Saturday 23 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 24 जनवरी 2016
पंचांग 24 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मासः माघ, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः प्रतिपदा, (प्रतिपदा तिथि की वृद्धि है जो सोमवार को) प्रातः 07.33 बजे तक है, वारः रविवार, नक्षत्रः पुष्य रात्रिः 08.44 बजे तक, योगः प्रीति रात्रि 08.46 बजे तक, करणः वणिज, सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः सायं 4.30 से सायं 6.00 बजे तक, सूर्योदयः 07.17, सूर्यास्तः 5.49 बजे।

विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर रविवार को पान खाकर लाल चंदन, गुड़ और लड्डू का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 24 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन भौतिक सुखो की वृद्धि करने वाला होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आज महती प्रगति के योग विद्यमान हैं, किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर होगा। निजी रिश्तों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। स्वजनो के मध्य अनबन उभर सकती है। उग्रता से बचना होगा।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशहाली देने वाला होगा।  आज अपनों के सहयोग से मांगलिक कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। पूंजी निवेश में लाभ होगा। आज सेवा क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन स्थिर सम्पत्ति के मामलों मे लाभदायक सिद्ध होगा। आज निजी निवास स्थान के सौंदर्य को बढ़ाने पर अमल हो सकता है, पितृ पक्ष के मध्य तालमेल का लाभ होगा। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान है, निजी संबंधों में मधुरता हेतु और समय देना पड़ सकता है, सेहत के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन तन मे स्फूर्ति व मन मे प्रसन्नता देने वाला होगा। पिलछे दिनों से चल रही पीड़ाओं को अंत होगा। आज आपके कामकाज की सराहना संबधित अधिकारियों द्वारा की जा सकती है  पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। लंबी यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन संबंधित कारोबार को बढ़ाने मे सहायक होगा। आज व्यापारिक प्रसार व आजीविका के संबंधों में लंबी व सुखद यात्रा के योग रहेगे। क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों की सफलता से प्रसन्नता होगी। धन निवेश मे लाभ के योग है, आज कार्य क्षेत्र में तबादले की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य संदर्भों में छोटी-छोटी पीड़ाएं हो सकती है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आय के स्रातों से इच्छित लाभ देने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। आज किसी घनिष्ट मित्र से मुलाकात के योग हैं। संतान पक्ष की खुशहाली के योग है, अपनों के सहयोग से धर्म कार्यो के आयोजनो को मूर्तरूप दिया जा सकता है। आज भवन व वाहन संदर्भों चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज कला, साहित्य, फिल्म, संगीत, सौंदर्य, नृत्य के संबंधित मामलों में तरक्की के योग हैं। किए गए प्रयासों का इच्छित लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश मे फायदा होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। आज धन संदर्भों में व्यय भार बढ़ सकता है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने के लिहाज से अनुकूल होगा। चल रहे मतभेदों को समाप्त करने में महती प्रगति के योग है। आज निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। प्रेम संबंधों में निकटता की स्थिति होगी। अचल सम्पत्ति मे विवादों की आशंका है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन अदालती मामलों मे विजय दिलाने वाला होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा होगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। पत्नी व बच्चों के मध्य निकटता हेतु और समय देना होगा। सेहत संदर्भो गिरावट हो सकती है, उचित चिकित्सीय सलाह लें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन स्वास्थ्य संदर्भों के लिहाज से उत्तम होगा। आज शारीरिक पीड़ाओं का अंत होना निश्चित हैं। आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं, जीवन सहचरी के मध्य अनूठा तालमेल होगा। चल रहे मतभेदों का अंत होगा। धन निवेश मे लाभ के योग विद्यमान हैं। आज ऋणों के भुगतान को लेकर चिंताएं हो सकती हैं

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन सामाजिक जीवन में मान-सम्मान को बढ़ाने वाला होगा। आज ननिहाल पक्ष स्नेह व अल्पधन का लाभ होगा। आज स्थानीय बाजार में पकड़ बनाने की कोशिश सफल होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में धनाभाव झलक सकता है। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन उच्च शिक्षा, कला, साहित्य, नृत्य, फिल्म, संगीत, साहित्य के संबंधित क्षेत्रों मे मान-सम्मान देने वाला होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। संतान पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। लंबी, यात्रा व विदेश संर्भों में चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   


No comments:

Post a Comment