Saturday 16 January 2016

PavitraJyotish.com: Daily Horoscope in Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 17 जनवरी 2016

पंचांग 17 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मासः पौष, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः अष्टमी सायं 03.58 बजे तक, वारः रविवार, नक्षत्रः अश्विनी रात्रिः 11.58 बजे तक, योगः सिद्ध दोपहर 01.53 बजे तक, करणः बव, सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 07.19,  सूर्यास्तः 5.43 बजे।

विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 17 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन स्वास्थ्य संदर्भों में अनुकूल परिणाम देने वाला साबित होगा। चल रही पीड़ा का अंत होगा। शिक्षा, साहित्य, तकनीक, चिकित्सा, कारोबार, व आजीविका के संबंधित मामलों में तरक्की के योग विद्यमान है। किया गया निवेश लाभप्रद होगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशहाली होगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन धन निवेश व विदेश संदर्भों मे तरक्की देने वाला होगा। आज कार्य क्षेत्रों में भ्रमण व पदोन्नति के योग हैं। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। ननिहाल पक्ष से अल्प धन व स्नेह प्राप्त होगा। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा। कोई जाना पहचाना व्यक्ति आपकी छवि खराब कर सकता है। 

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन आपकी आमदनी के स्तर को उच्च करने वाला होगा। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्चता की ओर अग्रसर होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य निकटता होगी। भू-जायदाद के संदर्भों में विवादों की आशंका है। उग्रता से बचना होगा। धैर्य व साहस अपेक्षित होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज रोजगार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। सरकारी व निजी इकाइयों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आज संबंधित अधिकारियों के मध्य किसी महत्त्वपूर्ण संदर्भों में बैठक हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता होगी। भ्रात पक्ष के मध्य आज हक की लड़ाई छिड़ सकती है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों मे महती उन्नति देने वाला होगा। रोजगार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। किसी अधिकारी के मध्य मैत्री का लाभ होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूलता देने वाला होगा। पितृ पक्ष के मध्य विवादों की आशंका है। सूझबूझ का क्रम अपेक्षित होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन अदालती मामलों मे विजय दिलाने वाला होगा। पिछले दिनों की अपेक्षा आज आपका पक्ष अधिक सबल होगा। आज सामाजिक मामलों को हल करने की कोशिश होगी। स्वास्थ्य संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें। आज स्थान परिवर्तन के योग हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन स्वास्थ्य को खिलाएं रखने में कारगार होगा। आज आपकी रूचि सृजनात्मक कार्यो को अंजाम देने में होगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आज आमदनी का स्तर मनोनुकलू होगा। आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। लंबी यात्रा व विदेश संदर्भों में दस्तावेजों के विवाद गहरा सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज के दिन स्वजनों की तरक्की का शुभ समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। किसी सार्वजानिक संस्था में स्थान बनाने हेतु भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आज सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें। आज ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपकी योग्यताओं को निखारने के अवसर देने वाला होगा। किसी अनुभवी व सफल व्यक्ति से  निकटता का लाभ होगा। वित्तीय स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्चता के संकेत दे रहा है। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य मधुरता की स्थिति कायम होगी। विदेश व निवेश में अचानक ही विवादों की आशंका है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन घर की शुभता को बढ़ाने वाला होगा। आज आपके जिम्मेदारी मांगलिक कार्यों को सम्पन्न करने की हो सकती है। पुत्र/पुत्री के हाथ पीले करने में सफलता प्राप्त होगी। कला, फिल्म, साहित्य, चिकित्सा, कानून, प्रबंधन, नृत्य, अध्यन नेतृत्व के संबंधित मामलों में सफलता होगी। कुछ मामलों मे अचानक ही व्यय भार बढ़ने के आसार हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन स्वजनों के मध्य निकटता को देने वाला होगा। चल रहे मतभेदों को समाप्त करने में कामयाबी हासिल होगी। आज राजकीय कार्यों को मूर्तरूप देने में महती सफलता प्राप्त होगी। आज आजीविका के संदर्भों में भाग्य आपका साथ देगा। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती हैं, उग्रता से बचना होगा।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन अचल सम्पत्ति के मामलों में आपके अनुकूल होगा। निजी निवास स्थान को नवीनता देने में आज विचार हो सकता है। अदालती मामलों में आपको इच्छित कामयाबी हासिल होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा। जरूरी दस्तावेजों के गुम होने के आसार हैं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   



No comments:

Post a Comment