दैनिक पंचांग एवम्
राशिफल 16 अगस्त 2015
पंचांग 16 अगस्त 2015
राशिफल 16 अगस्त 2015

मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
रोजगार के
क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। किए गए प्रयासों का मनोनुकूल परिणाम होगा। स्वजनों के मध्य
अच्छा तालमेल स्थापित होगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में पहचान का स्तर उच्च होगा।
अचानक ही घर में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष कानूनी पेंच फंसा सकते हैं।
प्रेम संदर्भो में साथी से कहा-सुनी हो सकती है।
वृषभ (Taurus): उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
सामाजिक
मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। पति के मध्य चल
रहे मतभेदों का अंत होगा। पूंजी निवेश में जरूरी तथ्यों की अनदेखी से बचें। बच्चों
के शैक्षिक पहलुओं को उच्च करने की चिंताएं हो सकती हैं। धार्मिक प्रयोजन की लंबी
यात्रा के योग है। किसी नजदीकी मित्र से अचानक तनाव हो सकते हैं।
मिथुन (Gemini): क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
प्रतियोगी
परीक्षाओं में किस्मत साथ देगी। सरकारी व निजी कार्य के संबंधित क्षेत्रों में कद
ऊॅचा होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग हैं। अचल सम्पत्ति में विवादों को हल करने
मे सहायता होगी। वाहन खरीदने में पिता से आर्थिक लाभ होगा। संतान पक्ष के उन्नति
की चिंताएं हो सकती है। वैवाहिक जीवन तनाव हो सकते हैं।
कर्क (Cancer): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
धनार्जन की
क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं। भू-जायदाद के मामलों मे विजय के योग है। शत्रु
पक्ष पराजित होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। मातृ पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा। कार्य
क्षेत्र में रूचि रहेगी। व्यक्तिगत संबंधों में तनाव हो सकते हैं, उग्रता से बचना लाभप्रद होगा। स्वास्थ्य संदर्भों मे
लापरवाही न करें।
सिंह (Leo): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
संतान पक्ष से
अचानक ही कोई खुशी का समाचार मिलेगा। स्वजनों के सहयोग से कोई धार्मिक कार्य
सम्पन्न होगा। भौतिक सुखों की आवृत्ति का लाभ होगा। स्वास्थ्य संदर्भों में लाभ के
योग हैं। पीड़ाओं का अंत होना तय है। स्नेही मित्रों के सहयोग से उच्च कोटि के
साहित्य प्राप्त करने में बिलम्ब हो सकता है। लाभ के स्तर को बढ़ाने में मशक्कत
करनी पड़ सकती है।
कन्या (Virgo): टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
तकनीक, शिक्षा व कानूनी पहलुओं
को उच्च बनानें के योग है । पारिवारिक जीवन में अचानक ही कोई खुशी का समाचार
प्राप्त होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से कार्य क्षमताओं को निखारने का मौका
हासिल होगा। पूंजी निवेश में लाभ होगा। किन्तु आपेक्षित पहलुओं का ध्यान रखें।
प्रेम संबंधों मे गिरावट की आशंका है। सावधानी रखें।
तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
संबंधित स्रोतों
से लाभ के स्तर को बढ़ाने में सफलता के योग है । सामाजिक मान सम्मान का स्तर उच्च
होगा। धन निवेश में अपेक्षित आमदनी प्राप्त होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित
करने में सफल होगे। अचल सम्पत्ति के पुराने विवादों को सुलझाने मे थोड़ा समय और लग
सकता है। किसी निकट रिश्तें मे हक की लड़ाई छिड़ सकती है।
वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
प्रतियोगी
परीक्षाओं मे आपका चुनाव हो सकता है। प्रयासों को जारी रखें। कानूनी विवादों में
आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। ससुराल पक्ष के मध्य चल रहे विवादों
का अंत होगा। भौतिक सुख के साधनों में प्रगति के योग है। किसी नजदीकी रिश्ते में
सेहत की चिंताएं हो सकती है। सावधानी अपेक्षित रहेगी।
धनु (Sagittarius): ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
आमदन के साधनों
से इच्छित लाभ होगा। पिता से सहयोग होगा। अचल सम्पत्ति में किस्मत साथ देगी। कार्य
व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में सहकर्मियों से तालमेल स्थापित होगा। संतान
पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का समय कुछ
मध्यम हो सकता है।
मकर (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
स्वास्थ्य
संदर्भो में चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। साहित्य व संगीत के क्षेत्रों मे उच्च
सम्मान प्राप्त होगा। पत्नी के मध्य विवादों का अंत होगा। कार्य क्षेत्र में
उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। लाभ के साधनों को उच्च करने मे कशमकश
करनी पड़ सकती है। कोई निकटवर्ती
व्यक्ति सामाजिक सम्मान को खराब कर सकता है।
कुंभ (Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
पारिवारिक जीवन
में खुशहाली होगी। पिता व भाई के मध्य मतभेदों का अंत होगा। सरकारी व निजी कार्य
के क्षेत्रों में आपका कद उच्च होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग है। स्वास्थ्य
संदर्भों में दैनिक दिनचर्या का लाभ होगा। प्रेम संदर्भों में तनाव उत्पन्न हो
सकते हैं। थोड़ी सावधानी आपेक्षित होगी।
मीन (Pisces): दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
रोजगार के
क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। दिये गये साक्षात्कार में आपका नाम उच्च श्रेणी
में हो सकता है। धन लाभ प्राप्त करने में सफलता के योग है। पूंजी निवेश में लाभ
होगा। जीवन साथी के मध्य आपसी प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक प्रयोजन का लाभ होगा। रोमांश
के मामलों मनमुटाव उभर सकते हैं। उग्रता से बचें।
क्या आप भी जानना
चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal
#DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment