Monday 25 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 26 जनवरी 2016

पंचांग 26 जनवरी 2016 
   
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937,  मासः माघ,  पक्षः कृष्ण पक्ष,  तिथिः द्वितीया प्रातः 08.26 बजे तक है,  वारः मंगलवार, नक्षत्रः मघा रात्रिः 11.39 बजे तक,  योगः सौभाग्य रात्रि 07.49 बजे तक,  करणः वणिज, सूर्य राशिः मकर,  चंद्र राशिः सिंह,  राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक,  सूर्योदयः 07.16,  सूर्यास्तः 5.51 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 26 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके बौद्धिक क्षमताओं में इजाफा करने वाला होगा। कला, साहित्य, तकनीक, सौंदर्य, साहित्य, अभिनय, अध्यापन, चिकित्सा, नेतृत्व, प्रबंधन, राजनीति के संबंधित क्षेत्रों मे तरक्की देने वाला होगा। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य रोचक वार्ताओं का क्रम होगा। विदेश व निवेश मामलों में विवादों की आशंका है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन पारिवारिक जीवन की खुशियों में वृद्धि देने वाला होगा। किए गए पूर्व के प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। रोजगार के प्रयासों का बढि़या फायदा होगा। आज पत्नी व बच्चों के साथ सुख-संतोष का अहसास होने के योग है। चल रहे विवादों को समाप्त करने में सफलता प्राप्त होगी। आज धन मामलों में व्यय भार बढ़ सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन राजनीति के संबंधित क्षेत्रों मे महती प्रगति देने वाला होगा। आपकी छवि आज एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में स्थापित होगी। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में प्रयासों को तीव्र करना होगा, सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है, निजी संबंधों के लिहाज से आज दिन मध्यम हो सकता है, साथी के मध्य अनबन हो सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन पारिवारिक जीवन मे सुख समृद्धि देने वाला होगा। किए गए पूर्व के प्रयासों का  बढि़या लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति के योग हैं। पैतृक सम्पत्ति के संदर्भों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन कई मामलो में आपके अनुकूल होगा। तन खिला हुआ व स्फूर्ति से युक्त होगा। यदि शारीरिक संदर्भों में कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना तय है, धन निवेश में लाभ के योग है। प्रेम संबंधों में आज भाग्य साथ देगा। आजीविका के क्षेत्रों में नया मुकाम हासिल होगा। किन्तु विदेश लेन-देने में मामलों में विवादों की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में योजनाओं को मूर्तरूप देने के अवसर देगा।  आज दीर्घकालिक योजनाओं को मूर्तरूप देने में सक्रियता होगी। धन निवेश व विदेश संदर्भो में किस्मत साथ देगी। सेहत संदर्भों मे सुस्ती के आसार हैं, प्रेम मामलों में साथी का रूख तीखा हो सकता है, कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन वैवाहिक जीवन में खुशहाली देने वाला होगा। कहीं न कहीं से आज धन लाभ होगा। प्रेम संबंधो में आज मधुर वार्ताओं का क्रम छिड़ सकता है। संतान पक्ष की खुशहाली का कोई समाचार प्राप्त होगा। सेहत संदर्भों में उदर विकारों का अंत होगा। वित्तीय स्थिति पहले के मुकाबले अधिक सबल होगी। किसी निकट रिश्तें में चिंताएं हो सकती हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में प्रगति देने वाला होगा। किए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। कला, संगीत, अभिनय, अनुबंध, प्रबंधन, कला, कानून, साहित्य, चिकित्सा, परामर्श, क्रय-विक्रय के संबंधित कार्यों में प्रोत्साहन प्राप्त होगा। निजी सबंधों में निकटता का अहसास होगा। भ्रात पक्ष के मध्य तालमेल बिठाने की चुनौती हो सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज स्वजनों की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आज राजकीय कार्यो में किस्मत साथ देगी। धन निवेश में लाभ होगा। सेहत संदर्भों में लाभप्रदता बढ़ाने हेतु प्रयासों को और तेज करना होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन अदालती मामलों में विजय देने वाला होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत मे इजाफा होगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में लाभप्रदता बढ़ाने की कोशिशे सफल होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता हैं। सेहत संदर्भो में शारीरिक पीड़ाओं की आशंका है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन वैवाहिक जीवन की खुशहाली में इजाफा करने वाला होगा। पिछले दिनों से चल रहे विवादों को समाप्त करने में महती प्रगति होगी। आज धर्म कार्यो को मूर्तरूप दिया जा सकता है। स्वास्थ खिला हुआ व जोश वे पूर्ण होगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में छोटी- छोटी परेशानियां हो सकती हैं। सावधानी अपेक्षित होगी।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन अपनों की तरक्की का समाचार देने वाला होगा। आज ससुराल पक्ष से निकटता व अल्प धन लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष को पराजित करने में महती प्रगति होगी। आजीविका व सेवा संदर्भों मे आज दूरस्थ स्थानों में जाना पड़ सकता हैं, सेहत संदर्भों मे गिरावट की आशंका है। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   


No comments:

Post a Comment