Friday 1 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 02 जनवरी 2016


पंचांग 02 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः अष्टमी रात्रि 12.22 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः हस्तः रात्रि 11.35 बजे तक है, योगः शोभन दोपहर 03.25 बजे तक, करणः बालव, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 07.18, सूर्यास्तः 5.32 बजे।
विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 02 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में शुभप्रद होगा। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आज धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन नरमी से युक्त हो सकता है। उचित व्यायाम के क्रम को अवरूद्ध न करें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आपको संतान पक्ष की उन्नति हेतु सुअवसर देने वाला होगा। आज वित्तीय स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। पूंजी निवेश मे किस्मत साथ देगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। लंबी यात्रा व धन निवेश को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन आपकी गरिमा को बढ़ाने वाला होगा। आज आजीविका के क्षेत्रों से इच्छित लाभ के योग विद्यमान हैं। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। भू-भवन के संदर्भों में इच्छित लाभ होगा। पूंजी निवेश में छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं। निजी रिश्तों को लेकर कहा-सुनी हो सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपके कार्य व व्यावसाय में तरक्की देने वाला होगा। आ रही छोटी-छोटी परेशानियों को हल करने में महती प्रगति होगी। वित्त निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। प्रेम संबंधों में साथी के साथ कहा-सुनी हो सकती है। स्वजनों के मध्य अचानक ही तनाव की स्थिति हो सकती है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन की खुशियों को बढ़ाने वाला साबित होगा। आज देवाराधन में आपकी रूचि हो सकती है। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहार पसंद होगे। आज अचल सम्पत्ति के मामलों में आपके लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। लंबी यात्रा व निवेश को लेकर छोटी-छोटी चिंताएं उभर सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपके दाम्पत्य जीवन के लिए अनुकूल होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता का  एहसास होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। भौतिक सुख के साधनों के जुटाने में प्रगति कुछ समय बाद होगी। आज ऋणों के भुगतान को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन आपके लिए शुभप्रद होगा। आज किसी प्रतिष्ठित संस्था के मध्य कार्य व व्यावसाय के संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। आपकी सेवाओं को विस्तारित करने हेतु पुनः विचार हो सकता है। सेहत संदर्भों में छोटी-छोटी परेशानियां न हो, अतएव उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन आपकी योग्यताओं को निखारने वाला सिद्ध होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। पूंजी निवेश में आपके लाभ की स्थिति और भी मजबूत होगी। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों से जोड़ने हेतु आज इच्छित सफलता प्राप्त होगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपके कार्य व व्यावसाय को उन्नति देने वाला साबित होगा। आज कही से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। संबंधित सेवाओं में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। आज  आाधुनिक साज-सज्जा को निजी स्तर पर मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। भ्रात पक्ष के मध्य छोटी-छोटी बातों को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। उाग्रता से बचें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन आपकी पुरानी योजनाओं को मूर्तरूप देने हेतु अनुकूल होगा। आज सरकारी योजनाओं से आपको आंशिक लाभ प्राप्त होगा। आधुनिक साज-सज्जा को विस्तारित करने पर आज विचार हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। पितृ पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आपके कार्य व व्यापार को प्रसारित करने हेतु अनुकूल होगा। आज आपका संबंधित सेवा क्षेत्रों से स्थानान्तरण हो सकता है। ऋणों के भुगतान में आज प्रगति के योग हैं। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत में नरमी के आसार हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आपके स्वास्थ्य को स्फूर्ति देने वाला सिद्ध होगा। चल रही पिछले दिनों की पीड़ाओं का अंत होना तय हैं। पति व पत्नी के मध्य आपसी तालमेल का स्तर उच्च होगा। आज कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। किसी निकटतम रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं, संबंधित तथ्यों को ध्यान रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment