Monday 4 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope in Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 05 दिसम्बर 2015

पंचांग 05 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः एकादशी प्रातः 06.54 बजे तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः विशाखाः प्रातः 07.26 बजे तक है, योगः धृति सायं 05.29 बजे तक, करणः बव, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.34 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 05 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए सुखमय होगा। कहीं न कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों में जुटाने में महती प्रगति होगी। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। जीवन साथी के मध्य मधुरता का एहसास होगा। पूर्व के भुगतान को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आपके कला कौशल को निखारने वाला होगा। ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्पधन का लाभ होगा। आज कोई लंबी यात्रा हो सकती है। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। पूंजी निवेश में लाभ प्रयासों के बाद होगा। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित चिकित्सीय सलाह लें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन आपके रहन-सहन के स्तर को और उच्चता देने वाला साबित होगा। आज वित्त लाभ को बढ़ाने में कामयाबी हासिल होगी। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। पुत्र/पुत्री के शादी में हो रहा विलम्ब अब सामाप्ति के संकेत देगा। लंबी यात्रा व निवेश में दस्तावेजों के विवादों की आशंका है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ दिलाने वाला साबित होगा। आज आधुनिक किन्तु किफायती वाहन का सुख प्राप्त होगा। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। आज अचानक ही धन व्यय का स्तर बढ़ सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों से लाभ दिलाने वाला होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ होगा। सेहत संदर्भों में आज सुस्ती के आसार हैं। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपके गृहस्थ जीवन की शुभता को बढ़ाने वाला साबित होगा। भूमि व भवन  संदर्भों में अनूठा लाभ होगा। आज अचल सम्पत्ति के विवादों को हल करने में कामयाबी हासिल होगी। पितृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। सेहत में आंशिक पीड़ाएं हो सकती हैं। निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन आपके तन, मन को निर्मलता से पूर्ण करने वाला होगा। आज आप सृजनात्मक कार्यों को मूर्तरूप दे सकते हैं। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। रोजगार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य हंसी-खुशी के पल होगे। लंबी यात्रा व निवेश मामलों में विवादों की आशंका है, सावधानी अपेक्षित होगी।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन कला, साहित्य, फिल्म, निर्माण, लघु उद्योग, व सरकारी व निजी सेवाओं से संबंधी मामलों में सफलता दायक होगे। आज कार्य क्षेत्र में स्थानान्तरण के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ की स्थिति पहले के मुकाबले अधिक सबल होगी। सेहत को सक्रिय रखने की चुनौती उभर सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपके गृहस्थ जीवन के स्तर को उच्च करने वाला होगा। आपके धनार्जन की स्थिति और भी मजबूत होगी। संतान पक्ष की उन्नति का शुभ समाचार प्राप्त होगा।  कौशल, तकनीक, उच्च शिक्षा के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की होगी। धन निवेश में लाभ होगा। निजी रिश्तों में मधुरता का एहसास होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन आपके कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति दायक होगा। किसी उच्च संस्था के मध्य लंबे समय की योजनाओं को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। भ्रात पक्ष के मध्य तनाव हो सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला साबित होगा। धर्म कार्यो के आयोजन होगे। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार दृढ़ प्रयासों के बाद सफल होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। कला, कौशल, साहित्य, नृत्य के संबंधित मामलों में उन्नति होगी। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आपको शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत देने वाला होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। सेहत संदर्भो में नरमी के आसार हैं। 

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment