Sunday 10 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 11 जनवरी 2016

पंचांग 11 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मासः पौष, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः द्वितीया रात्रिः 04.00 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः उत्तराषाढा प्रातः 08.57 बजे तक है, योगः हर्ष प्रातः 09.38 बजे तक, करणः बालव, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः मकर, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 07.20, सूर्यास्तः 5.38 बजे।

विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 11 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित प्रगति देने वाला साबित होगा। आपके प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। धन निवेश मे लाभ होगा। मातृ पक्ष के मध्य स्नेह व धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में साथी का रूख तीखा हो सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन सरकारी व निजी क्षेत्रों में लाभ की स्थिति को और भी बढ़ाने वाला होगा। रोजगार के प्रयासों को आज मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। गृहस्थ जीवन में खुशहाली होगी। आज धर्म कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। सेहत संदर्भों में छोटी-छोटी पीड़ाओं की आशंका है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन कानूनी मामलो हेतु अनुकूल होगा। किए गए पिछले प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान का स्तर उच्च होगा। पूंजी निवेश व विदेश मामलों में किस्मत साथ देगी। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर कुछ समय बाद उच्च होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन कई मामलों में अनुकूलता देने वाला साबित होगा। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में अनूठा लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। तन निर्मल होगा, पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल के साथ ही खुशियां होगी। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। विरोधी पक्ष अचानक ही कानूनी मामलों को पुनः उठा सकते हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आपके संबंधित कार्य व व्यापार हेतु अनुकूल अवसर देगा। देश ही नहीं बल्कि विदेश स्तर का लाभ प्राप्त करने की जिज्ञासा और बलवती होगी। आज आजीविका हेतु लंबे प्रवास को मूर्तरूप मिल सकता है। धन निवेश में लाभ होगा। विरोधी पक्ष अचानक ही अदालती मामलों में विरोध बढ़ा सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपके भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। आय के स्तर को उच्च करने की कोशिश कामयाब होगी। धन निवेश में लाभ होगा। जीवन साथी के मध्य तालमेल स्थापित होगा। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज के दिन कला, शिक्षा, तकनीक, प्रबंधन, राजनीति के संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के योग है। किसी उच्चाधिकारी से घनिष्ठता का लाभ होगा। मातृ पक्ष से स्नेह व धन का लाभ होगा। पत्नी व बच्चों के सहयोग से मांगलिक कार्यो के आयोजनों को आज मूर्तरूप दिया जा सकता है। धन मामलों में आज व्यय भार की अधिकता हो सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज रोजगार के प्रयासों को इच्छित सफलता प्राप्त होगी। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली कुछ प्रयासों के बाद होगी। अदालती मामलों में अचानक विवाद गहरा सकते हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन भू-जायदाद के मामलों में आपको बढि़या लाभ देने वाला होगा। अचल सम्पत्ति के निर्माण को आज अंतिम रूप दिया जा सकता है। धन निवेश में लाभ की स्थिति मजबूत होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज दिन कुछ मध्यम हो सकता है। कठोर शब्दों के प्रयोग से बचे। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन आपके स्वास्थ्य को खिलाएं रखने में कारगर होगा। पिछले दिनों से चल रही पीड़ाओं को अंत होगा। मन में सकारात्क विचारों की आवृत्ति होगी। कार्य व व्यापार को नई ऊॅचाई देने पर विचार हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है, धैर्य व साहस अपेक्षित होगा।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज कार्य व व्यापार को प्रसारित करने के सुअवसर प्राप्त होगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। आज देश व धर्म स्थलों के भ्रमण की कोई लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। अपनों के मध्य तालमेल बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम होगा। नियमित दिनचर्या के क्रम को अवरूद्ध न करें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज आपकी मौद्रिक स्थिति अच्छी होगी। पिछले प्रयासों को बढि़या लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यों के आयोजन होगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में अभी कुछ आंशिक सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष की तरक्की से मन प्रसन्न होगा। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल


No comments:

Post a Comment