Wednesday 12 August 2015

Daily Predictions In Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 13 अगस्त 2015

                       
                       पंचांग 13 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः कृष्ण पक्ष,  तिथिः चर्तुदशी,  06.49 सांयकाल तक, वारः गुरूवार,  नक्षत्रः पुष्य 11.13 रात्रि तक, योगः व्यतीपात 5.25 सुबह तक, करणः विष्टि,  सूर्य राशिः कर्क, चंद्र राशिः कर्क,  राहु कालः दोपहरः 1.30 से 3.00 बजे तक,  सूर्योदयः 5.53, सूर्यास्त 5.59 विशेषः आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें।




राशिफल 13 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 13 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। चन्द्रमा मनसो जात:”   ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।   सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
वाहन सुख में वृद्धि के योग हैं। स्वजनों के मध्य मधुरता कायम होगी। कार्य व व्यावसायिक क्षेत्रों में उच्च सम्मान हासिल होगा। शैक्षिक क्षेत्र में संतान पक्ष की उन्नति के समाचार से प्रसन्नता होगी। दाम्पत्य जीवन मे तनाव हो सकते हैं। क्रोध से बचना लाभप्रद है। पूंजी निवेश में सावधानी अपेक्षित रहेगी। आज अधिक धन व्यय हो सकता है। उधार देने से बचें।

वृषभ (Taurus):  , , , , बा, बी, बे, बो।
स्वजनों के मध्य निकटता व आपसी सूझबूझ होगी। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा।  वैवाहिक जीवन में पत्नी के मध्य विवादों का अंत होगा। कार्य क्षेत्र में किस्मत साथ देगी। शत्रु पक्ष अचानक ही साख खराब करने की कोशिश कर सकता है। पूंजी निवेश मे लाभ के योग है। लंबी यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।

मिथुन (Gemini): , की, कू, , , , के, को, हा।
अचल सम्पत्ति के संदर्भों मे पहले के मुकाबले अधिक उन्नति होगी। कानूनी पहलुओं में विजय के योग हैं। संतान पक्ष की ओर से खुशी का समाचार मिल सकता है। पूंजी निवेश में लाभ प्राप्त होगा। किसी निकट रिश्ते में सेहत की चिंताएं हो सकती है। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में अचानक ही कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। सावधानी बनाएं रखें।

कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
आज सेहत खिली हुई व चुस्त रहेगी। पिछले दिनों से चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। कार्यालय संबंधी सुखद व लंबी यात्रा के योग हैं। पत्नी के मध्य लगाव स्थापित होगा। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में लाभ के योग है। भ्रात पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। सहकर्मियों के साथ अनावश्यक विवाद न करें।

सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
भू-जायदाद के संदर्भों में विजय के उत्तम योग हैं। शत्रु पक्ष समझौते के लिए राजी हो सकता है। मामा से अधिक निकटता होगी। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। सावधानी बनाए रखें। किसी को अप्रिय शब्द न कहें।

कन्या (Virgo): टो, पा, पू, , , , पे, पी।
तकनीक व अध्यापन के क्षेत्र में उत्तम सम्मान के योग है । किसी उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ होगा। संतान पक्ष की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। आमदन के साधनों को बढ़ाने मे सफलता के योग हैं। सेहत संदर्भों में सुस्ती के संकेत हैं। सावधानी आवश्यक है। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में पदोन्नति के योग है । उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल बढे़गा। भौतिक सुख के साधनों मे इजाफा होगा। धन व्यय की अधिकता हो सकती है। भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ के योग विद्यमान है। निजी सबंधों के लिहाज से आज का समय मध्यम हो सकता है। लंबी यात्रा में सावधनी रखें।

वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
स्वजनों के मध्य तनावों का अंत होगा। कार्य क्षमताओं मे वृद्धि होगी। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। कला व शिक्षा के क्षेत्रों मे प्रयासों का लाभ होगा। जीवन साथी के मध्य प्रसन्नता के योग हैं। किसी निकट व्यक्ति के सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। अचल सम्पत्ति के मामलों में अचानक ही विवाद गहरा सकते हैं।

धनु (Sagittarius): ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।  
भू-जायदाद के संदर्भों मे लाभ के योग विद्यमान हैं। कानूनी विवादों का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वाहन व आधुनिक सुख के साधनों मे वृद्धि होगी। स्वजनों के मध्य चल रही तकरार समाप्त के संकेत देगी। सेहत को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं। उचित खान-पान का ध्यान रखें। पूंजी निवेश में सावधानी अपेक्षित है।

मकर  (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
दाम्पत्य जीवन में मधुरता के योग हैं। पिछले दिनों के मतभेद दूर होंगे। धन संदर्भों में अधिक सफल होंगे। अचल सम्पत्ति में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। तकनीक क्षमताओं को बढ़ाने में सहयोग होगा। व्यक्तिगत रिश्तों में अनबन की स्थिति हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें।

कुंभ (Aquarius):  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा। 
स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त होगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि के योग हैं। माता के सेहत में पूर्णरूपेण सुधार होगा। पूंजी निवेश में कानूनी पहलुओं को नजर अंदाज न करें। निजी रिश्तों में मधुरता के योग विद्यमान है। विरोधी पक्ष मन में अंशांति दे सकते हैं। सूझ-बूझ कर चलना लाभप्रद होगा।
 
मीन (Pisces):  दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची।
धनार्जन के क्षेत्र में महती प्रगति होगी। पिछले प्रयासों का सुन्दर असर दिखेगा। प्रतियोगी परीक्षा के क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। संतान पक्ष से अचानक कोई खुशी प्राप्त होने के योग हैं। आज सेहत मध्यम हो सकती है। जरूरी तथ्यों की अनदेखी से बचें। लंबी व सुखद यात्रा के योग विद्यमान हैं। कार्य क्षेत्र में तनाव से बचना लाभप्रद होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल




No comments:

Post a Comment