Friday 22 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 23 जनवरी 2016

पंचांग 23 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,  शक संवत्ः 1937,  मासः पौष,  पक्षः शुक्ल पक्ष,  तिथिः चतुदर्शी प्रातः 07.31 बजे तक,  वारः शनिवार,  नक्षत्रः पुनर्वसु रात्रिः 08.07 बजे तक,  योगः विष्कुभ रात्रि 09.55 बजे तक,  करणः वणिज,  सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः मिथुन,  राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 07.17, सूर्यास्तः 5.48 बजे।

नोटः पूर्णिमा तिथि का क्षय है।

विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 23 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का निजी व सरकारी क्षेत्रों में कार्य के व्यापक अवसर देने वाला होगा। क्रीड़ा प्रतियोगी क्षेत्रों में आज प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। धन निवेश व विदेश संदर्भो में लाभप्रदता हेतु सुनहरे अवसर होगे। कहीं कहीं से वित्त लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने में प्रगति होगी। सेहत संदर्भो में नरमी के आसार हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन अदालती मामलों में विजय के योग देने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। पितृ पक्ष के मध्य आज स्नेह व अल्पधन का लाभ होगा। आज पारिवारिक जीवन में किसी खास मामलें मे चर्चा संभव है। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत संदर्भो में नेत्र, सिर, कान की पीड़ाएं हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन शारीरिक क्षमताओं में वृद्धिकारक होगा। पिछले दिनों की नियमित दिनचर्या का भरपूर लाभ होगा है। मन में सकारात्मक विचारों का उदय होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। आज बड़ी पूंजी के संदर्भों में लेन-देन के विवाद हो सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन कार्य व व्यापार के प्रसार हेतु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा दे सकता है। आजीविका से संबंधित प्रवास की स्थिति और बढ़ सकती है। धन निवेश में लाभ होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। सेहत में नरमी के आसार हैं। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन पारिवारिक जीवन में रहन-सहन के स्तर को उच्च करने वाला होगा। आज भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने में महती प्रगति के योग हैं, स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल होगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में निकटता होगी। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में विवादों की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन तकनीक, चिकित्सा, साहित्य, संगीत, फिल्म, अध्यापन, कानून, राजनीति, प्रबंधन, सैन्य, सुरक्षा के संबंधित क्षेत्रों में मान-सम्मान को बढ़ाने वाला होगा। आज भौतिक सुख के साधनों  जुटाने में महती प्रगति के योग हैं। प्रेम संबंधों में आज निकटता का अहसास होगा। आज भ्रात पक्ष के मध्य हक लड़ाई छिड़ सकती है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन सामाजिक जीवन में मान-सम्मान को देने वाला होगा। आज किसी सार्वजानिक संस्था में आपके नाम का चुनाव हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग है, विदेश मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। शत्रु पक्ष आज विवादों को हवा दे सकते हैं। स्वास्थ्य संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन स्वास्थ्य संदर्भो में महती प्रगति देने वाला होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होना तय है, कहीं न कहीं से धन लाभ प्राप्त होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल का अनूठा संगम होगा। आज पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन को मूर्तरूप दिया जा सकता है। आज धन व्यय का भार बढ़ सकता है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपकी योग्यताओं को निखारने वाला होगा। आज क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों से इच्छित परिणाम प्राप्त होने से उत्साह होगा। आज का दिन आमदनी के साधनों से तरक्की देने वाला होगा। निजी संबंधों में निकटता का अहसास होगा। लंबी यात्रा व विदेश मामलो में सावधानी अपेक्षित होगी।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशहाली को देने वाला होगा। आज भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने मे रूचि होगी। यदि आ प्रतियोगी क्षेत्रों के प्रतिभागी हैं, तो प्रयासों को मन से करे आज निश्चित सफलाता के योग हैं। धन निवेश में लाभ के योग है। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। आज धन मामलों में चिंताएं उभर सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन क्रीड़ा, फिल्म, प्रतियोगिता के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति देने वाला होगा। पिछले प्रयासों का बढि़या असर होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली होगी। आज जीवन साथी के मध्य नूतन वस्तुओं की खरीद हो सकती है। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं ।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन अचल सम्पत्ति के संदर्भों में लाभप्रदता को बढ़ाने वाला होगा। भवन निर्माण व क्रय-विक्रय, उत्पादन, संग्रहण, खनन, साज-सज्जा, अभिनय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं, आज धन मामलों में लाभप्रदता को बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है, सेहत में नरमी के आसार हैं।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   



No comments:

Post a Comment