Thursday 13 August 2015

Daily Predictions in Hindi

              दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 14 अगस्त 2015


पंचांग 14 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण,  पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः अमावस्या , 08.23 सांयकाल तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः अश्लेषा 1.28 रात्रि तक, योगः वरियान् 5.49 सुबह तक, करणः चतुष्पद, सूर्य राशिः कर्क, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः दोपहरः 10.30 से 12.00 बजे तक, सूर्योदयः 5.53, सूर्यास्त: 6.58, विशेषः आज हरियाली अमावस्या है।

राशिफल 14 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 14 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। चन्द्रमा मनसो जात:”   ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।  सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
रोजगार के क्षेत्र मे मनोनुकूल प्रगति के योग विद्यमान हैं। उच्चाधिकारियों के मध्य बेहतर तालमेल होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन में लगाव होगा। निजी रिश्तों मे मन मुटाव हो सकता है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। अचल सम्पत्ति में अचानक कोई विवाद हो सकते हैं सावधानी अपेक्षित है।

वृषभ (Taurus):  , , , , बा, बी, बे, बो।
दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पिछले मतभेदों को दूर करने मे सफलता होगी। भवन को नये शिरे से सजाने के प्रयत्न तेज हो सकते हैं। शिक्षा व तकनीक के क्षेत्रों मे इच्छित प्रगति के योग हैं। सेहत पक्ष मे नरमी की आशंका है। कानूनी विवादों को शत्रु पक्ष पुनः हवा दे सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

मिथुन (Gemini): , की, कू, , , , के, को, हा।
तकनीक व शिक्षा के क्षेत्रों मे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में नन्हें मेहमान के आगमन से प्रसन्नता के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ प्राप्त होगा। कार्यालय संबंधी कोई सुखद लंबी यात्रा हो सकती है। प्रेम संदर्भों में तनाव की स्थिति हो सकती है। धैर्य से काम लेना होगा। शत्रु पक्ष अचानक ही तनाव दे सकते हैं।

कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
जीवन साथी के मध्य तनावों का अंत होना तय है। आज पुनः मधुरता स्थापित होगी। स्वास्थ्य संदर्भों मे आपकी सक्रियता का बेहतर लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। भूमि-भवन में लाभ होगा। निकट रिश्तों में अचानक ही तनाव हो सकते है। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
सामाजिक मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। आपकी कार्य शैली से सहकर्मियों मे उत्साह होगा। अदालती विवादों मे विजय के योग है। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से धार्मिक कार्यों को अंजाम देने में सफल होंगे। पुत्र के उन्नति की चिंता हो सकती है। पंजी निवेश में जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। प्रेम संदर्भों के लिहाज से आज मध्यम स्थिति हो सकती है।

कन्या (Virgo): टो, पा, पू, , , , पे, पी।
प्रतियोगी क्षेत्रों मे मेहनत रंग लायेगी। किए गए प्रयासों में सफलता के योग विद्यमान है। अचानक कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धनार्जन के क्षेत्र में सफलता होगी। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में विवादों की स्थिति हो सकती है। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। स्वास्थ्य में नर्मी के संकेत हो सकते है।

तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
अध्यापन व तकनीक क्षेत्रों मे उच्च प्रगति होगी। रोजगार हेतु नये अवसरों का लाभ होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी प्रतिष्ठत व्यक्ति के सहयोग से भू विवादों को हल करने में सफल होंगे। पूंजी निवेश में सावधानी रखें। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से आज समय तनाव पूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचना लाभप्रद होगा।

वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता के योग हैं। सामाजिक मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने में सफलता के योग हैं। निवेश व धन संदर्भों में किसी अनुभवी की सलाह से कोई अंतिम कदम उठायें। शत्रु पक्ष पुराने विवादों को उकसाने की साजिश कर सकते हैं। जरूरी तथ्यों की अनदेखीं से बचें।

धनु (Sagittarius): ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।  
पारिवारिक जीवन में महती प्रगति के योग विद्यमान है। अचल संपत्ति के संदर्भो में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। वाहन व संतान सुख होगा। पिता से धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य पक्ष कुछ मध्यम हो सकता है। नियमित दिनचर्या का क्रम बनायें रखें। धार्मिक यात्रा के योग है।

मकर  (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
आमदन के साधनों को उच्च करने में सफलता के योग है। किए गए प्रयासों का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में पुनः तालमेल स्थापित होगा। आज अपने अनुभव को किसी निकट व्यक्ति में बांट सकते है। कानूनी विवादों मे शत्रु पक्ष नये पेंच फसा सकते हैं। शारीरिक पीड़ाओं की आशंका है। सावधानी बनाये रखे।

कुंभ (Aquarius):  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा। 
सेहत संदर्भों की जागरूकता का स्पष्ट लाभ होगा। पिछले दिनों से चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। संतान पक्ष की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से प्रगाढ़ता बढ़ने के योग हैं। धन निवेश करने में सावधानी आपेक्षित रहेगी। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ उग्रता से बचें। यह हानिप्रद हो सकता है।

मीन (Pisces):  दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची।
व्यावसाय व कार्य के संबंधित क्षेत्रों मे लाभ के योग हैं। आय के स्रोतों से इच्छित लाभ होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने में प्रसन्नता होगी। विद्या व संगीत के क्षेत्र आपका कद ऊॅंचा होगा। निजी रिश्तों मे विवादों का अंत होना तय है। धैर्य से चलें। किसी मित्र के सहयोग से उच्च कोटि का धार्मिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संदर्भों में पीड़ाएं सम्भव है।

 क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment