Tuesday 19 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 20 जनवरी 2016
पंचांग 20 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मासः पौष, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः एकादशी प्रातः 10.43 बजे तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः रोहिणी रात्रिः 08.54 बजे तक, योगः ब्रह्म रात्रि 03.32 बजे तक, करणः विष्टि, सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः वृष, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.44 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

नोटः आज एकादशी का व्रत है। इसे पुत्रदा एकादशी कहा जाता है।

राशिफल 20 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन स्थिर सम्पत्ति के मामलों में लाभप्रदता को बढ़ाने वाला होगा। पितृ पक्ष से स्नेह व अल्पधन का लाभ होगा। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा होगा। थोक बाजार में पकड़ बनाने हेतु और समय देना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन वृष राशि के जातको के स्वास्थ्य को खिलाएं रखने में कारगर रहेगा। शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं, निजी संबधों में प्रगाढ़ता कायम होगी। आज जरूरी दस्तावेजो में विवादों की आशंका है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन आजीविका के संदर्भों में भ्रमण के योग देने वाला होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में स्थान्तरण के योग होगे। निजी संबंधों में अभी और समय देना पड़ सकता है। वित्तीय संदर्भों में आज अधिक व्यय की अशंका है, स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन पारिवारिक जीवन की खुशहाली को बढ़ाने होगा। कहीं न कहीं से खुशी का समाचार प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों से इच्छित लाभ होगा। संतान पक्ष की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। आज पहले के मुकाबले वित्तीय स्थिति अधिक उच्च हाने के योग हैं। निजी संबंधों में मधुरता होगी। वाहन व भवन संदर्भों में विवादों की अशंका है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित लाभ देने वाला होगा। आज भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने का रूझान हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी के मध्य योजनाओं को अंतिम रूप देने हेतु आज चर्चा संभव है। धन मामलों में बढ़त हेतु प्रयासों को तेज करना होगा। आज किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन स्वाजनों के मध्य आपसी तालमेल बिठाने वाला होगा। किए गए पिछले प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं, आज सरकारी क्षेत्रों से लाभ होगा। सेहत मामलों में आंशिक पीड़ाएं उभर सकती है। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति हेतु भ्रमण की स्थिति दे सकता है। अदालती मामलों में विवादों की आशंका है। अचल सम्पत्ति के संदर्भों में लाभ होगा। पितृ पक्ष के मध्य स्नेह व अल्पधन का लाभ होगा। सेहत मामलों में नरमी के आसार है। निजी संबंधों में लाभ हेतु प्रयासों को और बढ़ाना पड़ सकता है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन वैवाहिक जीवन में मधुरता व निकटता देने वाला होगा। जीवन साथी व बच्चों के मध्य तालमेल होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। आज शारीरिक पीड़ाओं का अंत होगा। बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है। सावधानी अपेक्षित होगी।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन स्वजनों की खुशहाली देने वाला होगा, मातृ पक्ष के मध्य आज स्नेह व लगाव रहेगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आज भ्रमण की स्थिति हो सकती है। कोई परिचित व्यक्ति विवादों को बढ़ा सकता है। सेहत में गिरावट की आशंका है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन आपकी योग्यताओं को निखारने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में मातृत्व सुख का लाभ होगा। प्रतियोगी व क्रीड़ा के संबंधित क्षेत्रों में आज इच्छित लाभ के योग हैं। लंबी यात्रा व विदेश संदर्भो मे कशमकश करनी पड़ सकती है, सूझबूझ का क्रम अपेक्षित होगा।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दाम्पत्य जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होने के योग हैं। आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में आज तरक्की की स्थिति और मजबूत होगी। किसी उच्चाधिकारी के मध्य तालमेल स्थापित होगा। धन संदर्भों में वृद्धि हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। आज भ्रात पक्ष के मध्य विवादों की आशंका है। उग्रता से बचना होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन स्वजनों के मध्य तालमेल को बढ़ाने वाला होगा। आज पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजनो को मूर्तरूप दिया जा सकता है। धन निवेश व विदेश संदर्भों में महती प्रगति के योग हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही विवादों को हवा दे सकता है, सूझबूझ का क्रम अपेक्षित होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   



No comments:

Post a Comment