Thursday 14 January 2016

PavitraJyotish.com: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 15 जनवरी 2016
पंचांग 15 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः षष्ठी सायं 07.57 बजे तक, वारः शुक्रवार, नक्षत्रः उत्तराभाद्रपद रात्रिः 02.33 बजे तक, योगः परिघ सायं 07.35 बजे तक, करणः कौलव, सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः मीन, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.42 बजे।

नोटः आज मकर संक्रांति है। अतः इस पुण्य पर्व में तीर्थों में स्नान, और दान का विशेष महत्व होता है।

विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर शुक्रवार को सफेद चंदन, शंख का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 15 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके व्यापारिक प्रसार हेतु सुअवसर देने वाला होगा। आज संबंधित सेवा व कार्य क्षेत्र के संचालन हेतु लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी प्रतिष्ठित संस्था के मध्य दीर्घ अवधि के कार्य समझौतो पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। धन निवेश में लाभ हेतु प्रयासों को बढ़ाना होगा। सेहत संदर्भो में अचानक ही उतार-चढ़ाव की आशंका है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज आपकी आमदनी का स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों मे आज निकटता का ग्राफ उपर होगा। कला, शिक्षा, साहित्य, संगीत, फिल्म निर्माण के संबंधित कार्यो में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। लंबी यात्रा व प्रवास मामलों में दस्तावेजों के विवाद गहरा सकते हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन भू-जायदाद के मामलों में आपको विजय देने वाला होगा। चल रहे पिछले विवादो को हल करने में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। आज भौतिक साधनों को जुटाने में तरक्की होगी। मातृ पक्ष से स्नेह व अल्प धन का लाभ होगा। कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। आज सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन पारिवारिक जीवन की खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। आज देवाराधन में आपका रूझान हो सकता है। आजीविका के प्रयासों को महती कामयाबी हासिल होगी। निजी व सरकारी संस्थाओं में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। आज स्वास्थ्य संदर्भों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन अदालती मामलों में विजय देने वाला होगा। धन निवेश व विदेश मामलों में इच्छित सफलता के योग विद्यमान है। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयासों को तीव्र करें, निश्चित सफलता के योग विद्यमान हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। चिकित्सीय सलाह की उपेक्षा न करें।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन अपके दाम्पत्य सुख को बढ़ाने वाला होगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। पूंजी निवेश में लाभ की स्थिति बेहतर होगी । आज रूके हुए कार्यों को मूर्तरूप देने में सफलता हासिल होगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन अदालती मामलों में विजय को देने वाला होगा। आज आजीविका हेतु लंबी यात्रा व प्रवास की स्थिति होगी। ननिहाल पक्ष से स्नेह व आंशिक धन का लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल का आभाव हो सकता है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचे। सेहत संदर्भों में अचानक ही गिरावट की स्थिति आ सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन आपके गृहस्थ जीवन में नवीन खुशियों को देने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। आज आपको मातृत्व सुख की प्राप्ति होगी। धन निवेश में लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग हैं। कला, शिक्षा, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग है। मौद्रिक लाभ आज अधिक होगा।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपके कार्य व व्यावसाय को बेहतर गति देने वाला होगा। किए गए पिछले प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। आज भवन व वाहन संदर्भों में लाभ की स्थिति और सुदृढ़ होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। आज पूंजी मामलों में इच्छित लाभ प्राप्त करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन निजी व सरकारी क्षेत्रों से इच्छित लाभ दिलाने वाला होगा। रोजगार के प्रयासों को मन से जारी रखें निश्चित सफलता के योग हैं। किसी उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल कुछ समय पश्चात् होगा। सेहत संदर्भों में अचानक ही उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन अचल सम्पत्ति के मामलों में लाभ दिलाने वाला साबित होगा। आज निर्माण व सौंदर्य के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। पितृ पक्ष से आज अल्प धन व स्नेह का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ प्रयासों के बाद प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में अभी और समय लग सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आपके सेहत को खिलाएं रखने में कारगर होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्यो के आयोजन होगे। पूंजी निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता होगी। किसी निकट व्यक्ति द्वारा आपके गोपनीय पहलुओं को उजागर किया जा सकता है। धैर्य व साहस बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   



No comments:

Post a Comment