Monday 10 August 2015

Know Your Daily Horoscope

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 11 अगस्त 2015
पंचांग 11 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937,  मास: श्रावण, पक्षः कृष्ण पक्ष,  तिथिः द्वादशी, 5.00 सांयकाल तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः आद्रा 07.58 सांयकाल तक,  योगः हर्ष 06.13 सुबह तक,  करणः तैतिल,  सूर्य राशिः कर्क,  चंद्र राशिः मिथुन,  राहु कालः प्रातः7.30 से 9.00 बजे तक, सूर्योदयः 5.52, सूर्यास्त 7.01, विशेषः आज उत्तरदिशा की लंबी यात्रा न करें।

राशिफल 11 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 11 अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है।    वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। चन्द्रमा मनसो जात:”   ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।   सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
उच्चाधिकारियों के मध्य बेहतर तालमेल के योग हैं। आपके उच्च विचार सराहनीय रहेंगे। ससुराल पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। आय के साधनों में तरक्की हो सकती है। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। निजी संबंधों में साथी का रूख सख्त हो सकता है। अचानक ही कोई सामाजिक छबि खराब करने की कोशिश कर सकता है। सावधानी रखें।

वृषभ (Taurus):  , , , , बा, बी, बे, बो।
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में सम्मानित होने के योग हैं। सामाजिक स्तर ऊपर उठेगा। भवन को नये सिरे से सजाने पर विचार हो सकता है। संतान सुख प्राप्त होने के योग हैं। धनार्जन की रूकावटें समाप्त होने के संकेत दे रही हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत नरम होने के संकेत दे सकती हैं।

मिथुन (Gemini): , की, कू, , , , के, को, हा।
सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से साथ तालमेल रहेगा। स्वाजनों से लगाव बढ़ेगा। भ्राता से मतभेद समाप्त होने के योग है। रोमांस के संदर्भों मे लगाव बढ़ेगा। निकटस्थ रिश्ते में सेहत की चिंताएं हो सकती है। सावधानी रखें।

कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
कार्य व व्यावसायिक दायरे के विस्तृत होने के योग हैं। पिछले प्रयासों का लाभ मिलना शुरू होगा। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। अचल संम्पत्ति के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। संतान पक्ष के भविष्य की चिंता हो सकती है। निजी रिश्तों में अनबन की स्थिति कुछ समय तक और रह सकती है। धैर्य बनाएं रखें।

सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
स्वजनों की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। पिछले विवादों का अंत होना तय है। कार्य कौशल सराहनीय रहेगा। धन निवेश करने में लाभ के योग रहेंगे। स्वास्थ्य मामलों में उन्नति हो सकती है। भू-जायदाद के मामलों उग्र स्थिति होने के आसार है। यह क़ानूनी पेच बन सकता है। हिम्मत व बृद्धिमत्ता बनायें रखना लाभप्रद है।

कन्या (Virgo): टो, पा, पू, , , , पे, पी।
गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाने की ललक रहेगी। निजी व सरकारी सेवाओं में उन्नति के योग विद्यमान हैं। नजदीकी रिश्तों में तनाव हो सकते हैं। आमदनी के साधनों में सुधार होगा। सेहत के लिजाज से आज का दिन मघ्यम हो सकता है। नियमित खान-पान का क्रम बनाये रखें। पक्षियों को दाना डालना शुभ रहेगा।

तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
आज के दिन कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्य कुशलता का सम्मान प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य विवादों का अंत होगा। नये वाहन का लाभ होने के योग है । धनार्जन के क्षेत्र में सफतला होगी। धुर विरोधियों के पराजित होने के योग हैं। स्वास्थ्य संदर्भो की अनदेखी न करें। उचित चिकित्सीय सलाह लें।

वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
रोजगार के क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। संबंधित क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले आज अच्छा हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग विद्यमान है। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मघ्यम हो सकता है। शत्रु पक्ष अनावश्यक परेशान करने की कोशिश कर सकता है। सावधानी जरूरी है।

धनु (Sagittarius): ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
पिछले दिनों से चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। सधी हुई दिनचर्या का असर साफ तौर पर होगा। व्यावसाय व प्रतियोगी क्षेत्रों में विजय के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में सहयोग होगा। कोई करीबी व्यक्ति आपकी छबि को धूमिल कर सकता है। सावधानी अपेक्षित है। देशाटन के योग हैं। कार्य क्षेत्र में गोपनीय फाइलों को सहेज कर रखें।

मकर  (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
पूंजी निवेश में लाभ होगा। भू-जायदाद के संदर्भो विजय के योग है । स्वजनों के मध्य तालमेल रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। कार्य क्षेत्र में दक्षताओं का लाभ होगा। सेहत में नरमी का आभास हो सकता है। निजी रिश्तों मे खटास उत्पन्न हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग बचना होगा। माथे में सफेद चंदन लगायें।

कुंभ (Aquarius):  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा। 
वैवाहिक जीवन में तालमेल की वृद्धि व मधुरता के योग हैं। पुराने मित्रों के सहयोग से कोई उत्तम साहित्य का लाभ होगा। तकनीक व अध्ययन के संबंधित क्षेत्रों में पूर्णतः उन्नति के योग विद्यमान है। पूंजी निवेश करने से पहले कानूनी पहलुओं को सटीक समझ लें। जायदाद संदर्भो में शत्रु परेशानी बढ़ा सकते है । सावधानी रखें।

मीन (Pisces):  दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची।
अचल सम्पत्ति के संदर्भों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल पुनः कायम होगा। रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि के योग है। स्वकल्याण हेतु धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। किसी मित्र की वहज से यात्रा कार्यक्रम को बदलना पड़ सकता है। निकट रिश्तों में तनाव हो सकते हैं। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल










No comments:

Post a Comment