Sunday 31 January 2016

Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 01 फरवरी 2016
पंचांग 01 फरवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,मास:माघ, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः अष्टमीः रात्रिः 10.06 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः स्वाती, दोपहर 01.46 बजे तक, योगः अतिगण्डः रात्रि 11.57 तक, करणः बालव, सूर्य राशिः मकर,चंद्र राशिः तुला, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः  07.14 सूर्यास्तः 5. 56 बजे।

विशेषः आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 01.02.2016

मेष: (Aries)
आज का दिन मेष राशि के जातको के वैवाहिक जीवन में खुशहाली को बढ़ाने वाला प्रतीत होगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का सुन्दर लाभ होगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा। धन निवेश में लाभ प्रत्यनों के बाद होगा। बड़ी पूंजी के मामलों में विवादों की आशंका है।

वृष: (Taurus)
आज वृष राशि के जातको को स्वजनों की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। अपनों के मध्य आज सामाजिक मामलों में कोई खास चर्चा हो सकती है। अदालती मामलों में आज विजय के योग विद्यमान हैं। धन निवेश मे लाभ होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचे।

मिथुन: (Gemini)
आज मिथुन राशि के जातको को कला, कौशल, संगीत, साहित्य, फिल्म, नृत्य से संबंधित क्षेत्रों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी की निकटता का लाभ होगा। अपनो के मध्य तालमेल बिठाने में कामयाबी हासिल होगी। संतान पक्ष की उन्नति से मन में प्रसन्नता होगी। प्रेम संबंधों मे आज मधुरता का एहसास होगा। विदेश व निवेश मामलों में चिंताएं हो सकती हैं।

कर्क: (Cancer)
आज कर्क राशि के जातको को भू-जायदाद के मामलों इच्छित सफलता प्राप्त होगी। निर्माण व सौंदर्य के संबंधित कार्यो में लाभ के योग विद्यमान हैं। पितृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। प्रेम संबंधों में गिरावट की आशंका है। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

सिंह: (Leo)
आज का दिन सिंह राशि के जातको को निजी व सरकारी क्षेत्रों में कोई महती सफलता देने वाला सिद्ध होगा। क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति मजबूत होगी। निजी संबंधों में मधुरता हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। नियमित व्यायाम के क्रम को बनाएं रखें।

कन्या: (Virgo)
आज का दिन कन्या राशि के जातको को अचल सम्पत्ति के मामलों में लाभ को बढ़ाने वाला साबित होगा। पितृ पक्ष से चल रहे विवादों को हल करने में कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश में लाभ की स्थिति होगी। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

तुला: (Libra)
आज तुला राशि के जातको का स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से युक्त होगा। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। जीवन सहचरी के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। संबंधित कार्य व व्यापार के क्षेत्रों से लाभ होगा। धन निवेश में लाभ प्राप्त होगा। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों में चिंताएं हो सकती हैं

वृश्चिक: (Scorpio)
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको को कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे उन्नति देने वाला होगा। दूरस्थ स्थानों में भ्रमण व प्रवास की स्थिति आज और बढ़ सकती है। पूंजी निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों मे अचानक ही गिरावट की आशंका है। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)
आज का दिन धनु राशि के जातको की आमदनी बढ़ाने के लिहाज से अनुकूल होगा। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर और उच्च होगा। कला, संगीत, साहित्य, उद्योग, फिल्म निर्माण के संबंधित क्षेत्रों में लाभ होगा। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में और समय देना पड़ सकता है।

मकर: (Capricorn) 
आज का दिन मकर राशि के जातको को भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने वाला साबित होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ होगा। निजी निवास स्थल को सजाने की मुहिम छिड़ सकती है। आज धन मामलो में अधिक व्यय की आशंका है। प्रतियोगी क्षेत्रों में कशमकश करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius)
आज कुम्भ राशि के जातको को रोजगार के क्षेत्रों में महती सफलता प्राप्त होगी। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। आज पारिवारिक जीवन की कुशलता को बढ़ाने हेतु धार्मिक अनुष्ठानों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें।

मीन: (Pisces)
आज का दिन मीन राशि के जातको को कार्य व व्यापार के प्रसार हेतु लंबी यात्राएं दे सकता है। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा होगा। प्रेम संबंधों में आज अनबन की स्थिति हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचे। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501


#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल

No comments:

Post a Comment