Saturday 8 August 2015

Know Your Daily Horoscope

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 9 अगस्त 2015


पंचांग 9 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शाक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः दशमी 5 बजे सांयकाल तक, वारः रविवार, नक्षत्रः रोहिणी 6.30 सांयकाल तक, योगः ध्रुव 08.31 सुबह तक, करणः वणिज, सूर्य राशिः कर्क, चंद्र राशिः वृष, राहु कालः 4.30 बजे सायंकालः से 6.00 बजे सायं बजे तक, सूर्योदयः 5.51, सूर्यास्त 7.02, विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। आवश्यक होने पर पान खाकर चलें।



राशिफल 9 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 9 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है।    वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। चन्द्रमा मनसो जात:”    ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।   सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
भूमि जायदाद के संदर्भ में विजय के योग हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल बढ़ेगा। मन में उच्च विचारों की आवृत्ति होगी। कार्य व व्यापार क्षेत्र की उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति सामाजिक स्तर को धूमिल कर सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरमी के संकेत दे सकता है। सावधानी बनायें रखें।

वृषभ (Taurus):  , , , , बा, बी, बे, बो।
धनाभाव की स्थिति समाप्ति के संकेत देगी। नई मित्रता का लाभ संभव है। खान-पान का स्तर पहले की अपेक्षा उच्च रहेगा। स्वजनों के मध्य लगाव रहेगा। अचानक ही पैतृक क्षेत्र की यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी क्षेत्रों की मेहनत रंग लायेगी। आपकी नियुक्ति का आदेश मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों में टकराव उभर सकते है। सावधानी रखें।

मिथुन (Gemini): , की, कू, , , , के, को, हा।
कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में प्रगति के योग है। दाम्पत्य जीवन में खुशी का समाचार प्राप्त होगा। संतान सुख का लाभ होगा। संबंधियों के साथ सहानुभूति रहेगी। पूंजी निवेश में विवाद की आशंका है। गुप्तांगों में पीड़ा हो सकती है। संबंधित पक्षों की अनदेखी से बचें। व्यय की अधिकता का योग है।

कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
कार्य क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व पिता से लगाव रहेगा। जायदाद के मामलों मे किस्मत साथ देगी। किसी नजदीकी के सहयोग से धार्मिक कार्यो का अयोजन होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग है। किन्तु सावधानी बनाएं रखें। स्वास्थ्य व प्रेम संदर्भो में गिरावट हो सकती है। सूझबूझ कर चलना हितकर रहेगा |

सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
कार्य क्षमताओं और योग्यता की तारीफ होगी। स्वास्थ्य में नई ताजगी का उदय होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में किस्मत साथ देगी। आपकी नियुक्ति के दावे प्रबल रहेंगे। भू-जायदाद के मामलों मे अचानक ही विवाद हो सकते है। पिछले ऋणों के भुगतान संभव है। संतान पक्ष की चिंताएं हो सकती है। रोमांश के मामलों मे निकटता का आभाव रहेगा।

कन्या (Virgo): टो, पा, पू, , , , पे, पी।
विद्या व धन के संदर्भो में उन्नति के योग है। आज की कार्य व व्यावहारिक कुशलता सराहनीय है। स्वजनों के मध्य मधुरता रहेगी। संबंधित सेवा क्षेत्रों मे लंबी यात्रा के संकेत हैं। प्रेम संदर्भो में लगाव होगा। अनावश्यक व्यय से बचना लाभप्रद है। सेहत में आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। पूंजी निवेश में सावधानी आपेक्षित है।

तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
आमदन का स्तर पहले से उच्च होगा। ख़ुशी का समाचार प्राप्त होने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं मे सफलता के संकेत हैं। धन निवेश करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं का सविस्तार अध्ययन करें। विरोधी पुराने विवादों को हवा दे सकते है। सावधानी से चलें। प्रेम प्रसंगों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। किसी जरूरत मंद को सहायता देंगे। स्वजनों के मध्य ताल मेल पुनः स्थापित होंगे। नई कार्य क्षमताओं के विकसित होने के योग हैं। भू संदर्भों में विरोधी गुप्त रूप से कोई हानि पहुंचा सकते है । किसी निकट व्यक्ति के सेहत की चिंताएं हो सकती है । निजी संबंधों में तकरार की स्थिति कायम रहने के संकेत हैं।

धनु (Sagittarius): ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
सरकारी व निजी क्षेत्रों की सेवाओं में सम्मान के योग हैं। ससुराल पक्ष से लगाव रहेगा। पैतृक संपत्ति में मुनाफा होगा। जमा पूंजी का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत में सुस्ती के आसार है। नियमित व्यायाम का क्रम बनायें रखें, लापरवाही न करें। प्रेम प्रसंगों में साथी रूठ सकता है, उग्रता से बचना लाभप्रद रहेगा।

मकर  (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
पारिवार में नई खुशियों के योग है। शैक्षिक, तकनीक, गायन, के क्षेत्रों में सम्मान बढे़गा। आर्थिक स्तर उच्चता के संकेत दे रहा है। सूझबूझ का उत्तम लाभ मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में तनाव हो सकते हैं। यात्रा सुखद बनी रहे, इसलिए अनजान व्यक्तियों का भरोसा न करें। किसी निकट व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती है।

कुंभ(Aquarius):  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
पति-पत्नी के मध्य मतभेदों का अंत होगा। संतान की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। अचल संपत्ति में भाग्य साथ देगा। कार्य क्षेत्रों में उच्चाधिकारियों से तालमेल-बढे़गा। स्वजनों के मध्य मधुरता स्थापित होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। अचल संपत्ति के विवाद गहरा सकते है। विरोधी उग्रता प्रर्दशित कर सकते हैं। सावधानी आपेक्षित रहेगी।

मीन (Pisces):  दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची।
उच्चाधिकारियों से सम्मान मिलेगा। नये अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों के योग हैं। पूंजी निवेश मे लाभ प्राप्त होगा। रोजगार के क्षेत्र में सफलता के योग है। किसी निकट रिश्तें में सेहत की चिंताएं हो सकती है। भू-जायदाद के संदर्भो में आपसी विवाद संभव हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति साख खराब कर सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #Forecast #राशिफल #दैनिकभविष्यफल













No comments:

Post a Comment