Thursday 21 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 22 जनवरी 2016

पंचांग 22 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,  शक संवत्ः 1937,  मासः पौष,  पक्षः शुक्ल पक्ष,  तिथिः त्रोदशी प्रातः 08.14 बजे तक,  वारः शुक्रवार,  नक्षत्रः आद्र्रा रात्रिः 08.00 बजे तक,  योगः वैधृति रात्रि 11.29 बजे तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः मिथुन, राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 07.18, सूर्यास्तः 5.47 बजे।

विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 22 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। चल रहे विवादों को सामाप्त करने में महती कामयाबी होगी। रोजगार व व्यावसार के संबंधित क्षेत्रों में आज अपेक्षित परिणाम प्राप्त होने के योग हैं,धन निवेश में लाभ प्रयासों के बाद होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत में सुस्ती के आसार हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन अचल सम्पत्ति के संदर्भों में लाभकारी सिद्ध होगा। भवन निर्माण व क्रय-विक्रय के संबंधित कार्यो मे तरक्की के योग हैं। आज अदालती मामलों में विजय के योग हैं। कार्य क्षेत्रों में पदोन्नति व स्थानान्तरण हो सकता है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति विवादों को बढ़ा सकता है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज बेहतर होगा। आज पूर्व समय की शारीरिक पीड़ा का अंत होगा। आज जीवन सहचर के मध्य मधुरता को स्थापित करने में सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश व पूंजी मामलो में लाभ के योग विद्यमान हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता होगी। आज लंबी यात्रा व विदेश संदर्भों में विवादों की आशंका है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता हेतु दूरस्थ यात्राएं दे सकता है। आज व्यापारिक प्रसार हेतु योजनाओं को अंतिम रूप देने पर विचार हो सकता हैं, धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान है। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति उत्पन हो सकती है। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है। उचित खान‘-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन वित्तीय स्थिति को उच्चता देने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ के योग हैं, प्रतियोगी व क्रीड़ा संदर्भो में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आज संतान पक्ष की उन्नति हेतु विचार हो सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता का अहसास होगा। भू-जायदाद व भौतिक सुखों में परेशानियां हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला साबित होगा। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। व्यावसायिक उन्नति के प्रयासों को कामयाबी के योग है। आज आपके कामकाज को उच्चाधिकारियो द्वारा सराहा जा सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता के योग हैं,  आज भ्रात के पक्ष के मध्य तनाव की आशंका हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन निजी व सरकारी क्षेत्रों में सेवाओं के अवसर देने वाला होगा। आज आपके नाम का चुनाव किसी महत्वपूर्ण पद के लिए हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं, स्वजनों के मध्य तालमेल बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन भू-जायदाद के संदर्भों में लाभप्रदता को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। चल रहे अदालती विवादों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति होगी। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं। सेहत संदर्भो में सुस्ती के आसार है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने वाला साबित होगा। मन में सकारात्मक विचारों की आवृत्ति होगी। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। पत्नी व बच्चें के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आज ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती है। संबंधित तथ्यों का ध्यान रखना होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन विदेश व निवेश में लाभप्रदता को बढ़ाने वाला होगा। आज कार्य व व्यापार के प्रसार हेतु लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। प्रेम संबंधों मे निकटता हेतु अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई जाना पहचाना व्यक्ति चिंताएं दे सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आपकी आमदनी को बढ़ाने वाला होगा। आज पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। कला, शिक्षा, साहित्य, सौंदर्य, के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने में महती प्रगति के योग हैं। भू-जायदाद के संदर्भो महती प्रगति होगी

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आजीविका के संदर्भों में महती प्रगति देने वाला साबित होगा। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। आज गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यो को मूर्तरूप दिया जा सकता है। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने की कोशिशे सफल होगी। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। धन निवेश में लाभ कुछ प्रयासों के बाद होगा।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   


No comments:

Post a Comment