![]() |
दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 19 अगस्त 2015 |
पंचांग 19 अगस्त 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्: 1937, मास: श्रावण, पक्षः शुक्ल पक्ष,
तिथिः पंचमी की वृद्धि गुरूवार 08.26 सुबह तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः हस्त दोपहर 1.22 बजे तक, योगः साध्य 09.41 सुबह तक, करणः बव, सूर्य राशिः सिंह, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 5.56, सूर्यास्त: 6.53, विशेषः आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें।
राशिफल 19 अगस्त 2015
जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए – कैसे जाने अपना राशिफल?
यह दैनिक कुण्डली पूर्वानुमान दिनांक 19
अगस्त का वैदिक विश्लेषण चन्द्र
राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी
गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:”
ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि
चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है।
सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पर पहुँचता
है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से
भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी
दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत हो सकता है । आपके जन्म
समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि
कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप
ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा
है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।
मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
स्वास्थ्य संदर्भों में उच्च स्तरीय उन्नति के योग है।
नियमित दिनचर्या का अनूठा लाभ प्राप्त होगा। धन निवेश के मामलों मे लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन में अचानक ही कोई खुशी प्राप्ति होगी। अचल सम्पति में अदालती विवाद
हो सकते हैं। धैर्य से काम लें। निजी संबंधों के लिहाज से आज दिन मनोनुकूल होगा।
वृषभ (Taurus): उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
तकनीक, शिक्षा, अध्यापन के क्षेत्रों में सम्मानित होने के योग
है। परिवार में मधुरता स्थापित होगी। पूँजी निवेश में किए गए प्रयासों का लाभ
होगा। दाम्पत्य जीवन में संतान सुख प्राप्त होगा। प्रेम मामलों में पहले की
अपेक्षा अधिक निकटता के योग विद्यमान है। सेहत संदर्भों में किसी निकट रिश्ते की
चिंताएं हो सकती है।
मिथुन (Gemini): क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
वाहन व भूमि के सुखों में वृद्धि के योग हैं। अदालती
विवादों में विजय होगी। ईष्ट मित्रों के सहयोग से कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न
होंगे। पारिजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। पितृ पक्ष के मध्य चल रहे विवादों
का अंत होगा। पूँजी निवेश के मामलों लाभ के योग हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति तनाव
दे सकता हैं। सावधानी बनाएं रखें।
कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
सामाजिक जीवन में मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। कार्य
क्षेत्र में अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। भाई व पिता के मध्य चल रहे
विवादों का अंत होगा। आमदन के साधनों से इच्छित लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में
सुख-शांति स्थापित होगी। निवेश व निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो
सकता है।
सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
अचल सम्मत्ति के मामलों मे लाभ के योग विद्यमान है। शत्रु
पक्ष से विजय हासिल होगी। कार्य व
व्यावसाय के क्षेत्रों में सहकर्मियों के साथ उचित ताल-मेल स्थापित होगा। नित्य
लाभ बढ़ाने हेतु प्रयासों को तेज करना पडे़गा। प्रेम संदर्भों में तनाव हो सकते
हैं। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। लंबी व स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित
रहेगी।
कन्या (Virgo): टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
रोजगार के क्षेत्रों मे मनोनुकूल प्रगति होगी। प्रतियोगी
परीक्षाओं का परिणाम आपके पक्ष में होगा। धनार्जन करने में निश्चित सफलता के योग
हैं। बशर्तें प्रयासों को कम न करें। मातृ पक्ष से स्नेह होगा। सेहत खिली हुई व
जोश युक्त होगी। प्रेम संबंधों में निकटता प्राप्त करने में थोड़ा समय लग सकता है।
धैर्य बनाएं रखें।
तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
भू-जायदाद के संदर्भों मे लाभ होगा। कानूनी मामलों मे विजय
के योग हैं। वैवाहिक जीवन में सुखद पल होंगे। अपनों का सहयोग व साथ मिलेगा।
सामाजिक पहचान का स्तर अधिक उच्च होगा। कार्य क्षेत्र में कार्य कौशल की तारीफ
होगी। धन संदर्भों मे अधिक व्यय की स्थिति हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें।
वृश्चिक (Scorpio): तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
आमदन के साधनों से उच्च लाभ के योग है। शैक्षिक, तकनीक, उद्योग के संबंधित पहलुओं में किस्मत साथ देगी। संतान पक्ष की उन्नति का
समाचार प्राप्त होगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सम्मान का लाभ होगा। पूँजी निवेश
व अचल सम्मत्ति में विवाद हो सकते है, संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें। किसी नजदीकी
के सेहत की चिंताएं हो सकती है।
धनु (Sagittarius): ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
भौतिक सुख के साधनों मे वृद्धि के योग विद्यमान है। मातृ
पक्ष से स्नेह व सम्मान प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में कार्य क्षमताओं व निर्णय
लेने की शैली की सराहना होगी। किसी उच्च प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-मिलाप के योग
हैं। संतान पक्ष की उन्नति की चिंताएं हो सकती हैं। सेहत संदर्भों में पेट व सिर
दर्द हो सकता है। सावधानी अपेक्षित रहेगी।
मकर (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। वैवाहिक
जीवन में सुख-शांति के योग है। पुराने विवादों का कोई न कोई हल अवश्य प्राप्त
होगा। पितृ पक्ष मे मध्य सामंजस्य स्थापित होगा। धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन के
सुन्दर योग हैं। सेहत संदर्भों में गुप्तांगों की पीड़ाएं हो सकती है। शत्रु पक्ष
आपकी साख खराब करने पर आमादा हो सकता है।
कुंभ (Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
अचल सम्पत्ति में लाभ के योग विद्यमान हैं। भू-जायदाद के
पुराने विवादों को हल करने में सहायता प्राप्त होगी। किए गए धन निवेश में लाभ
होगा। स्वजनों के मध्य मतभेद उभर सकते है। उग्रता से बचना लाभप्रद होगा। जीवन साथी
के सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। लंबी यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।
मीन (Pisces): दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण होगी। चल रही पीड़ाओं का
अंत होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के योग हैं। अचानक ही आज कोई औद्योगिक व
विदेशी संदर्भों में बड़ी सफलता हासिल होगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग हैं।
प्रेम संबंधों मे मधुरता होगी। वाहन संदर्भों में अधिक व्यय की स्थिति हो सकती है।
सावधानी रखें।
क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज
ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल
#दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment