निवेश करने से पहले दास्तावेजों को सावधानी से पढे़। वाहन खरीदने के योग है।
मकर (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।सहभागियों के मध्य चल रहा विवाद समाप्त होगा। सरकारी सेवाओं के योग है। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे। मन में राजसी कार्यो को लेकर उत्साह रहेगा। दाम्पत्य जीवन मे क्रोध से बचे। मातृ पक्ष से प्रगढ़ता रहेगी। बाजुओं मे दर्द हो सकता है। मन में स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती है। जंक फूड से बचना लाभप्रद होगा।
कुंभ(Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा। कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। स्वजनों के मध्य चल रहा विवाद थमेगा। कोई तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। गुप्तांगों मे पीड़ा हो सकती है। यथेाचित चिकित्सकीय परामर्श ले। प्रेम प्रसंगों में मन मटाव हो सकता है। सूझबूझ से चलना होगा। विवादित जायदाद का निर्णय आपके पक्ष मे जा सकता है।
मीन (Pisces): दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
धन लाभ के सुन्दर योग है। पिछले प्रयासों के शुभ परिणाम मिलेंगे। विद्या व तनकनीक के क्षेत्रों मे मान-सम्मान बढे़गा। सेहत में अचानक सुस्ती आ सकती है। गरिष्ट भोज्य से बचना लाभप्रद होगा। आपकी मित्रता का विस्तार होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल का आभाव हो सकता है। अनावश्यक तनाव से बचना होगा। पंछियों को दाना डालना शुभ रहेगा।
क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल संपर्क करे |
Forecast by Pavitra Jyotish Kendra
 Phone: 011-26496501


‪#‎DailyRashifal‬ ‪#‎Forecast‬ ‪#‎राशिफल‬ ‪#‎दैनिकभविष्यफल‬

No comments:

Post a Comment