Tuesday 5 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope In Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 06 जनवरी 2016

पंचांग 06 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः द्वादशी प्रातः 07.55 (द्वादशी तिथि की वृद्धि है जो गुरूवार को प्रातः 07.55) बजे तक है, वारः बुधवार, नक्षत्रः अनुराधाः (अनुराधा नक्षत्र की वृद्धि है जो गुरूवार को प्रातः 8.57 )प्रातः 08.57 बजे तक है, योगः शूल सायं 05.23 बजे तक, करणः कौलव, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.34 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 06 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके कार्य व व्यावसाय को उन्नति देने वाला होगा। अदालती मामलों में विजय आपके पक्ष में होगी। किन्तु आजीविका हेतु दूरस्थ क्षेत्रों में प्रवास हो सकते हैं। संबंधित सेवा क्षेत्रों में स्थानान्तरण के योग हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। ऋणों के भुगतान में विवादों की आशंका है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आपके दाम्पत्य जीवन मे खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। आज शुभ कार्यों के आयोजन होगे। सेहत में जोश व ताकत का एहसास होगा। फिल्म, कला, साहित्य, संगीत, नृत्य से संबंधित मामलों में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी रिश्तों में मधुरता कुछ समय के बाद होगी। कोई निकटवर्ती व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज बांधव पक्ष से खुशी का समाचार प्राप्त होगा। भू-जायदाद के अदालती मामलों में विजय के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। बशर्ते सतर्कता अपेक्षित होगी। संबंधित कार्य क्षेत्रों से स्थानान्तरण के योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार है। उचित खान-पान के क्रम को बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज काल, साहित्य, फिल्म, संगीत, नृत्य के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। संतान पक्ष की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। आज आमदनी के स्तर को उच्च करने में कामयाबी हासिल होगी। प्रेम संबंधों में साथी की निकटता का अहसास होगा। लंबी यात्रा व लेन-देन के मामलों में दस्तावेजों के विवाद हो सकते हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आपके जीवन में भौतिकता को बढ़ाने वाला साबित होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। कार्य व व्यापार के क्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। भवन व वाहन संदर्भों में लाभ होगा। आमदनी के साधनों को उच्च करने मे कशमकश करनी पड़ सकती है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज सरकारी क्षेत्रों में रूके हुए कार्यों को प्रगति हेतु अनुकूल अवसर देने वाला होगा। आज पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन हो सकते है। निजी  संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। उचित व्यायाम के क्रम को अवरूद्ध न होने दें।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन अचल सम्पत्ति के मामलों में लाभप्रद होगा। पिछले दिनों से चल रहे विवादों को हल करने में प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ होगा। पितृ पक्ष से स्नेह व अल्पधन प्राप्त होगा। विदेश संदर्भों में प्रगति के योग विद्यमान हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही विवादों को हवा दे सकता है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन आपके तन,मन को खिलाएं रखने में कारगर होगा। पिछले दिनों से चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। आपका जीवन खुशहाली की ओर अग्रसर होगा। आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति होगी। धन निवेश मे लाभ प्रयासों के बाद होगा। अदालती मामलों में अचानक ही भागदौड़ की स्थिति हो सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपको दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण व आजीविका हेतु प्रवास दे सकता है। कार्य क्षेत्रों में स्थान्तरण के योग होगे। धन निवेश व विदेश संदर्भों में खुशहाली होगी। पिछली योजनाओं को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। आज धन व्यय अधिक मात्रा में हो सकता है। सेहत में नरमी के आसार हैं।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन आपके आमदनी को बढ़ाने वाला साबित होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों से जोड़ने में कामयाबी हासिल होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। मातृ पक्ष के लेकर चिंताएं हो सकती हैं। भू-जायदाद के संदंर्भों में चिंताएं हो सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आजीविका के क्षेत्रों में महती प्रगति दायक सिद्ध होगा। पिछले दिनों के प्रयासों का अनूठा लाभ होगा। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता होगी। भूमि व वाहन सदंर्भों में लाभ के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में अचानक ही रूचि जाग्रत हो  सकती है। भ्रात पक्ष के मध्य कहा-सुनी हो सकती है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली को बढ़ाने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। धन निवेश में लाभ प्रयासों के बाद होगा। आज धर्म कार्यों को मूर्तरूप देने में रूझान हो सकता है। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल






No comments:

Post a Comment