Thursday 7 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope in Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 08 जनवरी 2016

पंचांग 08 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः त्रयोदशी प्रातः 08.14 बजे तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः ज्येष्ठा प्रातः 9.47 बजे तक है, योगः वृद्धि सायं 03.39 बजे तक, करणः वणिज, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः धनु, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.35 बजे। 

विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 08 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके गृहस्थ जीवन की खुशियों को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। कहीं न कहीं से सामाजिक सम्मान का लाभ होगा। आज कार्य व व्यापार मे प्रगति के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। सेहत में स्कंध व बाजुओं की पीड़ाएं हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में लाभ को बढ़ाने वाला होगा। आज निजी व सरकारी सेवा क्षेत्रों की सेवाओं में आपको दूरस्थ क्षेत्रों की जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। धन निवेश में लाभ की स्थिति और संतोष जनक होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य अचानक ही अनबन की स्थिति हो सकती है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन आपकी सेहत को स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति देने वाला होगा। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो आपके अनुकूल कोई जीवन साथी गृहस्थ को संवारने हेतु अवसर देगा। मौद्रिक स्थिति को उच्चता प्रदान करने की पहल आज छिड़ सकती हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपको अपनों से जोड़ने के सुअवसर देने वाला होगा। कार्य व व्यापार को उच्च करने हेतु कहीं दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा के योग हैं। आज पदोन्नति के साथ ही स्थानान्तरण के योग हैं। धन निवेश में लाभ प्रयासों के बाद होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढाव भरा हो सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज आप भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कहीं न कहीं से मौद्रिक लाभ की स्थिति होगी। संतान पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। प्रेम संबंधों में चाहत के साथ अनुकूल वार्ताओं का क्रम बढ़ सकता है। विदेश यात्रा व शत्रु पक्ष छोटी-छोटी चिंताएं दे सकता है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपके कार्य व व्यापार को उन्नत करने वाला होगा। किसी उच्च पद हेतु आपके नाम को प्राथमिक तौर पर स्थान मिलने के योग हैं। आपका ज्ञान और धार्मिक स्थर उच्च हेगा। मातृ पक्ष से स्नेह के साथ ही अल्पधन का लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों में अभी और समय देना पड़ सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज आजीविका के क्षेत्रों में आपको निजी व सरकारी क्षेत्रों से कोई महती सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन को और खुशहाल रखने हेतु आज मांगलिक कार्यों में रूझान हो सकता है। धन निवेश में लाभ हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। निजी रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव उभर सकते है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज अचल सम्पत्ति में लाभ की स्थित और मजबूत होने के योग हैं। पितृ पक्ष के मध्य चल रहें विवादों को हल करने में आज सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश मे लाभ होगा। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका हैं। उचित खान-पान के साथ ही व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन स्वास्थ्य संदर्भों को संवारने वाला होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। मन निर्मल व तन खिला हुआ होगा। दाम्पत्य जीवन में कोई इच्छित खुशहाली प्राप्त होगी। यदि आप को अनुकूल जीवन साथी की तलाश है, तो आपकी यह तमन्ना आज पूर्ण हो सकती है। पूंजी स्तर और भी उच्च होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में कार्य सम्पादन व विस्तार हेतु बाहरी अवसर देने वाला होगा। आज प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में सफलता हेतु दूरस्थ क्षेत्रों में प्रवास होने के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ का स्तर और उच्च होगा। निजी संबंधों में गिरावट हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आमदनी के स्तर और भी उच्चता प्रदान करने वाला होगा। गृहस्थ जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। कला, फिल्म,उत्पादन, वाणिज्य, साहित्य, तकनीक, अनुसंधान, चिकित्सा व कानून के संबंधित क्षेत्रों में लाभ की स्थिति होगी। सेहत खिली हुई होगी। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य अनुकूल वार्ताओं का क्रम और बढ़ सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आपके कार्य क्षेत्रो मे बढ़त देने वाला होगा। आपके कार्य सम्पादन व व्यावहार की सराहना उच्च स्तर पर हो सकती है। अधीनस्थ कर्मियों के मध्य सामांजस्य स्थापित होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं, आज आधुनिक सुख-सुविधाओं को पुख्ता करने का रूझान हो सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment