Saturday 2 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 03 जनवरी 2016'

पंचांग 03 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः कृष्ण पक्षतिथिः नवमी रात्रि 03.00 बजे तक, वारः रविवार, नक्षत्रः चित्राः रात्रि 02.36 बजे तक है, योगः अतिगण्ड सायं 04.22 बजे तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः कन्या, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 07.18, सूर्यास्तः 5.32 बजे।

विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 03 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला साबित होगा। सामाजिक जीवन में आज अनूठा लाभ होगा। आपके प्रभाव व बल में वृद्धि के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आपके वित्त को उच्च करने वाला होगा। पारिवारिक जीवन में खान-पान का स्तर उच्च होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। अपनों के मध्य खुशी के पल होगे। प्रेम संबंधों में अनूठा लाभ होगा। आज देवाराधन में रूचि हो सकती है। लंबी यात्रा व विदेश संदर्भों में जरूरी दास्तावेजों को लेकर भाग-दौड़ हो सकती है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन आपके जीवन में भौतिक सुखों की सौगात देने वाला होगा। धर्म कार्यो में रूचि होगी। सुखी जीवन का आधार और भी मजबूत होगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। कार्य व व्यापार में उन्नति के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। आज धन के व्यय का भार और बढ़ सकता है। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपको सरकारी क्षेत्रों से लाभ दिलाने वाला होगा। कोई रूके हुए कार्य आज पुनः सम्पादित होगे। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में प्रयासों से लाभ होगा। निजी संबंधों में निकटता का अहसास होगा। सेहत संदर्भों मे सुस्ती के आसार हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आपके गृहस्थ जीवन के लिए मंगलकारी होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। आज पितृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। अचल सम्पत्ति के मामलों में विवादों की आशंका हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए सुखप्रद होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य अनूठा तालमेल होगा। आज आपकी रूचि नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद पर हो सकती है। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों से लाभ होगा। धन निवेश में लाभ होगा। सेहत संदर्भों में जोश व स्फूर्ति का एहसास होगा। बड़ी पूंजी के लेन-देन में अचानक ही विवाद हो सकते हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन आपके लिए संबंधित कार्य व व्यापार में बढ़त देने वाला साबित होगा। आज किसी लाभप्रद योजना को अंतिमरूप देने पर विचार हो सकता है। आपकी रूचि धर्म कार्यों में हो सकती है। आज अचानक ही अर्थ व्यय का भार बढ़ सकता है। सेहत संदर्भों में पीड़ाएं न हो, अतः उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन आपको संबंधित फिल्म,कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, प्रबंधन, चिकित्सा, अनुसंधान के क्षेत्रों में महती सफलता देने वाला साबित होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। प्रेम संबंधों में निकटता और बढ़ सकती है। आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आजीविका से संबंधित क्षेत्रों मे तरक्की देने वाला होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में आपकी रूचि तीव्र होगी। सुखी जीवन का आधार और मजबूत होगा, प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया साक्षात्कार इच्छित परिणाम देने वाला होगा। बशर्ते प्रयासों को मन से जारी रखे। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही विवादों की आशंका है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन संबंधित राजकीय कार्यो में सम्मान दिलाने वाला साबित होगा। अपनों के सहयोग से आज किसी सामाजिक मूल्य की योजना को मूर्तरूप दिया जा सकता है। धन निवेश में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में साथी अनबन की स्थिति दे सकता है। सेहत  संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आपको अदालती कार्यों में विजय देने वाला साबित होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत विकसित होगी। आजीविका के साधनों को विस्तारित करने मे महती प्रगति होगी। संबंधित सेवा क्षेत्रों में स्थानान्तरण के योग हैं। कार्य व व्यापार को प्रसारित करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आपके तन, मन को सकारात्मक ऊर्जा देने वाला साबित होगा। पिछले दिनों से चल रही पीड़ाओं को अंत होना तय है। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर और उच्च होगा। निजी संबंधों में निकटता कुछ समय के बाद होगी। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment