Tuesday 12 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope in Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 13 जनवरी 2016

पंचांग 13 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः चतुर्थी रात्रिः 12.05 बजे तक, वारः बुधवार, नक्षत्रः शतभिषा रात्रिः 05.19 बजे तक, योगः व्यतीपात रात्रि 01.23 बजे तक, करणः वणिज, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः कुम्भ, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक सूर्योदयः 07.20, सूर्यास्तः 5.40 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 13 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपकी आदनी को बढ़ाने वाला साबित होगा। सामाजिक जीवन में रूतबा कायम होगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग विद्यमान है। धन निवेश में लाभ होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में रूतबा को बढ़ाने वाला होगा। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश में लाभ होगा। अपनों के सहयोग किसी सामाजिक मामलों में चर्चा हो सकती है। सेहत संदर्भों में आंशिक पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन राजकीय कार्यों को पूर्ण करने के सुअवसर देने वाला साबित होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने में सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति तनाव को बढ़ा सकता है। धैर्य व विवेक अपेक्षित होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन अदालती मामलों में विजय देने वाला होगा। लंबी व्यापारिक यात्रा में जाने का मौका होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। कला, साहित्य व नृत्य के संबंधित क्षेत्रों से इच्छित लाभ होगा। धन निवेश में लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च करने हेतु और समय लग सकता है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज वैवाहिक जीवन में सुख शांति स्थापित होगी। चल रहे विवादों को समाप्त करने में महती प्रगति होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। निजी संबंधों में चल रही अनबन की स्थिति अब सामाप्ति के संकेत देगी। सेहत खिली हुई होगी। आज बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन सामाजिक जीवन में आपको नाम व पहचान देने वाला होगा। ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्प धन का लाभ होगा। परिवारिक जीवन में खुशियों को जोड़ने की मुहिम तेज हो सकती है। धन निवेश में लाभ होगा। सेहत पक्ष के मध्यम होने के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन संतान सुख को और बढ़ाने वाला होगा। कार्य और व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। कला, साहित्य, शिक्षा, तकनीक, प्रबंधन, उद्योग के संबंधित क्षेत्रों में आज निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा। लंबी यात्रा व धन निवेश में तनाव की आशंका है। सावधानी अपेक्षित होगी।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान है। आज किसी अधिकारी के मध्य लंबित योजनाओं को मूर्तरूप देने हेतु बैठक हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। धन निवेश में लाभ होगा। आज अर्थ व्यय का भार अधिक बढ़ सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयासों को इच्छित सफलता हासिल होगी। आपका चुनाव संबंधित पद के लिए निश्चित रूप से होगा। धन निवेश में लाभ हो सकता है। सेहत मामलों में उतार-चढ़ाव की आशंका है। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें। आज कार्य क्षेत्र में अचानक ही भाग-दौड़ बढ़ सकती है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज अचल सम्पत्ति के मामलों में आपका रूतबा और बढ़ सकता है। निजी निवास स्थान को आधुनिक रूप से सजाने की तमन्ना आज मूर्तरूप ले सकती है। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। कार्य व व्यापार को संचालित करने में आज इधर-उधर भौग-दौड़ करनी पड़ सकती है। साहस व धैर्य अपेक्षित होगा।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आपके तन और मन को निर्मल करने वाला होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों की वृद्धि होगी। आज मांगलिक कार्यो को मूर्तरूप दिया जा सकता है। रोजगार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। संबंधित व्यापारिक क्षेत्रों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कामयाबी हासिल होगी किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन अदालती मामलों में आपको महती कामयाबी देने वाला होगा। चल रहे पुराने विवादों को हल करने में आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। पूंजी निवेश व विदेश मामलों में अचानक ही सफलता प्राप्त होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   


No comments:

Post a Comment