![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 17 अगस्त 2015 |
पंचांग 17 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः तृतीया 03.14 रात्रि तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः पूर्वा फाल्गुनी 17 अगस्त 07.03 बजे सुबह तक तदुपरांत उत्तराफाल्गुनी योगः शिव 07.27 सुबह तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः कर्क, चंद्र राशिः सिंह, राहु कालः प्रातः 07.30 से प्रातः 9.00 बजे तक, सूर्योदयः 5.55, सूर्यास्त: 6.55, विशेषः आज पूर्व
दिशा की लंबी यात्रा न करें।
राशिफल 17 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष
प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना
राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली
पूर्वानुमान दिनांक 17 अगस्त का वैदिक विश्लेषण
चन्द्र राशि आधारित राशिफल है। वैदिक
ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:”
ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि
चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।
सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता
है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से
भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी
दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म
समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि
कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप
ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा
है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।
मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
प्रतियोगी
परीक्षा के प्रयासों मे सफलता के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लायेगी। पूँजी निवेश के
संदर्भो में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे आपसी विवादों का अंत होना तय है।
धार्मिक कार्यों के आयोजन होंगे। अचल सम्पत्ति के मामलों मे अदालती कार्यावही हो
सकती है। सावधानी बनायें रखें। लंबी यात्रा के सुखद योग हैं।
वृषभ (Taurus): उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
वैवाहिक जीवन
स्तर उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे सफल रहेंगे। जीवन साथी के मध्य
मधुरता के योग विद्यमान हैं। तकनीक, शिक्षा, कला,
विज्ञान से
संबंधित क्षेत्रों में मान-सम्मान का स्तर
उच्च होगा। धन लाभ बढ़ाने हेतु प्रयासों को और तेज करना होगा। किसी नजदीकी की सेहत
की चिंताएं हो सकती हैं। धैर्य व सावधानी बनाये रखें।
मिथुन (Gemini): क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
भू-जायदाद के
विवादों को हल करने में सफलता के योग विद्यमान हैं। निजी व सरकारी क्षेत्रों के
संबंधित कार्यों में तरक्की होगी। शिक्षा व प्रतियोगी क्षेत्रों में नई सफलता
हासिल होगी। धन निवेश करने से पहले विश्वसनीय व्यक्तियों से सलाह लें। सेहत थोड़ी
नरम हो सकती है। खान-पान का ध्यान दें। संतान पक्ष के उन्नति को लेकर चिंताएं हो
सकती है।
कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
जीवन स्तर को
उच्च करने में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूती के संकेत देगी। अदालती
मामलों मे विजय के योग है। कार्य क्षमताओं को बढ़ाने में सफल होंगे। किसी निकट
रिश्तों मे सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। विरोधी पक्ष पुराने कानूनी मामलों को पुनः
उठा सकते हैं। प्रेम संदर्भों मे मतभेद हो सकते है। सावधानी रखें।
सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
सेहत जोश से
पूर्ण व खिली हुई होगी। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। ईष्ट मित्रों के सहयोग से
धार्मिक आयोजन के योग हैं। आधुनिक सुख के साधनों को बढ़ाने में वृद्धि के योग हैं।
भू-जायदाद के मामलों मे अचानक ही विवाद हो सकते हैं। धनार्जन में कशमकश करनी पड़
सकती है। सूझबूझ से चलना लाभप्रद होगा।
कन्या (Virgo): टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
सामाजिक
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों मे पहचान बढ़ने
के योग हैं। धन निवेश करने लाभ हो सकता है। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार
प्राप्त होगा। प्रतिष्ठत व्यक्ति से निकटता का लाभ होगा। व्यक्तिगत संबंधों के
लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। क्रोध से बचना लाभप्रद होगा।
तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
आर्थिक स्थिति
पहले के मुकाबले अधिक सुदृढ़ होगी। आपके प्रयासों का उत्तम लाभ प्राप्त होगा।
निवेश में आपेक्षित पहलुओं की उपेक्षा से बचें। मातृ पक्ष के सहयोग व प्यार में
उन्नति के योग हैं। कार्य कौशल को बढ़ाने अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।
दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव संभावित है। अनावश्यक उग्रता से बचना लाभप्रद होगा।
वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
जीवन स्तर उच्च
होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में सफलता के योग हैं। अचानक ही ईष्ट मित्र
से मुलाकात का लाभ होगा। आजीविका के क्षेत्र में किस्मत साथ देगी। कानून, तकनीक, साहित्य के
क्षेत्र में कार्य कुशलता का लाभ होगा। पूँजी निवेश में आवश्यक पहलुओं का अवलोकन
करें। सेहत के लिहाज से आज दिन मध्यम हो सकता है।
धनु (Sagittarius): ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
निजी व सरकारी
क्षेत्र की संस्थाओं में संबंधित कार्य कुशलता का पुरूस्कार प्राप्त होगा। आर्थिक
स्तर में पहले की अपेक्षा अधिक सुधार के आसार है। प्रेम संदर्भों में साथी के साथ
अनबन की स्थिति उभर सकती है। सूझबूझ से चलना लाभप्रद होगा। अनावश्यक क्रोध से
बचें। बेटी के हाथ पीले करने की चिंताएं उभर सकती हैं।
मकर (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
आजीविका के
क्षेत्र में उत्तम लाभ के योग हैं। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। सेहत
खिली हुई व चुस्त रहेगी। गायन, साहित्य, तकनीक में मान-सम्मान हासिल होगा। पूँजी निवेश करने से पहले
जरूरी पहलुओं का अवलोकन आवश्यक है। लंबी यात्रा में सावधानी आपेक्षित है। उधार
देने से बचें। निजी रिश्तों मे तनाव संभव हैं।
कुंभ (Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
पूंजी निवेश करने
में लाभ के योग हैं। प्रतियोगी क्षेत्रों में किए गए प्रयासों का मनोनुकूल परिणाम
होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता के अवसर आयेंगे। स्वजनों के सहयोग से धार्मिक
कार्यों के आयोजन होंगे। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।
खान-पान का उचित क्रम बनायें रखें।
मीन (Pisces): दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
धन लाभ प्राप्त
करने में महती सफलता के योग विद्यमान हैं। आजीविका के साधनों से इच्छित लाभ होगा।
कार्यालय संबंधी कोई अचानक लंबी यात्रा हो सकती है। पूंजी निवेश में अधिक लाभ की सम्भावना
है। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती है। सेहत के लिहाज से नियमित एवं सादे खानपान का क्रम बनाएं रखें। स्वजनों के मध्य
तालमेल बिठाने में समय लग सकता है।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment